سورة الرحمن
सूरह रहमान हिंदी में
बहुत मेहरबान
- 55
- 78 आयतें
- मदनी
- पारा 27
- पन्ने 531–534
मिशारी राशिद अल-अफ़ासीMP3 डाउनलोड करें
सूरह रहमान (الرحمن) क़ुरआन की 55वीं सूरह है और इसमें 78 आयतें हैं। इसके नाम का मतलब "बहुत मेहरबान" है। यह मदनी सूरह है और पारा 27 में है।
इस पन्ने पर आप सूरह रहमान का पूरा अरबी पाठ मौलाना अज़ीज़ुल हक़ उमरी के हिंदी तर्जुमे और रोमन उच्चारण के साथ आयत-दर-आयत पढ़ सकते हैं और तिलावत सुन सकते हैं।
मुकम्मल सूरह रहमान: अरबी, हिंदी तर्जुमा और रोमन उच्चारण
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
-
ٱلرَّحْمَـٰنُ١
Alrrahmanu
अत्यंत दयावान् ने।
-
عَلَّمَ ٱلْقُرْءَانَ٢
ʿAllama alqurana
यह क़ुरआन सिखाया।
-
خَلَقَ ٱلْإِنسَـٰنَ٣
Khalaqa alinsana
उसने मनुष्य को पैदा किया।
-
عَلَّمَهُ ٱلْبَيَانَ٤
ʿAllamahu albayana
उसे बात करना सिखाया।
-
ٱلشَّمْسُ وَٱلْقَمَرُ بِحُسْبَانٍ٥
Alshshamsu waalqamaru bihusbanin
सूर्य तथा चंद्रमा एक हिसाब से चल रहे हैं।
-
وَٱلنَّجْمُ وَٱلشَّجَرُ يَسْجُدَانِ٦
Waalnnajmu waalshshajaru yasjudani
तथा बिना तने के पौधे और पेड़ सजदा करते हैं।
-
وَٱلسَّمَآءَ رَفَعَهَا وَوَضَعَ ٱلْمِيزَانَ٧
Waalssamaa rafaʿaha wawadaʿa almeezana
और उसने आकाश को ऊँचा किया और न्याय का संतुलन स्थापित किया।1
टिप्पणियाँ
[1] (देखिए : सूरतुल-ह़दीद, आयत : 25) अर्थ यह है कि धरती में न्याय का नियम बनाया और उसके पालन का आदेश दिया। -
أَلَّا تَطْغَوْا۟ فِى ٱلْمِيزَانِ٨
Alla tatghaw fee almeezani
ताकि तुम माप-तौल में अति न करो।
-
وَأَقِيمُوا۟ ٱلْوَزْنَ بِٱلْقِسْطِ وَلَا تُخْسِرُوا۟ ٱلْمِيزَانَ٩
Waaqeemoo alwazna bialqisti wala tukhsiroo almeezana
तथा न्याय के साथ तौल को सीधा रखो और माप-तौल में कमी न करो।
-
وَٱلْأَرْضَ وَضَعَهَا لِلْأَنَامِ١٠
Waalarda wadaʿaha lilanami
और उसने धरती को सृष्टि के लिए (रहने योग्य) बनाया।
-
فِيهَا فَـٰكِهَةٌ وَٱلنَّخْلُ ذَاتُ ٱلْأَكْمَامِ١١
Feeha fakihatun waalnnakhlu thatu alakmami
उसमें फल हैं, तथा आवरणों वाले खजूर के वृक्ष हैं।
-
وَٱلْحَبُّ ذُو ٱلْعَصْفِ وَٱلرَّيْحَانُ١٢
Waalhabbu thoo alʿasfi waalrrayhani
और भूसे वाले अन्न तथा सुगंधित पौधे हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ١٣
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
خَلَقَ ٱلْإِنسَـٰنَ مِن صَلْصَـٰلٍ كَٱلْفَخَّارِ١٤
Khalaqa alinsana min salsalin kaalfakhkhari
उसने मनुष्य को ठीकरी की तरह बजने वाली मिट्टी से पैदा किया।
-
وَخَلَقَ ٱلْجَآنَّ مِن مَّارِجٍ مِّن نَّارٍ١٥
Wakhalaqa aljanna min marijin min narin
तथा जिन्नों को आग की ज्वाला से पैदा किया।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ١٦
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
رَبُّ ٱلْمَشْرِقَيْنِ وَرَبُّ ٱلْمَغْرِبَيْنِ١٧
Rabbu almashriqayni warabbu almaghribayni
(वह) सूर्योदय2 के दोनों स्थानों तथा सूर्यास्त के दोनों स्थानों का रब है।
टिप्पणियाँ
[2] गर्मी तथा जाड़े में सूर्योदय तथा सूर्यास्त के स्थानों का। इससे अभिप्राय पूर्व तथा पश्चिम की दिशा नहीं है। -
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ١٨
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
مَرَجَ ٱلْبَحْرَيْنِ يَلْتَقِيَانِ١٩
Maraja albahrayni yaltaqiyani
उसने दो सागरों को मिला दिया, जो (देखने में) आपस में मिलते हैं।
-
بَيْنَهُمَا بَرْزَخٌ لَّا يَبْغِيَانِ٢٠
Baynahuma barzakhun la yabghiyani
उन दोनों के बीच एक अवरोध है (जिससे) वे आगे नहीं बढ़ते।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٢١
