سورة الواقعة
सूरह वाक़िआ हिंदी में
होकर रहने वाली
- 56
- 96 आयतें
- मक्की
- पारा 27
- पन्ने 534–537
मिशारी राशिद अल-अफ़ासीMP3 डाउनलोड करें
सूरह वाक़िआ (الواقعة) क़ुरआन की 56वीं सूरह है और इसमें 96 आयतें हैं। इसके नाम का मतलब "होकर रहने वाली" है। यह मक्की सूरह है और पारा 27 में है।
इस पन्ने पर आप सूरह वाक़िआ का पूरा अरबी पाठ मौलाना अज़ीज़ुल हक़ उमरी के हिंदी तर्जुमे और रोमन उच्चारण के साथ आयत-दर-आयत पढ़ सकते हैं और तिलावत सुन सकते हैं।
मुकम्मल सूरह वाक़िआ: अरबी, हिंदी तर्जुमा और रोमन उच्चारण
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
-
إِذَا وَقَعَتِ ٱلْوَاقِعَةُ١
Itha waqaʿati alwaqiʿatu
जब घटित होने वाली घटित हो जाएगी।
-
لَيْسَ لِوَقْعَتِهَا كَاذِبَةٌ٢
Laysa liwaqʿatiha kathibatun
उसके घटित होने में कोई झूठ नहीं।
-
خَافِضَةٌ رَّافِعَةٌ٣
Khafidatun rafiʿatun
नीचे करने वाली, ऊपर उठाने वाली।1
टिप्पणियाँ
[1] इससे अभिप्राय प्रलय है। जो सत्य के विरोधियों को नीचा करके नरक तक पहुँचाएगी। तथा आज्ञाकारियों को स्वर्ग के ऊँचे स्थान तक पहुँचाएगी। आरंभिक आयतों में प्रलय के होने की चर्चा, फिर उस दिन लोगों के तीन भागों में विभाजित होने का वर्णन किया गया है। -
إِذَا رُجَّتِ ٱلْأَرْضُ رَجًّا٤
Itha rujjati alardu rajjan
जब धरती तेज़ी से हिलाई जाएगी।
-
وَبُسَّتِ ٱلْجِبَالُ بَسًّا٥
Wabussati aljibalu bassan
और पर्वत ख़ूब चूर्ण-विचूर्ण कर दिए जाएँगे।
-
فَكَانَتْ هَبَآءً مُّنۢبَثًّا٦
Fakanat habaan munbaththan
तो वे बिखरी हुई धूल हो जाएँगे।
-
وَكُنتُمْ أَزْوَٰجًا ثَلَـٰثَةً٧
Wakuntum azwajan thalathatan
और तुम तीन प्रकार के लोग हो जाओगे।
-
فَأَصْحَـٰبُ ٱلْمَيْمَنَةِ مَآ أَصْحَـٰبُ ٱلْمَيْمَنَةِ٨
Faashabu almaymanati ma ashabu almaymanati
तो दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले!2
टिप्पणियाँ
[2] दाहिने हाथ वाले से अभिप्राय वे लोग हैं जिनका कर्मपत्र दाहिने हाथ में दिया जाएगा। तथा बाएँ हाथ वाले वे दुराचारी होंगे जिनका कर्मपत्र बाएँ हाथ में दिया जाएगा। -
وَأَصْحَـٰبُ ٱلْمَشْـَٔمَةِ مَآ أَصْحَـٰبُ ٱلْمَشْـَٔمَةِ٩
Waashabu almashamati ma ashabu almashamati
और बाएँ हाथ वाले, क्या बुरे हैं बाएँ हाथ वाले!
