سورة القمر
सूरह क़मर हिंदी में
चाँद
- 54
- 55 आयतें
- मक्की
- पारा 27
- पन्ने 528–531
मिशारी राशिद अल-अफ़ासीMP3 डाउनलोड करें
सूरह क़मर (القمر) क़ुरआन की 54वीं सूरह है और इसमें 55 आयतें हैं। इसके नाम का मतलब "चाँद" है। यह मक्की सूरह है और पारा 27 में है।
इस पन्ने पर आप सूरह क़मर का पूरा अरबी पाठ मौलाना अज़ीज़ुल हक़ उमरी के हिंदी तर्जुमे और रोमन उच्चारण के साथ आयत-दर-आयत पढ़ सकते हैं और तिलावत सुन सकते हैं।
मुकम्मल सूरह क़मर: अरबी, हिंदी तर्जुमा और रोमन उच्चारण
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
-
ٱقْتَرَبَتِ ٱلسَّاعَةُ وَٱنشَقَّ ٱلْقَمَرُ١
Iqtarabati alssaʿatu wainshaqqa alqamaru
क़ियामत बहुत निकट आ गई1 और चाँद फट गया।
टिप्पणियाँ
[1] आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से मक्का वासियों ने माँग की कि आप कोई चमत्कार दिखाएँ। अतः आपने चाँद को दो भाग होते उन्हें दिखा दिया। (बुख़ारी : 4867) आदरणीय अब्दुल्लाह बिन मस्ऊद कहते हैं कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के युग में चाँद दो खंड हो गया : एक खंड पर्वत के ऊपर और दूसरा उसके नीचे। और आपने कहा : तुम सभी गवाह रहो। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4864) -
وَإِن يَرَوْا۟ ءَايَةً يُعْرِضُوا۟ وَيَقُولُوا۟ سِحْرٌ مُّسْتَمِرٌّ٢
Wain yaraw ayatan yuʿridoo wayaqooloo sihrun mustamirrun
और यदि वे कोई निशानी देखते हैं, तो मुँह फेर लेते हैं और कहते हैं कि (यह) एक जादू है जो समाप्त हो जाने वाला है।
-
وَكَذَّبُوا۟ وَٱتَّبَعُوٓا۟ أَهْوَآءَهُمْ ۚ وَكُلُّ أَمْرٍ مُّسْتَقِرٌّ٣
Wakaththaboo waittabaʿoo ahwaahum wakullu amrin mustaqirrun
उन्होंने झुठलाया और अपनी इच्छाओं का पालन किया और प्रत्येक कार्य का एक निश्चित समय है।
-
وَلَقَدْ جَآءَهُم مِّنَ ٱلْأَنۢبَآءِ مَا فِيهِ مُزْدَجَرٌ٤
Walaqad jaahum mina alanbai ma feehi muzdajarun
और निःसंदेह उनके पास ऐसी सूचनाएँ आ चुकी हैं, जिनमें डाँटडपट है।
-
حِكْمَةٌۢ بَـٰلِغَةٌ ۖ فَمَا تُغْنِ ٱلنُّذُرُ٥
Hikmatun balighatun fama tughnee alnnuthuru
पूर्णतया हिकमत है, फिर भी डरानेवाली चीज़ें काम नहीं आतीं।
-
فَتَوَلَّ عَنْهُمْ ۘ يَوْمَ يَدْعُ ٱلدَّاعِ إِلَىٰ شَىْءٍ نُّكُرٍ٦
Fatawalla ʿanhum yawma yadʿu alddaʿi ila shayin nukurin
अतः आप उनसे मुँह फेर लें, जिस दिन पुकारने वाला एक अप्रिय चीज़2 की ओर पुकारेगा।
टिप्पणियाँ
[2] अर्थात प्रलय के दिन ह़िसाब के लिए। -
خُشَّعًا أَبْصَـٰرُهُمْ يَخْرُجُونَ مِنَ ٱلْأَجْدَاثِ كَأَنَّهُمْ جَرَادٌ مُّنتَشِرٌ٧
Khushshaʿan absaruhum yakhrujoona mina alajdathi kaannahum jaradun muntashirun
