سورة الطور
सूरह तूर हिंदी में
तूर पहाड़
- 52
- 49 आयतें
- मक्की
- पारा 27
- पन्ने 523–525
मिशारी राशिद अल-अफ़ासीMP3 डाउनलोड करें
सूरह तूर (الطور) क़ुरआन की 52वीं सूरह है और इसमें 49 आयतें हैं। इसके नाम का मतलब "तूर पहाड़" है। यह मक्की सूरह है और पारा 27 में है।
इस पन्ने पर आप सूरह तूर का पूरा अरबी पाठ मौलाना अज़ीज़ुल हक़ उमरी के हिंदी तर्जुमे और रोमन उच्चारण के साथ आयत-दर-आयत पढ़ सकते हैं और तिलावत सुन सकते हैं।
मुकम्मल सूरह तूर: अरबी, हिंदी तर्जुमा और रोमन उच्चारण
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
-
وَٱلطُّورِ١
Waalttoori
क़सम है तूर1 (पर्वत) की!
टिप्पणियाँ
[1] यह उस पर्वत का नाम है जिसपर मूसा (अलैहिस्सलाम) ने अल्लाह से वार्तालाप की थी। -
وَكِتَـٰبٍ مَّسْطُورٍ٢
Wakitabin mastoorin
और एक पुस्तक2 की जो लिखी हुई है!
टिप्पणियाँ
[2] इससे अभिप्राय क़ुरआन है। -
فِى رَقٍّ مَّنشُورٍ٣
Fee raqqin manshoorin
ऐसे पन्ने में जो खुला हुआ है।
-
وَٱلْبَيْتِ ٱلْمَعْمُورِ٤
Waalbayti almaʿmoori
तथा बैतुल-मा'मूर (आबाद घर)3 की!
टिप्पणियाँ
[3] यह आकाश में एक घर है जिसकी फ़रिश्ते सदैव परिक्रमा करते रहते हैं। कुछ व्याख्याकारों ने इसका अर्थ काबा लिया है, जो उपासकों से प्रत्येक समय आबाद रहता है। क्योंकि मा'मूर का अर्थ "आबाद" है। -
وَٱلسَّقْفِ ٱلْمَرْفُوعِ٥
Waalssaqfi almarfooʿi
तथा ऊँची उठाई हुई छत (आकाश) की!
-
وَٱلْبَحْرِ ٱلْمَسْجُورِ٦
Waalbahri almasjoori
और लबालब भरे हुए समुद्र4 की!
टिप्पणियाँ
[4] (देखिए : सूरत तकवीर, आयत : 6) -
إِنَّ عَذَابَ رَبِّكَ لَوَٰقِعٌ٧
Inna ʿathaba rabbika lawaqiʿun
कि निश्चय आपके पालनहार की यातना अवश्चय घटित होने वाली है।
-
مَّا لَهُۥ مِن دَافِعٍ٨
Ma lahu min dafiʿin
उसे कोई टालने वाला नहीं।
-
يَوْمَ تَمُورُ ٱلسَّمَآءُ مَوْرًا٩
Yawma tamooru alssamao mawran
जिस दिन आकाश बुरी तरह डगमगाएगा।
-
وَتَسِيرُ ٱلْجِبَالُ سَيْرًا١٠
Wataseeru aljibalu sayran
तथा पर्वत बहुत तेज़ी से चलेंगे।
-
فَوَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ١١
Fawaylun yawmaithin lilmukaththibeena
तो उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ी तबाही है।
-
ٱلَّذِينَ هُمْ فِى خَوْضٍ يَلْعَبُونَ١٢
Allatheena hum fee khawdin yalʿaboona
जो व्यर्थ बातों में पड़े खेल रहे हैं।
-
يَوْمَ يُدَعُّونَ إِلَىٰ نَارِ جَهَنَّمَ دَعًّا١٣
Yawma yudaʿʿoona ila nari jahannama daʿʿan
जिस दिन उन्हें ज़ोर से धक्का देकर जहन्नम की आग में धकेला जाएगा।
-
هَـٰذِهِ ٱلنَّارُ ٱلَّتِى كُنتُم بِهَا تُكَذِّبُونَ١٤
Hathihi alnnaru allatee kuntum biha tukaththiboona
यही है वह आग, जिसे तुम झुठलाते थे।
-
أَفَسِحْرٌ هَـٰذَآ أَمْ أَنتُمْ لَا تُبْصِرُونَ١٥
Afasihrun hatha am antum la tubsiroona
तो क्या यह जादू है, या तुम नहीं देख रहे?