-
وَٱلسَّـٰبِقُونَ ٱلسَّـٰبِقُونَ١٠
Waalssabiqoona alssabiqoona
और जो पहल करने वाले हैं, वही आगे बढ़ने वाले हैं।
-
أُو۟لَـٰٓئِكَ ٱلْمُقَرَّبُونَ١١
Olaika almuqarraboona
यही लोग निकट किए हुए हैं।3
टिप्पणियाँ
[3] अर्थात अल्लाह के प्रियवर और उसके समीप होंगे। -
فِى جَنَّـٰتِ ٱلنَّعِيمِ١٢
Fee jannati alnnaʿeemi
नेमत के बाग़ों में।
-
ثُلَّةٌ مِّنَ ٱلْأَوَّلِينَ١٣
Thullatun mina alawwaleena
पहले लोगों में से एक बहुत बड़ा समूह।
-
وَقَلِيلٌ مِّنَ ٱلْـَٔاخِرِينَ١٤
Waqaleelun mina alakhireena
तथा थोड़े-से पिछले लोगों में से होंगे।
-
عَلَىٰ سُرُرٍ مَّوْضُونَةٍ١٥
ʿAla sururin mawdoonatin
सोने के तारों से बुने हुए तख़्तों पर।
-
مُّتَّكِـِٔينَ عَلَيْهَا مُتَقَـٰبِلِينَ١٦
Muttakieena ʿalayha mutaqabileena
उनपर तकिया लगाए आमने-सामने बैठे होंगे।
-
يَطُوفُ عَلَيْهِمْ وِلْدَٰنٌ مُّخَلَّدُونَ١٧
Yatoofu ʿalayhim wildanun mukhalladoona
उनके आस-पास (सेवा के लिए) ऐसे बालक फिर रहे होंगे, जो सदा (बालक) ही रहेंगे।
-
بِأَكْوَابٍ وَأَبَارِيقَ وَكَأْسٍ مِّن مَّعِينٍ١٨
Biakwabin waabareeqa wakasin min maʿeenin
ऐसे प्याले َऔर सुराहियाँ और छलकते जाम लेकर जो बहती शराब की होंगे।
-
لَّا يُصَدَّعُونَ عَنْهَا وَلَا يُنزِفُونَ١٩
La yusaddaʿoona ʿanha wala yunzifoona
वे न उससे सिरदर्द से पीड़ित होंगे और न ही उनकी बुद्धि प्रभावित होगी।
-
وَفَـٰكِهَةٍ مِّمَّا يَتَخَيَّرُونَ٢٠
Wafakihatin mimma yatakhayyaroona
तथा ऐसे फल लेकर जिन्हें वे पसंद करते हैं।
-
وَلَحْمِ طَيْرٍ مِّمَّا يَشْتَهُونَ٢١
Walahmi tayrin mimma yashtahoona
तथा पक्षियों का मांस लेकर जिसकी वे इच्छा रखते हैं।
-
وَحُورٌ عِينٌ٢٢
Wahoorun ʿeenun
और बड़ी-बड़ी नैनों वाली गोरियाँ होंगी।
-
كَأَمْثَـٰلِ ٱللُّؤْلُؤِ ٱلْمَكْنُونِ٢٣
Kaamthali allului almaknooni
छिपाकर रखे हुए मोतियों के समान।
-
جَزَآءًۢ بِمَا كَانُوا۟ يَعْمَلُونَ٢٤
Jazaan bima kanoo yaʿmaloona
उसके बदले में जो वे (संसार में) किया करते थे।
-
لَا يَسْمَعُونَ فِيهَا لَغْوًا وَلَا تَأْثِيمًا٢٥
La yasmaʿoona feeha laghwan wala tatheeman
वे उस में न कोई व्यर्थ बात सुनेंगे और न पाप की बात।
-
إِلَّا قِيلًا سَلَـٰمًا سَلَـٰمًا٢٦
Illa qeelan salaman salaman
केवल सलाम ही सलाम की आवाज़ होगी।
-
وَأَصْحَـٰبُ ٱلْيَمِينِ مَآ أَصْحَـٰبُ ٱلْيَمِينِ٢٧
Waashabu alyameeni ma ashabu alyameeni
और दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले!