उनकी आँखें झुकी होंगी। वे कब्रों से ऐसे निकलेंगे, जैसे वे बिखरी हुई टिड्डियाँ हों।
-
مُّهْطِعِينَ إِلَى ٱلدَّاعِ ۖ يَقُولُ ٱلْكَـٰفِرُونَ هَـٰذَا يَوْمٌ عَسِرٌ٨
Muhtiʿeena ila alddaʿi yaqoolu alkafiroona hatha yawmun ʿasirun
वे बुलाने वाले की ओर तेज़ी से भाग रहे होंगे। काफ़िर कहेंगे : यह बड़ा कठिन दिन है।
-
۞ كَذَّبَتْ قَبْلَهُمْ قَوْمُ نُوحٍ فَكَذَّبُوا۟ عَبْدَنَا وَقَالُوا۟ مَجْنُونٌ وَٱزْدُجِرَ٩
Kaththabat qablahum qawmu noohin fakaththaboo ʿabdana waqaloo majnoonun waizdujira
इनसे पहले नूह़ की जाति ने झुठलाया। तो उन्होंने हमारे बंदे को झुठलाया और कहा कि वह पागल है और उसे झिड़क दिया गया।
-
فَدَعَا رَبَّهُۥٓ أَنِّى مَغْلُوبٌ فَٱنتَصِرْ١٠
Fadaʿa rabbahu annee maghloobun faintasir
तो उसने अपने पालनहार को पुकारा कि निःसंदेह मैं विवश हूँ, अतः तू बदला ले।
-
فَفَتَحْنَآ أَبْوَٰبَ ٱلسَّمَآءِ بِمَآءٍ مُّنْهَمِرٍ١١
Fafatahna abwaba alssamai bimain munhamirin
तो हमने ज़ोर से बरसने वाले पानी के साथ आकाश के द्वार खोल दिए।
-
وَفَجَّرْنَا ٱلْأَرْضَ عُيُونًا فَٱلْتَقَى ٱلْمَآءُ عَلَىٰٓ أَمْرٍ قَدْ قُدِرَ١٢
Wafajjarna alarda ʿuyoonan failtaqa almao ʿala amrin qad qudira
तथा हमने धरती को स्रोतों के साथ फाड़ दिया, तो सारा जल एक साथ मिल गया, उस कार्य के लिए जो नियत हो चुका था।
-
وَحَمَلْنَـٰهُ عَلَىٰ ذَاتِ أَلْوَٰحٍ وَدُسُرٍ١٣
Wahamalnahu ʿala thati alwahin wadusurin
और हमने उसे तख़्तों और कीलों वाली (नाव) पर सवार कर दिया।
-
تَجْرِى بِأَعْيُنِنَا جَزَآءً لِّمَن كَانَ كُفِرَ١٤
Tajree biaʿyunina jazaan liman kana kufira
जो हमारी आँखों के सामने चल रही थी, उसका बदला लेने के लिए जिसका इनकार किया गया था।
-
وَلَقَد تَّرَكْنَـٰهَآ ءَايَةً فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ١٥
Walaqad taraknaha ayatan fahal min muddakirin
और निःसंदेह हमने उसे एक निशानी बनाकर छोड़ा, तो क्या है कोई उपदेश ग्रहण करने वाला?
-
فَكَيْفَ كَانَ عَذَابِى وَنُذُرِ١٦
Fakayfa kana ʿathabee wanuthuri
फिर कैसी थी मेरी यातना तथा मेरा डराना?
-
وَلَقَدْ يَسَّرْنَا ٱلْقُرْءَانَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ١٧
Walaqad yassarna alqurana lilththikri fahal min muddakirin
और निःसंदेह हमने क़ुरआन को उपदेश ग्रहण करने के लिए आसान बना दिया, तो क्या है कोई उपदेश ग्रहण करने वाला?
-
كَذَّبَتْ عَادٌ فَكَيْفَ كَانَ عَذَابِى وَنُذُرِ١٨
Kaththabat ʿadun fakayfa kana ʿathabee wanuthuri
आद ने (भी) झुठलाया। तो कैसी थी मेरी यातना तथा मेरा डराना?