-
ٱصْلَوْهَا فَٱصْبِرُوٓا۟ أَوْ لَا تَصْبِرُوا۟ سَوَآءٌ عَلَيْكُمْ ۖ إِنَّمَا تُجْزَوْنَ مَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ١٦
Islawha faisbiroo aw la tasbiroo sawaon ʿalaykum innama tujzawna ma kuntum taʿmaloona
इसमें प्रवेश कर जाओ। फिर सब्र करो या सब्र न करो, तुम्हारे लिए बराबर है। तुम्हें केवल उसी का बदला दिया जाएगा, जो तुम किया करते थे।
-
إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى جَنَّـٰتٍ وَنَعِيمٍ١٧
Inna almuttaqeena fee jannatin wanaʿeemin
निःसंदेह डरने वाले लोग बागों और बड़ी नेमत में हैं।
-
فَـٰكِهِينَ بِمَآ ءَاتَىٰهُمْ رَبُّهُمْ وَوَقَىٰهُمْ رَبُّهُمْ عَذَابَ ٱلْجَحِيمِ١٨
Fakiheena bima atahum rabbuhum wawaqahum rabbuhum ʿathaba aljaheemi
उसका आनंद लेने वाले हैं जो उनके रब ने उन्हें दिया और उनके रब ने उन्हें दहकती हुई आग की यातना से बचा लिया।
-
كُلُوا۟ وَٱشْرَبُوا۟ هَنِيٓـًٔۢا بِمَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ١٩
Kuloo waishraboo haneean bima kuntum taʿmaloona
मज़े से खाओ और पियो, उसके बदले जो तुम किया करते थे।
-
مُتَّكِـِٔينَ عَلَىٰ سُرُرٍ مَّصْفُوفَةٍ ۖ وَزَوَّجْنَـٰهُم بِحُورٍ عِينٍ٢٠
Muttakieena ʿala sururin masfoofatin wazawwajnahum bihoorin ʿeenin
पंक्तिबद्ध तख़्तों पर तकिया लगाए हुए होंगे और हमने उनका विवाह गोरे बदन, काली आँखों वाली औरतों से कर दिया, जो बड़ी-बड़ी आँखों वाली हैं।
-
وَٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَٱتَّبَعَتْهُمْ ذُرِّيَّتُهُم بِإِيمَـٰنٍ أَلْحَقْنَا بِهِمْ ذُرِّيَّتَهُمْ وَمَآ أَلَتْنَـٰهُم مِّنْ عَمَلِهِم مِّن شَىْءٍ ۚ كُلُّ ٱمْرِئٍۭ بِمَا كَسَبَ رَهِينٌ٢١
Waallatheena amanoo waittabaʿathum thurriyyatuhum bieemanin alhaqna bihim thurriyyatahum wama alatnahum min ʿamalihim min shayin kullu imriin bima kasaba raheenun
और जो लोग ईमान लाए और उनकी संतान ने ईमान के साथ उनका अनुसरण किया, हम उनकी संतान को उनके साथ मिला देंगे तथा उनके कर्मों में उनसे कुछ भी कम न करेंगे। प्रत्येक व्यक्ति उसके बदले में जो उसने कमाया, गिरवी5 रखा हुआ है।
टिप्पणियाँ
[5] अर्थात जो जैसा करेगा, वैसा भोगेगा। -
وَأَمْدَدْنَـٰهُم بِفَـٰكِهَةٍ وَلَحْمٍ مِّمَّا يَشْتَهُونَ٢٢
Waamdadnahum bifakihatin walahmin mimma yashtahoona
तथा हम उन्हें और अधिक फल और मांस देंगे उसमें से जो वे चाहेंगे।
-
يَتَنَـٰزَعُونَ فِيهَا كَأْسًا لَّا لَغْوٌ فِيهَا وَلَا تَأْثِيمٌ٢٣
Yatanazaʿoona feeha kasan la laghwun feeha wala tatheemun
वे उसमें एक-दूसरे से मदिरा का प्याला लेंगे, जिसमें न कोई व्यर्थ बात होगी और न गुनाह में डालना।
-
۞ وَيَطُوفُ عَلَيْهِمْ غِلْمَانٌ لَّهُمْ كَأَنَّهُمْ لُؤْلُؤٌ مَّكْنُونٌ٢٤
Wayatoofu ʿalayhim ghilmanun lahum kaannahum luluon maknoonun