-
فِى سِدْرٍ مَّخْضُودٍ٢٨
Fee sidrin makhdoodin
वे बिना कँटीले बेरियों में होंगे।
-
وَطَلْحٍ مَّنضُودٍ٢٩
Watalhin mandoodin
तथा परत-दर-परत लगे हुए केलों में।
-
وَظِلٍّ مَّمْدُودٍ٣٠
Wathillin mamdoodin
और ऐसी छाया में जो अच्छी तरह फैली हुई है।4
टिप्पणियाँ
[4] ह़दीस में है कि स्वर्ग में एक वृक्ष है जिसकी छाया में सवार सौ वर्ष चलेगा फिर भी वह समाप्त नहीं होगी। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4881) -
وَمَآءٍ مَّسْكُوبٍ٣١
Wamain maskoobin
और प्रवाहित जल में।
-
وَفَـٰكِهَةٍ كَثِيرَةٍ٣٢
Wafakihatin katheeratin
तथा बहुत अधिक फलों में।
-
لَّا مَقْطُوعَةٍ وَلَا مَمْنُوعَةٍ٣٣
La maqtooʿatin wala mamnooʿatin
जो न कभी समाप्त होंगे और न उनसे कोई रोक-टोक होगी।
-
وَفُرُشٍ مَّرْفُوعَةٍ٣٤
Wafurushin marfooʿatin
और ऊँचे बिस्तरों पर होंगे।
-
إِنَّآ أَنشَأْنَـٰهُنَّ إِنشَآءً٣٥
Inna anshanahunna inshaan
निःसंदेह हमने उनको एक विशेष रूप से पैदा किया है।
-
فَجَعَلْنَـٰهُنَّ أَبْكَارًا٣٦
Fajaʿalnahunna abkaran
तो हमने उन्हें कुँवारियाँ बनाया है।
-
عُرُبًا أَتْرَابًا٣٧
ʿUruban atraban
जो पतियों को प्रिय और समान आयु वाली हैं।
-
لِّأَصْحَـٰبِ ٱلْيَمِينِ٣٨
Liashabi alyameeni
दाहिने हाथ वालों के लिए।
-
ثُلَّةٌ مِّنَ ٱلْأَوَّلِينَ٣٩
Thullatun mina alawwaleena
एक बड़ा समूह पहले लोगों में से हैं।
-
وَثُلَّةٌ مِّنَ ٱلْـَٔاخِرِينَ٤٠
Wathullatun mina alakhireena
तथा एक बड़ा समूह पिछले लोगों में से हैं।
-
وَأَصْحَـٰبُ ٱلشِّمَالِ مَآ أَصْحَـٰبُ ٱلشِّمَالِ٤١
Waashabu alshshimali ma ashabu alshshimali
और बाएँ हाथ वाले, क्या ही बुरे हैं बाएँ हाथ वाले!
-
فِى سَمُومٍ وَحَمِيمٍ٤٢
Fee samoomin wahameemin
(वे) गर्म हवा तथा खौलते जल में होंगे।
-
وَظِلٍّ مِّن يَحْمُومٍ٤٣
Wathillin min yahmoomin
और काले धुएँ के साये में होंगे।
-
لَّا بَارِدٍ وَلَا كَرِيمٍ٤٤
La baridin wala kareemin
जो न शीतल होगा और न देखने में अच्छी ही लगेगा।
-
إِنَّهُمْ كَانُوا۟ قَبْلَ ذَٰلِكَ مُتْرَفِينَ٤٥
Innahum kanoo qabla thalika mutrafeena
निश्चय वे इससे पहले (दुनिया की) सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे थे।
-
وَكَانُوا۟ يُصِرُّونَ عَلَى ٱلْحِنثِ ٱلْعَظِيمِ٤٦
Wakanoo yusirroona ʿala alhinthi alʿatheemi
तथा वे बड़े गुनाह पर अड़े रहते थे।
-
وَكَانُوا۟ يَقُولُونَ أَئِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَـٰمًا أَءِنَّا لَمَبْعُوثُونَ٤٧
Wakanoo yaqooloona aitha mitna wakunna turaban waʿithaman ainna lamabʿoothoona
और वे कहा करते थे कि क्या जब हम मर जाएँगे और हम मिट्टी तथा हड्डियाँ हो जाएँगे, तो क्या सचमुच हम अवश्य उठाए जाने वाले हैं?