-
إِنَّآ أَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ رِيحًا صَرْصَرًا فِى يَوْمِ نَحْسٍ مُّسْتَمِرٍّ١٩
Inna arsalna ʿalayhim reehan sarsaran fee yawmi nahsin mustamirrin
निःसंदहे हमने एक निरंतर अशुभ दिन में उनपर एक तेज़ ठंडी हवा भेज दी।
-
تَنزِعُ ٱلنَّاسَ كَأَنَّهُمْ أَعْجَازُ نَخْلٍ مُّنقَعِرٍ٢٠
Tanziʿu alnnasa kaannahum aʿjazu nakhlin munqaʿirin
वह लोगों को ऐसे उखाड़ फेंकती थी, जैसे वे उखड़े हुए खजूर के तने हों।
-
فَكَيْفَ كَانَ عَذَابِى وَنُذُرِ٢١
Fakayfa kana ʿathabee wanuthuri
फिर कैसी थी मेरी यातना तथा मेरा डराना?
-
وَلَقَدْ يَسَّرْنَا ٱلْقُرْءَانَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ٢٢
Walaqad yassarna alqurana lilththikri fahal min muddakirin
और निःसंदेह हमने क़ुरआन को उपदेश ग्रहण करने के लिए आसान बना दिया, तो क्या है कोई उपदेश ग्रहण करने वाला?
-
كَذَّبَتْ ثَمُودُ بِٱلنُّذُرِ٢٣
Kaththabat thamoodu bialnnuthuri
समूद3 ने डराने वालों को झुठलाया।
टिप्पणियाँ
[3] यह सालेह (अलैहिस्सलाम) की जाति थी। उन्होंने उनसे चमत्कार की माँग की, तो अल्लाह ने पर्वत से एक ऊँटनी निकाल दी। फिर भी वे ईमान नहीं लाए। क्योंकि उनके विचार से अल्लाह का रसूल कोई मनुष्य नहीं, फ़रिश्ता होना चाहिए था। जैसाकि मक्का के मुश्रिकों का विचार था। -
فَقَالُوٓا۟ أَبَشَرًا مِّنَّا وَٰحِدًا نَّتَّبِعُهُۥٓ إِنَّآ إِذًا لَّفِى ضَلَـٰلٍ وَسُعُرٍ٢٤
Faqaloo abasharan minna wahidan nattabiʿuhu inna ithan lafee dalalin wasuʿurin
तो उन्होंने कहा : क्या हम अपने ही में से एक आदमी का अनुसरण करें? निश्चय ही हम उस समय बड़ी गुमराही और बावलेपन में होंगे।
-
أَءُلْقِىَ ٱلذِّكْرُ عَلَيْهِ مِنۢ بَيْنِنَا بَلْ هُوَ كَذَّابٌ أَشِرٌ٢٥
Aolqiya alththikru ʿalayhi min baynina bal huwa kaththabun ashirun
क्या यह उपदेश हमारे बीच में से उसी पर उतारा गया है? बल्कि वह बड़ा झूठा है, अहंकारी है।
-
سَيَعْلَمُونَ غَدًا مَّنِ ٱلْكَذَّابُ ٱلْأَشِرُ٢٦
Sayaʿlamoona ghadan mani alkaththabu alashiru
शीघ्र ही वे कल जान लेंगे कि बहुत झूठा, अहंकारी कौन है?
