आज की आयत और हदीस
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
AH 18 जुम्डा प्रथम 1448
हर रोज़ एक नई आयत और एक हदीस, जो आपके यहाँ आधी रात को बदलती है। हर टेक्स्ट अपने स्रोत से लिया गया है, हवाले के साथ।
आज की आयत
لَن يَنَالَ ٱللَّهَ لُحُومُهَا وَلَا دِمَآؤُهَا وَلَـٰكِن يَنَالُهُ ٱلتَّقْوَىٰ مِنكُمْ ۚ كَذَٰلِكَ سَخَّرَهَا لَكُمْ لِتُكَبِّرُوا۟ ٱللَّهَ عَلَىٰ مَا هَدَىٰكُمْ ۗ وَبَشِّرِ ٱلْمُحْسِنِينَ अल्लाह को उनके मांस और उनके रक्त हरगिज़ नहीं पहुँचेंगे, परंतु उसे तुम्हारा तक़वा पहुँचेगा। इसी प्रकार, उस (अल्लाह) ने उन (पशुओं) को तुम्हारे वश में कर दिया है, ताकि तुम अल्लाह की महिमा का गान करो, उस मार्गदर्शन पर, जो उसने तुम्हें दिया है। और (ऐ रसूल!) आप सत्कर्मियों को शुभ सूचना सुना दें।
Surah Al-Hajj 22:37 Azizul Haq Al-Omari
आज की हदीस
अबू मूसा अशअरी रज़ियल्लाहु अन्हु अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से रिवायत करते हैं कि आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है :
«أَطْعِمُوا الجَائِعَ، وَعُودُوا المَرِيضَ، وَفُكُّوا العَانِيَ». "भूखे को खाना खिलाओ, बीमार की देखभाल करो और क़ैदी को रिहा कराओ।"
Sahīh Al-Bukhāri 5373 स़ह़ीह़ · इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है
कम सुनी गई
हदीस
मुसलमानों की माता आइशा रज़ियल्लाहु अनहा का वर्णन है, वह कहती हैं :
مَا رَأَيْتُ النَّبِيَّ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ مُسْتَجْمِعًا قَطُّ ضَاحِكًا، حَتَّى أَرَى مِنْهُ لَهَوَاتِهِ، إِنَّمَا كَانَ يَتَبَسَّمُ. मैंने कभी अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को इस तरह खिल-खिलाकर हँसते हुए नहीं देखा कि आपके गले का कौआ नज़र आने लगे। आप केवल मुस्कुराया करते थे।
Sahīh Al-Bukhāri 6092 स़ह़ीह़ · इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है
स्रोत: HadeethEnc.com (hadith, translations and gradings, unchanged) · Tanzil (Quran text) · QuranEnc.com (Quran translations)
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026पिछले दिन
- बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 Surah Ash-Shuraa 42:47 · Al-Arba‘oon An-Nawawiyyah (The Forty Hadith of An-Nawawiyyah) 18