तथा उनके आस-पास चक्कर लगाते रहेंगे उन्हीं के बच्चे, जैसे वे छुपाए हुए मोती हों।
-
وَأَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلَىٰ بَعْضٍ يَتَسَآءَلُونَ٢٥
Waaqbala baʿduhum ʿala baʿdin yatasaaloona
और वे एक-दूसरे की ओर मुतवज्जह होकर आपस में सवाल करेंगे।
-
قَالُوٓا۟ إِنَّا كُنَّا قَبْلُ فِىٓ أَهْلِنَا مُشْفِقِينَ٢٦
Qaloo inna kunna qablu fee ahlina mushfiqeena
वे कहेंगे : निःसंदेह हम इससे पहले6 अपने घरवालों में डरने वाले थे।
टिप्पणियाँ
[6] अर्थात संसार में अल्लाह की यातना से। -
فَمَنَّ ٱللَّهُ عَلَيْنَا وَوَقَىٰنَا عَذَابَ ٱلسَّمُومِ٢٧
Famanna Allahu ʿalayna wawaqana ʿathaba alssamoomi
तो अल्लाह ने हमपर उपकार किया और हमें विषैली लू की यातना से बचा लिया।
-
إِنَّا كُنَّا مِن قَبْلُ نَدْعُوهُ ۖ إِنَّهُۥ هُوَ ٱلْبَرُّ ٱلرَّحِيمُ٢٨
Inna kunna min qablu nadʿoohu innahu huwa albarru alrraheemu
निःसंदेह हम इससे पहले7 ही उसे पुकारा करते थे। निश्चय वही तो अति परोपकारी, अत्यंत दयावान् है।
टिप्पणियाँ
[7] अर्थात संसार में। -
فَذَكِّرْ فَمَآ أَنتَ بِنِعْمَتِ رَبِّكَ بِكَاهِنٍ وَلَا مَجْنُونٍ٢٩
Fathakkir fama anta biniʿmati rabbika bikahin wala majnoonin
अतः आप नसीहत करें। क्योंकि अपने पालनहार के अनुग्रह से आप न तो काहिन हैं और न ही पागल।8
टिप्पणियाँ
[8] जैसाकि वे आपपर यह आरोप लगा कर हताश करना चाहते हैं। -
أَمْ يَقُولُونَ شَاعِرٌ نَّتَرَبَّصُ بِهِۦ رَيْبَ ٱلْمَنُونِ٣٠
Am yaqooloona shaʿirun natarabbasu bihi rayba almanooni
या वे कहते है कि यह एक कवि है जिसपर हम ज़माने की घटनाओं का इंतज़ार करते हैं?9
टिप्पणियाँ
[9] अर्थात क़ुरैश इस प्रतीक्षा में हैं कि संभवतः आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को मौत आ जाए, तो हमें चैन मिल जाए। -
قُلْ تَرَبَّصُوا۟ فَإِنِّى مَعَكُم مِّنَ ٱلْمُتَرَبِّصِينَ٣١
Qul tarabbasoo fainnee maʿakum mina almutarabbiseena
आप कह दें कि तुम प्रतीक्षा करते रहो, मैं (भी) तुम्हारे साथ प्रतीक्षा करने वालों में से हूँ।
-
أَمْ تَأْمُرُهُمْ أَحْلَـٰمُهُم بِهَـٰذَآ ۚ أَمْ هُمْ قَوْمٌ طَاغُونَ٣٢
Am tamuruhum ahlamuhum bihatha am hum qawmun taghoona
क्या उन्हें उनकी बुद्धियाँ इस बात का आदेश देती हैं, ये वे स्वयं ही सरकश लोग हैं?
-
أَمْ يَقُولُونَ تَقَوَّلَهُۥ ۚ بَل لَّا يُؤْمِنُونَ٣٣
Am yaqooloona taqawwalahu bal la yuminoona
या वे कहते हैं कि उसने इसे स्वयं गढ़ लिया है? बल्कि वे ईमान नहीं लाते।
-
فَلْيَأْتُوا۟ بِحَدِيثٍ مِّثْلِهِۦٓ إِن كَانُوا۟ صَـٰدِقِينَ٣٤
Falyatoo bihadeethin mithlihi in kanoo sadiqeena
तो फिर वे इस (क़ुरआन) के समान एक ही बात बनाकर ले आएँ, यदि वे सच्चे हैं।
-
أَمْ خُلِقُوا۟ مِنْ غَيْرِ شَىْءٍ أَمْ هُمُ ٱلْخَـٰلِقُونَ٣٥
Am khuliqoo min ghayri shayin am humu alkhaliqoona
या वे बिना किसी चीज़ के10 पैदा हो गए हैं, या वे (स्वयं) पैदा करने वाले हैं?