-
إِنَّا مُرْسِلُوا۟ ٱلنَّاقَةِ فِتْنَةً لَّهُمْ فَٱرْتَقِبْهُمْ وَٱصْطَبِرْ٢٧
Inna mursiloo alnnaqati fitnatan lahum fairtaqibhum waistabir
निःसंदेह हम यह ऊँटनी उनकी परीक्षा के लिए भेजने वाले हैं। अतः उनकी प्रतीक्षा करो और ख़ूब धैर्य रखो।
-
وَنَبِّئْهُمْ أَنَّ ٱلْمَآءَ قِسْمَةٌۢ بَيْنَهُمْ ۖ كُلُّ شِرْبٍ مُّحْتَضَرٌ٢٨
Wanabbihum anna almaa qismatun baynahum kullu shirbin muhtadarun
और उन्हें सूचित कर दो कि पानी उनके बीच बाँट दिया गया है। पीने की प्रत्येक बारी4 पर उपस्थित हुआ जाएगा।
टिप्पणियाँ
[4] अर्थात एक दिन जल स्रोत का पानी ऊँटनी पिएगी और एक दिन तुम सब। -
فَنَادَوْا۟ صَاحِبَهُمْ فَتَعَاطَىٰ فَعَقَرَ٢٩
Fanadaw sahibahum fataʿata faʿaqara
तो उन्होंने अपने साथी को पुकारा। सो उसने (उसे) पकड़ा और उसका वध कर दिया।
-
فَكَيْفَ كَانَ عَذَابِى وَنُذُرِ٣٠
Fakayfa kana ʿathabee wanuthuri
फिर कैसी थी मेरी यातना तथा मेरा डराना?
-
إِنَّآ أَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ صَيْحَةً وَٰحِدَةً فَكَانُوا۟ كَهَشِيمِ ٱلْمُحْتَظِرِ٣١
Inna arsalna ʿalayhim sayhatan wahidatan fakanoo kahasheemi almuhtathiri
हमने उनपर एक ही चिंघाड़ भेजी, तो वे बाड़ लगाने वाले की रौंदी हुई बाड़ की तरह हो गए।
-
وَلَقَدْ يَسَّرْنَا ٱلْقُرْءَانَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ٣٢
Walaqad yassarna alqurana lilththikri fahal min muddakirin
और निःसंदेह हमने क़ुरआन को उपदेश ग्रहण करने के लिए आसान बना दिया, तो क्या है कोई उपदेश ग्रहण करने वाला?
-
كَذَّبَتْ قَوْمُ لُوطٍۭ بِٱلنُّذُرِ٣٣
Kaththabat qawmu lootin bialnnuthuri
लूत की जाति ने डराने वालों को झुठला दिया।
-
إِنَّآ أَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ حَاصِبًا إِلَّآ ءَالَ لُوطٍ ۖ نَّجَّيْنَـٰهُم بِسَحَرٍ٣٤
Inna arsalna ʿalayhim hasiban illa ala lootin najjaynahum bisaharin
निःसंदेह हमने उनपर पत्थर बरसाने वाली एक हवा भेजी, सिवाय लूत के घरवालों के। उन्हें हमने भोर से कुछ पहले ही बचा लिया।
-
نِّعْمَةً مِّنْ عِندِنَا ۚ كَذَٰلِكَ نَجْزِى مَن شَكَرَ٣٥
Niʿmatan min ʿindina kathalika najzee man shakara
अपनी ओर से (विशेष) अनुग्रह करते हुए। इसी प्रकार हम उसे बदला देते हैं, जो धन्यवाद करे।
-
وَلَقَدْ أَنذَرَهُم بَطْشَتَنَا فَتَمَارَوْا۟ بِٱلنُّذُرِ٣٦
Walaqad antharahum batshatana fatamaraw bialnnuthuri
और निःसंदेह उसने उन्हें हमारी पकड़ से डराया, तो उन्होंने डराने में संदेह किया।
-
وَلَقَدْ رَٰوَدُوهُ عَن ضَيْفِهِۦ فَطَمَسْنَآ أَعْيُنَهُمْ فَذُوقُوا۟ عَذَابِى وَنُذُرِ٣٧
Walaqad rawadoohu ʿan dayfihi fatamasna aʿyunahum fathooqoo ʿathabee wanuthuri
और निःसंदेह उन्होंने उसे उसके अतिथियों से बहकाने5 का प्रयास किया, तो हमने उनकी आँखें मेट दीं। अतः मेरी यातना और मेरी चेतावनी का मज़ा चखो।
टिप्पणियाँ
[5] अर्थात उन्होंने लूत (अलैहिस्सलाम) से अपने दुराचार के लिए फ़रिश्तों को, जो सुंदर युवकों के रूप में आए थे, अपने सुपुर्द करने की माँग की। -
وَلَقَدْ صَبَّحَهُم بُكْرَةً عَذَابٌ مُّسْتَقِرٌّ٣٨
Walaqad sabbahahum bukratan ʿathabun mustaqirrun
और निःसंदेह सुबह सवेरे ही उनपर एक न टलने वाली यातना आ पहुँची।
-
فَذُوقُوا۟ عَذَابِى وَنُذُرِ٣٩
Fathooqoo ʿathabee wanuthuri
अतः मेरे अज़ाब और मेरे डराने का स्वाद चखो।
-
وَلَقَدْ يَسَّرْنَا ٱلْقُرْءَانَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ٤٠
Walaqad yassarna alqurana lilththikri fahal min muddakirin
और निःसंदेह हमने क़ुरआन को उपदेश ग्रहण करने के लिए आसान बना दिया, तो क्या है कोई उपदेश ग्रहण करने वाला?
