سورة الدخان
सूरह दुख़ान हिंदी में
धुआँ
- 44
- 59 आयतें
- मक्की
- पारा 25
- पन्ने 496–498
मिशारी राशिद अल-अफ़ासीMP3 डाउनलोड करें
सूरह दुख़ान (الدخان) क़ुरआन की 44वीं सूरह है और इसमें 59 आयतें हैं। इसके नाम का मतलब "धुआँ" है। यह मक्की सूरह है और पारा 25 में है।
इस पन्ने पर आप सूरह दुख़ान का पूरा अरबी पाठ मौलाना अज़ीज़ुल हक़ उमरी के हिंदी तर्जुमे और रोमन उच्चारण के साथ आयत-दर-आयत पढ़ सकते हैं और तिलावत सुन सकते हैं।
मुकम्मल सूरह दुख़ान: अरबी, हिंदी तर्जुमा और रोमन उच्चारण
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
-
حمٓ١
Hameem
ह़ा, मीम।
-
وَٱلْكِتَـٰبِ ٱلْمُبِينِ٢
Waalkitabi almubeeni
क़सम है स्पष्ट करने वाली पुस्तक की।
-
إِنَّآ أَنزَلْنَـٰهُ فِى لَيْلَةٍ مُّبَـٰرَكَةٍ ۚ إِنَّا كُنَّا مُنذِرِينَ٣
Inna anzalnahu fee laylatin mubarakatin inna kunna munthireena
निःसंदेह हमने इसे1 एक बरकत वाली रात में उतारा है। निःसंदेह हम डराने वाले थे।
टिप्पणियाँ
[1] बरकत वाली रात से अभिप्राय "लैलतुल क़द्र" है। यह रमज़ान के महीने के अंतिम दशक की एक विषम रात्रि होती है। यहाँ आगे बताया जा रहा है कि इसी रात्रि में पूरे वर्ष होने वाले विषय का निर्णय किया जाता है। इस शुभ रात की विशेषता तथा प्रधानता के लिए सूरतुल-क़द्र देखिए। इसी शुभ रात्रि में नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) पर क़ुरआन उतरने का आरंभ हुआ। फिर 23 वर्षों तक आवश्यकतानुसार विभिन्न समय में उतरता रहा। (देखिए : सूरतुल-बक़रह, आयत संख्या : 185) -
فِيهَا يُفْرَقُ كُلُّ أَمْرٍ حَكِيمٍ٤
Feeha yufraqu kullu amrin hakeemin
इसी (रात) में प्रत्येक अटल मामले का निर्णय किया जाता है।
-
أَمْرًا مِّنْ عِندِنَآ ۚ إِنَّا كُنَّا مُرْسِلِينَ٥
Amran min ʿindina inna kunna mursileena
हमारी ओर से आदेश के कारण। निःसंदेह हम ही भेजने वाले थे।
-
رَحْمَةً مِّن رَّبِّكَ ۚ إِنَّهُۥ هُوَ ٱلسَّمِيعُ ٱلْعَلِيمُ٦
Rahmatan min rabbika innahu huwa alssameeʿu alʿaleemu
आपके पालनहार की दया के कारण। निश्चय वही सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।
-
رَبِّ ٱلسَّمَـٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَآ ۖ إِن كُنتُم مُّوقِنِينَ٧
Rabbi alssamawati waalardi wama baynahuma in kuntum mooqineena
जो आकाशों तथा धरती और उन दोनों के बीच मौजूद सारी चीज़ों का पालनहार है, यदि तुम विश्वास करने वाले हो।
-
لَآ إِلَـٰهَ إِلَّا هُوَ يُحْىِۦ وَيُمِيتُ ۖ رَبُّكُمْ وَرَبُّ ءَابَآئِكُمُ ٱلْأَوَّلِينَ٨
La ilaha illa huwa yuhyee wayumeetu rabbukum warabbu abaikumu alawwaleena
उसके अतिरिक्त कोई सत्य पूज्य नहीं। वही जीवित करता और मारता है। तुम्हारा पालनहार तथा तुम्हारे पहले बाप-दादाओं का पालनहार है।
-
بَلْ هُمْ فِى شَكٍّ يَلْعَبُونَ٩
Bal hum fee shakkin yalʿaboona
बल्कि वे संदेह में पड़े खेल रहे हैं।
-
فَٱرْتَقِبْ يَوْمَ تَأْتِى ٱلسَّمَآءُ بِدُخَانٍ مُّبِينٍ١٠
Fairtaqib yawma tatee alssamao bidukhanin mubeenin
तो आप उस दिन की प्रतीक्षा करें, जब आकाश प्रत्यक्ष धुआँ2 लाएगा।
टिप्पणियाँ
[2] इस प्रत्यक्ष धुएँ तथा दुःखदायी यातना की व्याख्या सह़ीह़ ह़दीस में यह आयी है कि जब मक्कावासियों ने नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) का कड़ा विरोध किया, तो आपने यह शाप दिया कि ऐ अल्लाह! उनपर सात वर्ष का अकाल भेज दे। और जब अकाल आया, तो भूख के कारण उन्हें धुआँ जैसा दिखाई देने लगा। तब उन्होंने आप से कहा कि आप अल्लाह से प्रार्थना कर दें। वह हमसे अकाल दूर कर देगा, तो हम ईमान ले आएँगे। और जब अकाल दूर हुआ तो फिर अपनी स्थिति पर लौट आए। फिर अल्लाह ने बद्र के युद्ध के दिन उनसे बदला लिया। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4821, तथा सह़ीह़ मुस्लिम : 2798) -