टिप्पणियाँ
[10] जुबैर बिन मुतइम कहते हैं कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) मग़्रिब की नमाज़ में सूरतुत्- तूर पढ़ रहे थे। जब इन आयतों पर पहुँचे तो मेरे दिल की दशा यह हुई कि वह उड़ जाएगा। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4854) -
أَمْ خَلَقُوا۟ ٱلسَّمَـٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضَ ۚ بَل لَّا يُوقِنُونَ٣٦
Am khalaqoo alssamawati waalarda bal la yooqinoona
या उन्होंने आकाशों और धरती को पैदा किया है? बल्कि वे विश्वास ही नहीं करते।
-
أَمْ عِندَهُمْ خَزَآئِنُ رَبِّكَ أَمْ هُمُ ٱلْمُصَۣيْطِرُونَ٣٧
Am ʿindahum khazainu rabbika am humu almusaytiroona
या उनके पास आपके पालनहार के ख़ज़ाने हैं, या वही अधिकार चलाने वाले हैं?
-
أَمْ لَهُمْ سُلَّمٌ يَسْتَمِعُونَ فِيهِ ۖ فَلْيَأْتِ مُسْتَمِعُهُم بِسُلْطَـٰنٍ مُّبِينٍ٣٨
Am lahum sullamun yastamiʿoona feehi falyati mustamiʿuhum bisultanin mubeenin
या उनके पास कोई सीढ़ी है, जिसपर वे अच्छी तरह सुन11 लेते हैं? तो उनके सुनने वाले को चाहिए कि वह कोई स्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत करे।
टिप्पणियाँ
[11] अर्थात आकाश की बातें। और जब उनके पास आकाश की बातें जानने का कोई साधन नहीं, तो ये लोग अल्लाह, फ़रिश्ते और धर्म की बातें किस आधार पर करते हैं? -
أَمْ لَهُ ٱلْبَنَـٰتُ وَلَكُمُ ٱلْبَنُونَ٣٩
Am lahu albanatu walakumu albanoona
या उस (अल्लाह) के लिए तो बेटियाँ है और तुम्हारे लिए बेटे?
-
أَمْ تَسْـَٔلُهُمْ أَجْرًا فَهُم مِّن مَّغْرَمٍ مُّثْقَلُونَ٤٠
Am tasaluhum ajran fahum min maghramin muthqaloona
या आप उनसे कोई पारिश्रमिक12 माँगते हैं? तो वे उस तावान के बोझ से दबे जा रहे हैं।
टिप्पणियाँ
[12] अर्थात सत्धर्म के प्रचार पर। -
أَمْ عِندَهُمُ ٱلْغَيْبُ فَهُمْ يَكْتُبُونَ٤١
Am ʿindahumu alghaybu fahum yaktuboona
या उनके पास परोक्ष (का ज्ञान) है? तो वे उसे लिखते13 रहते हैं।
टिप्पणियाँ
[13] इसीलिए इस वह़्य (क़ुरआन) को नहीं मानते हैं। -
أَمْ يُرِيدُونَ كَيْدًا ۖ فَٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ هُمُ ٱلْمَكِيدُونَ٤٢
Am yureedoona kaydan faallatheena kafaroo humu almakeedoona
या वे कोई चाल चलना चाहते हैं? तो जिन लोगों ने इनकार किया, वही चाल में आने वाले हैं।
-
أَمْ لَهُمْ إِلَـٰهٌ غَيْرُ ٱللَّهِ ۚ سُبْحَـٰنَ ٱللَّهِ عَمَّا يُشْرِكُونَ٤٣
Am lahum ilahun ghayru Allahi subhana Allahi ʿamma yushrikoona
या उनका अल्लाह के सिवा कोई पूज्य है? पवित्र है अल्लाह उससे जो वे साझी ठहराते हैं।
-
وَإِن يَرَوْا۟ كِسْفًا مِّنَ ٱلسَّمَآءِ سَاقِطًا يَقُولُوا۟ سَحَابٌ مَّرْكُومٌ٤٤
Wain yaraw kisfan mina alssamai saqitan yaqooloo sahabun markoomun
और यदि वे आकाश से कोई टुकड़ा गिरता हुआ देख लें, तो कह देंगे कि यह परत दर परत बादल है।14
टिप्पणियाँ
[14] अर्थात तब भी अपने कुफ़्र से नहीं रुकेंगे जब तक कि उनपर यातना न आ जाए। -
فَذَرْهُمْ حَتَّىٰ يُلَـٰقُوا۟ يَوْمَهُمُ ٱلَّذِى فِيهِ يُصْعَقُونَ٤٥