-
وَلَقَدْ جَآءَ ءَالَ فِرْعَوْنَ ٱلنُّذُرُ٤١
Walaqad jaa ala firʿawna alnnuthuru
तथा निःसंदेह फ़िरऔनियों के पास डराने वाले आए।
-
كَذَّبُوا۟ بِـَٔايَـٰتِنَا كُلِّهَا فَأَخَذْنَـٰهُمْ أَخْذَ عَزِيزٍ مُّقْتَدِرٍ٤٢
Kaththaboo biayatina kulliha faakhathnahum akhtha ʿazeezin muqtadirin
उन्होंने हमारी सब निशानियों को झुठला दिया, तो हमने उन्हें पकड़ लिया, जिस प्रकार सब पर प्रभुत्वशाली, सबसे शक्तिशाली पकड़ता है।
-
أَكُفَّارُكُمْ خَيْرٌ مِّنْ أُو۟لَـٰٓئِكُمْ أَمْ لَكُم بَرَآءَةٌ فِى ٱلزُّبُرِ٤٣
Akuffarukum khayrun min olaikum am lakum baraatun fee alzzuburi
क्या तुम्हारे काफ़िर उन लोगों से बेहतर हैं, या तुम्हारे लिए (पहली) पुस्कतों में कोई मुक्ति लिखी हुई है?
-
أَمْ يَقُولُونَ نَحْنُ جَمِيعٌ مُّنتَصِرٌ٤٤
Am yaqooloona nahnu jameeʿun muntasirun
या वे कहते हैं कि हम एक जत्था हैं, जो बदला लेकर रहने वाले हैं?
-
سَيُهْزَمُ ٱلْجَمْعُ وَيُوَلُّونَ ٱلدُّبُرَ٤٥
Sayuhzamu aljamʿu wayuwalloona alddubura
शीध्र ही यह समूह पराजित कर दिया जाएगा और ये लोग पीठ दिखाकर भागेंगे।6
टिप्पणियाँ
[6] इसमें मक्का के काफ़िरों की पराजय की भविष्यवाणी है, जो बद्र के युद्ध में पूरी हुई। ह़दीस में है कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) बद्र के दिन एक ख़ेमे में अल्लाह से प्रार्थना कर रहे थे। फिर यही आयत पढ़ते हुए निकले। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4875) -
بَلِ ٱلسَّاعَةُ مَوْعِدُهُمْ وَٱلسَّاعَةُ أَدْهَىٰ وَأَمَرُّ٤٦
Bali alssaʿatu mawʿiduhum waalssaʿatu adha waamarru
बल्कि क़यामत ही उनके वादे का समय है और क़ियामत कहीं बड़ी विपत्ति और अधिक कड़वी है।
-
إِنَّ ٱلْمُجْرِمِينَ فِى ضَلَـٰلٍ وَسُعُرٍ٤٧
Inna almujrimeena fee dalalin wasuʿurin
निश्चय अपराधी लोग बड़ी गुमराही और यातना में हैं।
-
يَوْمَ يُسْحَبُونَ فِى ٱلنَّارِ عَلَىٰ وُجُوهِهِمْ ذُوقُوا۟ مَسَّ سَقَرَ٤٨
Yawma yushaboona fee alnnari ʿala wujoohihim thooqoo massa saqara
जिस दिन वे आग में अपने चेहरों के बल घसीटे जाएँगे। (कहा जाएगा :) जहन्नम की यातना का मज़ा चखो।
-
إِنَّا كُلَّ شَىْءٍ خَلَقْنَـٰهُ بِقَدَرٍ٤٩
Inna kulla shayin khalaqnahu biqadarin
निःसंदेह हमने प्रत्येक वस्तु को एक अनुमान के साथ पैदा किया है।
-
وَمَآ أَمْرُنَآ إِلَّا وَٰحِدَةٌ كَلَمْحٍۭ بِٱلْبَصَرِ٥٠
Wama amruna illa wahidatun kalamhin bialbasari