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
يَخْرُجُ مِنْهُمَا ٱللُّؤْلُؤُ وَٱلْمَرْجَانُ٢٢
Yakhruju minhuma alluluo waalmarjanu
उन दोनों से मोती और मूँगा निकलते हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٢٣
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
وَلَهُ ٱلْجَوَارِ ٱلْمُنشَـَٔاتُ فِى ٱلْبَحْرِ كَٱلْأَعْلَـٰمِ٢٤
Walahu aljawari almunshaatu fee albahri kaalaʿlami
तथा उसी के अधिकार में हैं समुद्र में चलने वाले पहाड़ों जैसे जहाज़।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٢٥
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
كُلُّ مَنْ عَلَيْهَا فَانٍ٢٦
Kullu man ʿalayha fanin
हर कोई जो इस (धरती) पर है, नष्ट होने वाला है।
-
وَيَبْقَىٰ وَجْهُ رَبِّكَ ذُو ٱلْجَلَـٰلِ وَٱلْإِكْرَامِ٢٧
Wayabqa wajhu rabbika thoo aljalali waalikrami
तथा आपके पालनहार का चेहरा बाक़ी रहेगा, जो बड़ी महिमा और सम्मान वाला है।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٢٨
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
يَسْـَٔلُهُۥ مَن فِى ٱلسَّمَـٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ ۚ كُلَّ يَوْمٍ هُوَ فِى شَأْنٍ٢٩
Yasaluhu man fee alssamawati waalardi kulla yawmin huwa fee shanin
उसी से माँगता है, जो कोई आकाशों तथा धरती में है। वह प्रतिदिन एक (नए) कार्य में है।3
टिप्पणियाँ
[3] अर्थात वह अपनी उत्पत्ति की आवश्यकताएँ पूरी करता, प्रार्थनाएँ सुनता, सहायता करता, रोगी को निरोग करता, अपनी दया प्रदान करता, तथा अपमान-सम्मान और विजय-प्राजय देता और अनगिनत कार्य करता है। -
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٣٠
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
سَنَفْرُغُ لَكُمْ أَيُّهَ ٱلثَّقَلَانِ٣١
Sanafrughu lakum ayyuha alththaqalani
हम जल्द ही तुम्हारे लिए फ़ारिग़ होंगे4 ऐ दो भारी समूहो! (जिन्नो और इनसानो!)5
टिप्पणियाँ
[4] इस वाक्या का अर्थ मुह़ावरे में धमकी देना और सावधान करना है। [5] इसमें प्रलय के दिन की ओर संकेत है जब सब मनुष्यों और जिन्नों के कर्मों का ह़िसाब लिया जाएगा। -
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٣٢
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
يَـٰمَعْشَرَ ٱلْجِنِّ وَٱلْإِنسِ إِنِ ٱسْتَطَعْتُمْ أَن تَنفُذُوا۟ مِنْ أَقْطَارِ ٱلسَّمَـٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ فَٱنفُذُوا۟ ۚ لَا تَنفُذُونَ إِلَّا بِسُلْطَـٰنٍ٣٣
Ya maʿshara aljinni waalinsi ini istataʿtum an tanfuthoo min aqtari alssamawati waalardi faonfuthoo la tanfuthoona illa bisultanin
ऐ जिन्न तथा मनुष्य के समूह! यदि तुम आकाशों तथा धरती के किनारों से निकल सकते हो, तो निकल भागो, (परंतु) तुम शक्ति (प्रभुत्व) के बिना नहीं निकल सकोगे।6
टिप्पणियाँ
[6] अर्थ यह है कि अल्लाह की पकड़ से बच निकलना तुम्हारे बस में नहीं है। -
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٣٤
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
يُرْسَلُ عَلَيْكُمَا شُوَاظٌ مِّن نَّارٍ وَنُحَاسٌ فَلَا تَنتَصِرَانِ٣٥
Yursalu ʿalaykuma shuwathun min narin wanuhasun fala tantasirani
तुम दोनों पर आग का ज्वाला तथा धुआँ छोड़ा जाएगा। फिर तुम अपने आपको बचा नहीं सकोगे।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٣٦
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
فَإِذَا ٱنشَقَّتِ ٱلسَّمَآءُ فَكَانَتْ وَرْدَةً كَٱلدِّهَانِ٣٧
Faitha inshaqqati alssamao fakanat wardatan kaalddihani