-
أَوَءَابَآؤُنَا ٱلْأَوَّلُونَ٤٨
Awa abaona alawwaloona
और क्या हमारे पहले बाप-दादा भी?
-
قُلْ إِنَّ ٱلْأَوَّلِينَ وَٱلْـَٔاخِرِينَ٤٩
Qul inna alawwaleena waalakhireena
आप कह दें : निःसंदेह अगले तथा पिछले (सभी) लोग।
-
لَمَجْمُوعُونَ إِلَىٰ مِيقَـٰتِ يَوْمٍ مَّعْلُومٍ٥٠
Lamajmooʿoona ila meeqati yawmin maʿloomin
एक ज्ञात दिन के निश्चित समय पर अवश्य एकत्र किए जाने वाले हैं।
-
ثُمَّ إِنَّكُمْ أَيُّهَا ٱلضَّآلُّونَ ٱلْمُكَذِّبُونَ٥١
Thumma innakum ayyuha alddalloona almukaththiboona
फिर निःसंदेह तुम ऐ गुमराहो! झुठलाने वालो!
-
لَـَٔاكِلُونَ مِن شَجَرٍ مِّن زَقُّومٍ٥٢
Laakiloona min shajarin min zaqqoomin
निश्चय ही ज़क़्क़ूम (थूहड़) के वृक्ष में से खाने वाले हो।5
टिप्पणियाँ
[5] (देखिए : सूरह साफ़्फ़ात, आयत : 62) -
فَمَالِـُٔونَ مِنْهَا ٱلْبُطُونَ٥٣
Famalioona minha albutoona
फिर उससे अपने पेट भरने वाले हो।
-
فَشَـٰرِبُونَ عَلَيْهِ مِنَ ٱلْحَمِيمِ٥٤
Fashariboona ʿalayhi mina alhameemi
फिर उसपर खौलते पानी से पीने वाले हो।
-
فَشَـٰرِبُونَ شُرْبَ ٱلْهِيمِ٥٥
Fashariboona shurba alheemi
फिर पीने वाले हो प्यास की बीमारी वाले ऊँट6 के समान।
टिप्पणियाँ
[6] यह ऊँट में एक विशेष रोग होता है जिससे उसकी प्यास नहीं जाती। -
هَـٰذَا نُزُلُهُمْ يَوْمَ ٱلدِّينِ٥٦
Hatha nuzuluhum yawma alddeeni
यह बदले के दिन उनकी मेहमाननवाज़ी है।
-
نَحْنُ خَلَقْنَـٰكُمْ فَلَوْلَا تُصَدِّقُونَ٥٧
Nahnu khalaqnakum falawla tusaddiqoona
हमने ही तुम्हें पैदा किया, फिर तुम (पुनः जीवित किए जाने को) क्यों सच नहीं मानते?
-
أَفَرَءَيْتُم مَّا تُمْنُونَ٥٨
Afaraaytum ma tumnoona
तो क्या तुमने उस वीर्य पर विचार किया, जो तुम टपकाते हो?
-
ءَأَنتُمْ تَخْلُقُونَهُۥٓ أَمْ نَحْنُ ٱلْخَـٰلِقُونَ٥٩
Aantum takhluqoonahu am nahnu alkhaliqoona
क्या तुम उसे पैदा करते हो, या हम ही पैदा करने वाले हैं?