Fatharhum hatta yulaqoo yawmahumu allathee feehi yusʿaqoona
अतः आप उन्हें छोड़ दें, यहाँ तक कि वे अपने उस दिन को जा मिलें, जिसमें15 वे बेहोश किए जाएँगे।
टिप्पणियाँ
[15] अर्थात प्रलय के दिन। -
يَوْمَ لَا يُغْنِى عَنْهُمْ كَيْدُهُمْ شَيْـًٔا وَلَا هُمْ يُنصَرُونَ٤٦
Yawma la yughnee ʿanhum kayduhum shayan wala hum yunsaroona
जिस दिन न तो उनकी चाल काम आएगी और न उनकी सहायता की जाएगी।
-
وَإِنَّ لِلَّذِينَ ظَلَمُوا۟ عَذَابًا دُونَ ذَٰلِكَ وَلَـٰكِنَّ أَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَ٤٧
Wainna lillatheena thalamoo ʿathaban doona thalika walakinna aktharahum la yaʿlamoona
तथा निश्चय उन लोगों के लिए जिन्होंने अत्याचार किया, उस (आख़िरत) से पहले भी एक यातना16 है। परंतु उनमें से अक्सर लोग नहीं जानते।
टिप्पणियाँ
[16] इससे संकेत सांसारिक यातनाओं की ओर है। (देखिए : सूरतुस-सजदा, आयत : 21) -
وَٱصْبِرْ لِحُكْمِ رَبِّكَ فَإِنَّكَ بِأَعْيُنِنَا ۖ وَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ حِينَ تَقُومُ٤٨
Waisbir lihukmi rabbika fainnaka biaʿyunina wasabbih bihamdi rabbika heena taqoomu
और (ऐ नबी!) आप अपने पालनहार का आदेश आने तक धैर्य रखें। निःसंदेह आप हमारी आँखों के सामने हैं। तथा जब आप उठें, तो अपने रब की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता बयान करें।
-
وَمِنَ ٱلَّيْلِ فَسَبِّحْهُ وَإِدْبَـٰرَ ٱلنُّجُومِ٤٩
Wamina allayli fasabbihhu waidbara alnnujoomi
तथा रात के कुछ भाग में फिर उसकी पवित्रता का वर्णन करें और सितारों के चले जाने के बाद भी।17
टिप्पणियाँ
[17] रात्रि में तथा तारों के डूबने के बाद से संकेत मग़्रिब तथा इशा और फ़ज्र की नमाज़ की ओर है जिनमें ये सब नमाजें पढ़ी जाती हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह तूर के नाम का मतलब क्या है?
तूर का मतलब "तूर पहाड़" है।
सूरह तूर किस पारे में है?
सूरह तूर पारा 27 में है।
सूरह तूर में कितनी आयतें हैं?
सूरह तूर में 49 आयतें हैं।
सूरह तूर मक्की है या मदनी?
सूरह तूर मक्की सूरह है।
सूरह तूर क़ुरआन की कौन-सी सूरह है?
यह क़ुरआन की 52वीं सूरह है।
स्रोत
- Arabic text: Tanzil Quran Text (Uthmani) (Tanzil Project, CC BY 3.0), reproduced without changes.
- Translation: Azizul Haq Al-Omari, from QuranEnc.com, version 1.1.5, reproduced without changes.
- Transliteration: Tanzil.net English transliteration.
- Recitation: Mishary Rashid Alafasy, via QuranicAudio.com and EveryAyah.com.
- Word by word: recordings and meanings from Quran.com (Quran Foundation), played when you tap a word.
- Madinah and IndoPak fonts (Settings): the text in those scripts and their fonts come from the Quran Foundation (Quran.com); the Madinah font is the King Fahd Glorious Quran Printing Complex's Uthmanic Hafs font.
Found a mistake? Report a mistake and we will check it against the source.