फिर जब आकाश फट जाएगा, तो वह तेल की तरह लाल हो जाएगा।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٣٨
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
فَيَوْمَئِذٍ لَّا يُسْـَٔلُ عَن ذَنۢبِهِۦٓ إِنسٌ وَلَا جَآنٌّ٣٩
Fayawmaithin la yusalu ʿan thanbihi insun wala jannun
फिर उस दिन न किसी मनुष्य से उसके गुनाह के बारे में पूछा जाएगा और न किसी जिन्न से।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٤٠
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
يُعْرَفُ ٱلْمُجْرِمُونَ بِسِيمَـٰهُمْ فَيُؤْخَذُ بِٱلنَّوَٰصِى وَٱلْأَقْدَامِ٤١
Yuʿrafu almujrimoona biseemahum fayukhathu bialnnawasee waalaqdami
अपराधियों की पहचान उनके चिह्नों से होगी, फिर माथे के बालों और पैरों से (उन्हें) पकड़ा जाएगा।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٤٢
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
هَـٰذِهِۦ جَهَنَّمُ ٱلَّتِى يُكَذِّبُ بِهَا ٱلْمُجْرِمُونَ٤٣
Hathihi jahannamu allatee yukaththibu biha almujrimoona
यही है वह जहन्नम, जिसे अपराधी लोग झुठलाते थे।
-
يَطُوفُونَ بَيْنَهَا وَبَيْنَ حَمِيمٍ ءَانٍ٤٤
Yatoofoona baynaha wabayna hameemin anin
वे उसके और खौलते हुए पानी के बीच चक्कर लगा रहे होंगे।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٤٥
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
وَلِمَنْ خَافَ مَقَامَ رَبِّهِۦ جَنَّتَانِ٤٦
Waliman khafa maqama rabbihi jannatani
और जो व्यक्ति अपने पालनहार के समक्ष खड़े होने से डर गया, उसके लिए दो बाग़ हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٤٧
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
ذَوَاتَآ أَفْنَانٍ٤٨
Thawata afnanin
दोनों बहुत शाखाओं वाले हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٤٩
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
فِيهِمَا عَيْنَانِ تَجْرِيَانِ٥٠
Feehima ʿaynani tajriyani
उन दोनों में दो जल स्रोत बहते हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٥١
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
فِيهِمَا مِن كُلِّ فَـٰكِهَةٍ زَوْجَانِ٥٢
Feehima min kulli fakihatin zawjani
उन दोनों में प्रत्येक फल के दो प्रकार हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٥٣
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
مُتَّكِـِٔينَ عَلَىٰ فُرُشٍۭ بَطَآئِنُهَا مِنْ إِسْتَبْرَقٍ ۚ وَجَنَى ٱلْجَنَّتَيْنِ دَانٍ٥٤
Muttakieena ʿala furushin batainuha min istabraqin wajana aljannatayni danin
ऐसे बिस्तरों पर तकिए लगाए होंगे, जिनके स्तर मोटे रेशम के हैं और दोनों बाग़ों के फल निकट हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٥٥
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
فِيهِنَّ قَـٰصِرَٰتُ ٱلطَّرْفِ لَمْ يَطْمِثْهُنَّ إِنسٌ قَبْلَهُمْ وَلَا جَآنٌّ٥٦
Feehinna qasiratu alttarfi lam yatmithhunna insun qablahum wala jannun
उनमें नीची निगाहों वाली औरतें हैं, जिन्हें उनसे पहले न किसी मनुष्य ने हाथ लगाया है और न किसी जिन्न ने।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٥٧
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
كَأَنَّهُنَّ ٱلْيَاقُوتُ وَٱلْمَرْجَانُ٥٨
Kaannahunna alyaqootu waalmarjanu
मानो वे (स्त्रियाँ) माणिक और मूँगा हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٥٩
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
هَلْ جَزَآءُ ٱلْإِحْسَـٰنِ إِلَّا ٱلْإِحْسَـٰنُ٦٠
Hal jazao alihsani illa alihsanu
एहसान का बदला एहसान के सिवा क्या है?