-
نَحْنُ قَدَّرْنَا بَيْنَكُمُ ٱلْمَوْتَ وَمَا نَحْنُ بِمَسْبُوقِينَ٦٠
Nahnu qaddarna baynakumu almawta wama nahnu bimasbooqeena
हम ही ने तुम्हारे बीच मृत्यु का समय निश्चित किया है और हम कदापि विवश नहीं हैं।
-
عَلَىٰٓ أَن نُّبَدِّلَ أَمْثَـٰلَكُمْ وَنُنشِئَكُمْ فِى مَا لَا تَعْلَمُونَ٦١
ʿAla an nubaddila amthalakum wanunshiakum fee ma la taʿlamoona
कि हम तुम्हारे रूप को परिवर्तित कर दें और तुम्हें ऐसी शक्ल-सूरत में पैदा कर दें, जिसे तुम नहीं जानते।
-
وَلَقَدْ عَلِمْتُمُ ٱلنَّشْأَةَ ٱلْأُولَىٰ فَلَوْلَا تَذَكَّرُونَ٦٢
Walaqad ʿalimtumu alnnashata aloola falawla tathakkaroona
तथा निश्चय ही तुम पहली पैदाइश को जान चुके हो, फिर तुम नसीहत ग्रहण क्यों नहीं करते?
-
أَفَرَءَيْتُم مَّا تَحْرُثُونَ٦٣
Afaraaytum ma tahruthoona
फिर क्या तुमने उसपर विचार किया जो कुछ तुम बोते हो?
-
ءَأَنتُمْ تَزْرَعُونَهُۥٓ أَمْ نَحْنُ ٱلزَّٰرِعُونَ٦٤
Aantum tazraʿoonahu am nahnu alzzariʿoona
क्या तुम उसे उगाते हो, या हम ही उगाने वाले हैं?
-
لَوْ نَشَآءُ لَجَعَلْنَـٰهُ حُطَـٰمًا فَظَلْتُمْ تَفَكَّهُونَ٦٥
Law nashao lajaʿalnahu hutaman fathaltum tafakkahoona
यदि हम चाहें, तो अवश्य उसे चूर-चूर कर दें, फिर तुम आश्चर्य करते रह जाओ।
-
إِنَّا لَمُغْرَمُونَ٦٦
Inna lamughramoona
कि निःसंदेह हमपर दाँड डाल दिया गया।
-
بَلْ نَحْنُ مَحْرُومُونَ٦٧
Bal nahnu mahroomoona
बल्कि हम वंचित हो गए हैं।
-
أَفَرَءَيْتُمُ ٱلْمَآءَ ٱلَّذِى تَشْرَبُونَ٦٨
Afaraaytumu almaa allathee tashraboona
फिर क्या तुमने उस पानी पर विचार किया, जो तुम पीते हो?
-
ءَأَنتُمْ أَنزَلْتُمُوهُ مِنَ ٱلْمُزْنِ أَمْ نَحْنُ ٱلْمُنزِلُونَ٦٩
Aantum anzaltumoohu mina almuzni am nahnu almunziloona
क्या तुमने उसे बादल से उतारा है, या हम ही उतारने वाले हैं?
-
لَوْ نَشَآءُ جَعَلْنَـٰهُ أُجَاجًا فَلَوْلَا تَشْكُرُونَ٧٠
Law nashao jaʿalnahu ojajan falawla tashkuroona
यदि हम चाहें, तो उसे अत्यंत खारा बना दें, फिर तुम शुक्र अदा क्यों नहीं करते?
-
أَفَرَءَيْتُمُ ٱلنَّارَ ٱلَّتِى تُورُونَ٧١
Afaraaytumu alnnara allatee tooroona
फिर क्या तुमने उस आग पर विचार किया, जो तुम सुलगाते हो?
-
ءَأَنتُمْ أَنشَأْتُمْ شَجَرَتَهَآ أَمْ نَحْنُ ٱلْمُنشِـُٔونَ٧٢
Aantum anshatum shajarataha am nahnu almunshioona
क्या तुमने उसके वृक्ष को पैदा किया है, या हम ही पैदा करने वाले हैं?
