आज की आयत और हदीस
शनिवार, 28 नवंबर 2026
AH 18 जुम्डा द्वितीय 1448
हर रोज़ एक नई आयत और एक हदीस, जो आपके यहाँ आधी रात को बदलती है। हर टेक्स्ट अपने स्रोत से लिया गया है, हवाले के साथ।
आज की आयत
أَمَّن يَهْدِيكُمْ فِى ظُلُمَـٰتِ ٱلْبَرِّ وَٱلْبَحْرِ وَمَن يُرْسِلُ ٱلرِّيَـٰحَ بُشْرًۢا بَيْنَ يَدَىْ رَحْمَتِهِۦٓ ۗ أَءِلَـٰهٌ مَّعَ ٱللَّهِ ۚ تَعَـٰلَى ٱللَّهُ عَمَّا يُشْرِكُونَ या वह जो थल और समुद्र के अँधेरों में तुम्हारा मार्गदर्शन करता है तथा वह जो हवाओं को अपनी दया (वर्षा) से पहले शुभ-सूचना देने के लिए भेजता है? क्या अल्लाह के साथ कोई (और) पूज्य है? बहुत उच्च है अल्लाह उससे जो वे साझी ठहराते हैं।
Surah An-Naml 27:63 Azizul Haq Al-Omari
आज की हदीस
अबू सईद ख़ुदरी रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित है, वह कहते हैं अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है :
«لَتَتَّبِعُنَّ سَنَنَ الَّذِينَ مِنْ قَبْلِكُمْ، شِبْرًا بِشِبْرٍ، وَذِرَاعًا بِذِرَاعٍ، حَتَّى لَوْ دَخَلُوا فِي جُحْرِ ضَبٍّ لَاتَّبَعْتُمُوهُمْ» قُلْنَا: يَا رَسُولَ اللهِ آلْيَهُودَ وَالنَّصَارَى؟ قَالَ: «فَمَنْ؟». "तुम अपने से पहले समुदायों का बित्ता-बित्ता और हाथ-हाथ अनुसरण करोगे। यहाँ तक कि अगर वे सांडा के बिल में घुसे हैं, तो तुम भी उसमें घुसोगे।" सहाबा ने कहा : ऐ अल्लाह के रसूल, क्या आपका आशय यहूदी और ईसाई हैं? तो आपने फरमाया : "फिर और कौन?"
Sahīh Muslim 2669 स़ह़ीह़ · इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है
कम सुनी गई
हदीस
साद बिन हिशाम बिन आमिर जब आइशा रज़ियल्लाहु अनहा के पास गए, तो उनसे कहा :
يَا أُمَّ الْمُؤْمِنِينَ، أَنْبِئِينِي عَنْ خُلُقِ رَسُولِ اللهِ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ، قَالَتْ: أَلَسْتَ تَقْرَأُ الْقُرْآنَ؟ قُلْتُ: بَلَى، قَالَتْ: فَإِنَّ خُلُقَ نَبِيِّ اللهِ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ كَانَ الْقُرْآنَ. ऐ मोमिनों की माता! आप मुझे अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के चरित्र के बारे में बताइए। यह सुन उन्होंने पूछा : क्या तुम क़ुरआन नहीं पढ़ते? उनका कहना है कि मैंने उत्तर दिया : पढ़ता तो अवश्य हूँ। उत्तर सुनने के बाद आइशा रज़ियल्लाहु अनहा ने कहा : अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का चरित्र क़ुरआन था।
Sahīh Muslim 746 स़ह़ीह़ · इसे मुस्लिम ने एक लंबी हदीस के अंतर्गत रिवायत किया है
स्रोत: HadeethEnc.com (hadith, translations and gradings, unchanged) · Tanzil (Quran text) · QuranEnc.com (Quran translations)
शनिवार, 28 नवंबर 2026पिछले दिन
- शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 Surah Al-Kahf 18:66 · Sunan At-Tirmidhi 3380
- गुरुवार, 26 नवंबर 2026 Surah Al-Muzzammil 73:9 · Sahīh Muslim 214
- बुधवार, 25 नवंबर 2026 Surah Yusuf 12:2 · Sahīh Muslim 2021
- मंगलवार, 24 नवंबर 2026 Surah Al-Qasas 28:16 · Sunan At-Tirmidhi 3377
- सोमवार, 23 नवंबर 2026 Surah An-Nahl 16:128 · Sahīh Al-Bukhāri 5046
- रविवार, 22 नवंबर 2026 Surah Al-Ma'idah 5:98 · Sahīh Al-Bukhāri 2892
- शनिवार, 21 नवंबर 2026 Surah Ali 'Imran 3:27 · Sahīh Al-Bukhāri 3265
- शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 Surah Al-Kahf 18:1 · Sahīh Muslim 2613
- गुरुवार, 19 नवंबर 2026 Surah Al-Baqarah 2:238 · Sahīh Al-Bukhāri 6921
- बुधवार, 18 नवंबर 2026 Surah Al-Ahqaf 46:33 · Sahīh Al-Bukhāri 3292
- मंगलवार, 17 नवंबर 2026 Surah Al-A'raf 7:33 · Sahīh Muslim 1631
- सोमवार, 16 नवंबर 2026 Surah Taha 20:53 · Sahīh Al-Bukhāri 2766
- रविवार, 15 नवंबर 2026 Surah At-Tawbah 9:72 · Sahīh Al-Bukhāri 6077
- शनिवार, 14 नवंबर 2026 Surah Al-Kahf 18:10 · Sunan Abi Dawood 3905