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٦١
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
وَمِن دُونِهِمَا جَنَّتَانِ٦٢
Wamin doonihima jannatani
तथा इन दो (बाग़ों) के अलावा और दो बाग़ हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٦٣
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
مُدْهَآمَّتَانِ٦٤
Mudhammatani
दोनों गहरे हरे रंग के हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٦٥
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
فِيهِمَا عَيْنَانِ نَضَّاخَتَانِ٦٦
Feehima ʿaynani naddakhatani
उन दोनों में जोश मारते हुए दो जल स्रोत हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٦٧
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
فِيهِمَا فَـٰكِهَةٌ وَنَخْلٌ وَرُمَّانٌ٦٨
Feehima fakihatun wanakhlun warummanun
उन दोनों में फल तथा खजूर के पेड़ और अनार हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٦٩
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
فِيهِنَّ خَيْرَٰتٌ حِسَانٌ٧٠
Feehinna khayratun hisanun
उनमें कई अच्छे व्यवहार वाली, खूबसूरत महिलाएं हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٧١
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
حُورٌ مَّقْصُورَٰتٌ فِى ٱلْخِيَامِ٧٢
Hoorun maqsooratun fee alkhiyami
हूरें (यानी गोरे बदन, काली आँखों वाली औरतें), जो खेमों में रोकी हुई हैं।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٧٣
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
لَمْ يَطْمِثْهُنَّ إِنسٌ قَبْلَهُمْ وَلَا جَآنٌّ٧٤
Lam yatmithhunna insun qablahum wala jannun
उनसे पहले न तो किसी मनुष्य ने उन्हें छुआ है और न ही किसी जिन्न ने।7
टिप्पणियाँ
[7] ह़दीस में है कि यदि स्वर्ग की कोई सुंदरी संसार वासियों की ओर झाँक दे, तो दोनों के बीच उजाला हो जाए और उन्हें सुगंध से भर दे। (सह़ीह़ बुख़ारी शरीफ़ : 2796) -
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٧٥
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
مُتَّكِـِٔينَ عَلَىٰ رَفْرَفٍ خُضْرٍ وَعَبْقَرِىٍّ حِسَانٍ٧٦
Muttakieena ʿala rafrafin khudrin waʿabqariyyin hisanin
वे हरी और उत्कृष्ट एवं अति सुंदर क़ालीनों पर तकिया लगाए होंगे।
-
فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ٧٧
Fabiayyi alai rabbikuma tukaththibani
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
-
تَبَـٰرَكَ ٱسْمُ رَبِّكَ ذِى ٱلْجَلَـٰلِ وَٱلْإِكْرَامِ٧٨
Tabaraka ismu rabbika thee aljalali waalikrami
बहुत बरकत वाला है आपके पालनहार का नाम, जो बड़ी महिमा और सम्मान वाला है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह रहमान के नाम का मतलब क्या है?
रहमान का मतलब "बहुत मेहरबान" है।
सूरह रहमान किस पारे में है?
सूरह रहमान पारा 27 में है।
सूरह रहमान में कितनी आयतें हैं?
सूरह रहमान में 78 आयतें हैं।
सूरह रहमान मक्की है या मदनी?
सूरह रहमान मदनी सूरह है।
सूरह रहमान क़ुरआन की कौन-सी सूरह है?
यह क़ुरआन की 55वीं सूरह है।
स्रोत
- Arabic text: Tanzil Quran Text (Uthmani) (Tanzil Project, CC BY 3.0), reproduced without changes.
- Translation: Azizul Haq Al-Omari, from QuranEnc.com, version 1.1.5, reproduced without changes.
- Transliteration: Tanzil.net English transliteration.
- Recitation: Mishary Rashid Alafasy, via QuranicAudio.com and EveryAyah.com.
- Word by word: recordings and meanings from Quran.com (Quran Foundation), played when you tap a word.
- Madinah and IndoPak fonts (Settings): the text in those scripts and their fonts come from the Quran Foundation (Quran.com); the Madinah font is the King Fahd Glorious Quran Printing Complex's Uthmanic Hafs font.
Found a mistake? Report a mistake and we will check it against the source.