-
نَحْنُ جَعَلْنَـٰهَا تَذْكِرَةً وَمَتَـٰعًا لِّلْمُقْوِينَ٧٣
Nahnu jaʿalnaha tathkiratan wamataʿan lilmuqweena
हमने ही उसे यात्रियों के लिए एक नसीहत तथा लाभ का सामान बनाया है।
-
فَسَبِّحْ بِٱسْمِ رَبِّكَ ٱلْعَظِيمِ٧٤
Fasabbih biismi rabbika alʿatheemi
अतः (ऐ नबी!) आप अपने महान पालनहार के नाम की तसबीह करें।
-
۞ فَلَآ أُقْسِمُ بِمَوَٰقِعِ ٱلنُّجُومِ٧٥
Fala oqsimu bimawaqiʿi alnnujoomi
अतः नहीं! मैं सितारों के गिरने की जगहों की क़सम खाता हूँ!
-
وَإِنَّهُۥ لَقَسَمٌ لَّوْ تَعْلَمُونَ عَظِيمٌ٧٦
Wainnahu laqasamun law taʿlamoona ʿatheemun
और निःसंदेह यह निश्चय ऐसी क़सम है कि यदि तुम जानो तो बहुत बड़ी है।
-
إِنَّهُۥ لَقُرْءَانٌ كَرِيمٌ٧٧
Innahu laquranun kareemun
निःसंदेह, यह निश्चित रूप से एक प्रतिष्ठित क़ुरआन है।
-
فِى كِتَـٰبٍ مَّكْنُونٍ٧٨
Fee kitabin maknoonin
एक छिपाकर रखी हुई7 किताब में (अंकित) है।
टिप्पणियाँ
[7] इससे अभिप्राय 'लौह़े मह़फ़ूज़' है। -
لَّا يَمَسُّهُۥٓ إِلَّا ٱلْمُطَهَّرُونَ٧٩
La yamassuhu illa almutahharoona
इसे कोई नहीं छूता सिवाय उनके जो बहुत पवित्र किए गए हैं।8
टिप्पणियाँ
[8] इससे अभिप्राय फ़रिश्तें हैं। (देखिए : सूरत अबस, आयत : 15-16) -
تَنزِيلٌ مِّن رَّبِّ ٱلْعَـٰلَمِينَ٨٠
Tanzeelun min rabbi alʿalameena
यह सारे संसार के पालनहार की ओर से उतारा गया है।
-
أَفَبِهَـٰذَا ٱلْحَدِيثِ أَنتُم مُّدْهِنُونَ٨١
Afabihatha alhadeethi antum mudhinoona
फिर क्या तुम इस वाणी की उपेक्षा करने वाले हो?
-
وَتَجْعَلُونَ رِزْقَكُمْ أَنَّكُمْ تُكَذِّبُونَ٨٢
Watajʿaloona rizqakum annakum tukaththiboona
तथा तुम (क़ुरआन से) अपना हिस्सा यह बनाते हो कि तुम (इसे) झुठलाते हो?
-
فَلَوْلَآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلْحُلْقُومَ٨٣
Falawla itha balaghati alhulqooma
फिर क्यों नहीं जब वह (प्राण) गले को पहुँच जाता है।
-
وَأَنتُمْ حِينَئِذٍ تَنظُرُونَ٨٤
Waantum heenaithin tanthuroona
और तुम उस समय देख रहे होते हो।
-
وَنَحْنُ أَقْرَبُ إِلَيْهِ مِنكُمْ وَلَـٰكِن لَّا تُبْصِرُونَ٨٥
Wanahnu aqrabu ilayhi minkum walakin la tubsiroona
तथा हम तुमसे अधिक उसके निकट होते हैं, परंतु तुम नहीं देखते।
-
فَلَوْلَآ إِن كُنتُمْ غَيْرَ مَدِينِينَ٨٦
Falawla in kuntum ghayra madeeneena
तो अगर तुम (किसी के) अधीन नहीं हैं तो क्यों नहीं।
-
تَرْجِعُونَهَآ إِن كُنتُمْ صَـٰدِقِينَ٨٧
Tarjiʿoonaha in kuntum sadiqeena
तुम उसे वापस ले आते, यदि तुम सच्चे हो?