और हमारा आदेश तो केवल एक बार होता है, जैसे आँख की एक झपक।7
टिप्पणियाँ
[7] अर्थात प्रलय होने में देर नहीं होगी। अल्लाह का आदेश होते ही तत्क्षण प्रलय आ जाएगी। -
وَلَقَدْ أَهْلَكْنَآ أَشْيَاعَكُمْ فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ٥١
Walaqad ahlakna ashyaʿakum fahal min muddakirin
और निःसंदेह हमने तुम्हारे जैसे कई समूहों को विनष्ट कर दिया, तो क्या है कोई नसीहत हासिल करने वाला?
-
وَكُلُّ شَىْءٍ فَعَلُوهُ فِى ٱلزُّبُرِ٥٢
Wakullu shayin faʿaloohu fee alzzuburi
और उन्होंने जो कुछ भी किया वह किताबों (कर्मपत्रों) में दर्ज है।8
टिप्पणियाँ
[8] जिसे उन फ़रिश्तों ने जो दाएँ तथा बाएँ रहते हैं लिख रखा है। -
وَكُلُّ صَغِيرٍ وَكَبِيرٍ مُّسْتَطَرٌ٥٣
Wakullu sagheerin wakabeerin mustatarun
और हर छोटी और बड़ी बात लिखी हुई है।
-
إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى جَنَّـٰتٍ وَنَهَرٍ٥٤
Inna almuttaqeena fee jannatin wanaharin
निःसंदेह (अल्लाह से) डरने वाले बाग़ो और नहरों में होंगे।
-
فِى مَقْعَدِ صِدْقٍ عِندَ مَلِيكٍ مُّقْتَدِرٍۭ٥٥
Fee maqʿadi sidqin ʿinda maleekin muqtadirin
सत्य की सभा में, महान बादशाह के पास, जो असीम शक्ति वाला है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह क़मर के नाम का मतलब क्या है?
क़मर का मतलब "चाँद" है।
सूरह क़मर किस पारे में है?
सूरह क़मर पारा 27 में है।
सूरह क़मर में कितनी आयतें हैं?
सूरह क़मर में 55 आयतें हैं।
सूरह क़मर मक्की है या मदनी?
सूरह क़मर मक्की सूरह है।
सूरह क़मर क़ुरआन की कौन-सी सूरह है?
यह क़ुरआन की 54वीं सूरह है।
स्रोत
- Arabic text: Tanzil Quran Text (Uthmani) (Tanzil Project, CC BY 3.0), reproduced without changes.
- Translation: Azizul Haq Al-Omari, from QuranEnc.com, version 1.1.5, reproduced without changes.
- Transliteration: Tanzil.net English transliteration.
- Recitation: Mishary Rashid Alafasy, via QuranicAudio.com and EveryAyah.com.
- Word by word: recordings and meanings from Quran.com (Quran Foundation), played when you tap a word.
- Madinah and IndoPak fonts (Settings): the text in those scripts and their fonts come from the Quran Foundation (Quran.com); the Madinah font is the King Fahd Glorious Quran Printing Complex's Uthmanic Hafs font.
Found a mistake? Report a mistake and we will check it against the source.