-
فَأَمَّآ إِن كَانَ مِنَ ٱلْمُقَرَّبِينَ٨٨
Faamma in kana mina almuqarrabeena
फिर यदि वह निकटवर्तियों में से है।
-
فَرَوْحٌ وَرَيْحَانٌ وَجَنَّتُ نَعِيمٍ٨٩
Farawhun warayhanun wajannatu naʿeemin
तो उसके लिए आराम और अच्छी जीविका और नेमतों से भरी जन्नत है।
-
وَأَمَّآ إِن كَانَ مِنْ أَصْحَـٰبِ ٱلْيَمِينِ٩٠
Waamma in kana min ashabi alyameeni
और यदि वह दाहिने हाथ वालों में से है।
-
فَسَلَـٰمٌ لَّكَ مِنْ أَصْحَـٰبِ ٱلْيَمِينِ٩١
Fasalamun laka min ashabi alyameeni
तो (कहा जाएगा) तेरे लिए सलामती है (कि तू) दाहिने हाथ वालों में से है।
-
وَأَمَّآ إِن كَانَ مِنَ ٱلْمُكَذِّبِينَ ٱلضَّآلِّينَ٩٢
Waamma in kana mina almukaththibeena alddalleena
और यदि वह व्यक्ति झुठलाने वाले गुमराहों में से है,
-
فَنُزُلٌ مِّنْ حَمِيمٍ٩٣
Fanuzulun min hameemin
तो उसके लिए खौलते हुए पानी का अतिथि सत्कार है।
-
وَتَصْلِيَةُ جَحِيمٍ٩٤
Watasliyatu jaheemin
तथा जहन्नम की आग में जलना है।
-
إِنَّ هَـٰذَا لَهُوَ حَقُّ ٱلْيَقِينِ٩٥
Inna hatha lahuwa haqqu alyaqeeni
निःसंदेह यक़ीनन यही है वह सत्य जो निश्चित है।
-
فَسَبِّحْ بِٱسْمِ رَبِّكَ ٱلْعَظِيمِ٩٦
Fasabbih biismi rabbika alʿatheemi
अतः आप अपने महान पालनहार के नाम की महिमा करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह वाक़िआ के नाम का मतलब क्या है?
वाक़िआ का मतलब "होकर रहने वाली" है।
सूरह वाक़िआ किस पारे में है?
सूरह वाक़िआ पारा 27 में है।
सूरह वाक़िआ में कितनी आयतें हैं?
सूरह वाक़िआ में 96 आयतें हैं।
सूरह वाक़िआ मक्की है या मदनी?
सूरह वाक़िआ मक्की सूरह है।
सूरह वाक़िआ क़ुरआन की कौन-सी सूरह है?
यह क़ुरआन की 56वीं सूरह है।
स्रोत
- Arabic text: Tanzil Quran Text (Uthmani) (Tanzil Project, CC BY 3.0), reproduced without changes.
- Translation: Azizul Haq Al-Omari, from QuranEnc.com, version 1.1.5, reproduced without changes.
- Transliteration: Tanzil.net English transliteration.
- Recitation: Mishary Rashid Alafasy, via QuranicAudio.com and EveryAyah.com.
- Word by word: recordings and meanings from Quran.com (Quran Foundation), played when you tap a word.
- Madinah and IndoPak fonts (Settings): the text in those scripts and their fonts come from the Quran Foundation (Quran.com); the Madinah font is the King Fahd Glorious Quran Printing Complex's Uthmanic Hafs font.
Found a mistake? Report a mistake and we will check it against the source.