يَغْشَى ٱلنَّاسَ ۖ هَـٰذَا عَذَابٌ أَلِيمٌ١١
Yaghsha alnnasa hatha ʿathabun aleemun
जो लोगों को ढाँप लेगा। यह दुःखदायी यातना है।
-
رَّبَّنَا ٱكْشِفْ عَنَّا ٱلْعَذَابَ إِنَّا مُؤْمِنُونَ١٢
Rabbana ikshif ʿanna alʿathaba inna muminoona
ऐ हमारे पालनहार! हमसे यह यातना दूर कर दे। निःसंदेह हम ईमान लाने वाले हैं।
-
أَنَّىٰ لَهُمُ ٱلذِّكْرَىٰ وَقَدْ جَآءَهُمْ رَسُولٌ مُّبِينٌ١٣
Anna lahumu alththikra waqad jaahum rasoolun mubeenun
उनके लिए नसीहत कहाँ? हालाँकि, निश्चित रूप से उनके पास स्पष्ट करने वाला रसूल आ चुका।
-
ثُمَّ تَوَلَّوْا۟ عَنْهُ وَقَالُوا۟ مُعَلَّمٌ مَّجْنُونٌ١٤
Thumma tawallaw ʿanhu waqaloo muʿallamun majnoonun
फिर उन्होंने उससे मुँह फेर लिया और उन्होंने कहा : यह तो सिखाया हुआ है, यह पागल है।
-
إِنَّا كَاشِفُوا۟ ٱلْعَذَابِ قَلِيلًا ۚ إِنَّكُمْ عَآئِدُونَ١٥
Inna kashifoo alʿathabi qaleelan innakum ʿaidoona
निःसंदेह हम इस यातना को थोड़ी देर के लिए दूर करने वाले हैं। (परंतु) निःसंदेह तुम फिर वही कुछ करने वाले हो।
-
يَوْمَ نَبْطِشُ ٱلْبَطْشَةَ ٱلْكُبْرَىٰٓ إِنَّا مُنتَقِمُونَ١٦
Yawma nabtishu albatshata alkubra inna muntaqimoona
जिस दिन हम बड़ी पकड़3 पकड़ेंगे, निःसंदेह हम बदला लेने वाले हैं।
टिप्पणियाँ
[3] यह बड़ी पकड़ का दिन बद्र के युद्ध का दिन है। जिसमें उनके बड़े-बड़े सत्तर प्रमुख मारे गए तथा इतनी ही संख्या में बंदी बनाए गए। और उनकी दूसरी पकड़ क़ियामत के दिन होगी, जो इससे भी बड़ी और गंभीर होगी। -
۞ وَلَقَدْ فَتَنَّا قَبْلَهُمْ قَوْمَ فِرْعَوْنَ وَجَآءَهُمْ رَسُولٌ كَرِيمٌ١٧
Walaqad fatanna qablahum qawma firʿawna wajaahum rasoolun kareemun
तथा निःसंदेह हमने इनसे पूर्व फ़िरऔन की जाति की परीक्षा ली तथा उनके पास एक अति सम्मानित रसूल आया।
-
أَنْ أَدُّوٓا۟ إِلَىَّ عِبَادَ ٱللَّهِ ۖ إِنِّى لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ١٨
An addoo ilayya ʿibada Allahi innee lakum rasoolun ameenun
यह कि अल्लाह के बंदों को मेरे हवाले कर दो। निश्चय मैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ।
-
وَأَن لَّا تَعْلُوا۟ عَلَى ٱللَّهِ ۖ إِنِّىٓ ءَاتِيكُم بِسُلْطَـٰنٍ مُّبِينٍ١٩
Waan la taʿloo ʿala Allahi innee ateekum bisultanin mubeenin
तथा यह कि अल्लाह के मुक़ाबले में सरकशी न करो, निःसंदेह मैं तुम्हारे पास स्पष्ट प्रमाण लाने वाला हूँ।
-
وَإِنِّى عُذْتُ بِرَبِّى وَرَبِّكُمْ أَن تَرْجُمُونِ٢٠
Wainnee ʿuthtu birabbee warabbikum an tarjumooni
तथा निःसंदेह मैंने अपने पालनहार तथा तुम्हारे पालनहार की इससे शरण ली है कि तुम मुझपर पथराव कर मेरी जान ले लो।
-
وَإِن لَّمْ تُؤْمِنُوا۟ لِى فَٱعْتَزِلُونِ٢١
Wain lam tuminoo lee faiʿtazilooni
और अगर तुम मेरी बात नहीं मानते, तो मुझसे दूर रहो।
-
فَدَعَا رَبَّهُۥٓ أَنَّ هَـٰٓؤُلَآءِ قَوْمٌ مُّجْرِمُونَ٢٢
Fadaʿa rabbahu anna haolai qawmun mujrimoona
अंततः उसने अपने पालनहार को पुकारा कि निःसंदेह ये अपराधी लोग हैं।
-
فَأَسْرِ بِعِبَادِى لَيْلًا إِنَّكُم مُّتَّبَعُونَ٢٣
Faasri biʿibadee laylan innakum muttabaʿoona
अतः तुम मेरे बंदों को लेकर रातों-रात चले जाओ। निःसंदेह तुम्हारा पीछा किया जाएगा।
-
وَٱتْرُكِ ٱلْبَحْرَ رَهْوًا ۖ إِنَّهُمْ جُندٌ مُّغْرَقُونَ٢٤
Waotruki albahra rahwan innahum jundun mughraqoona
तथा सागर को अपनी दशा पर ठहरा हुआ छोड़ दे। निःसंदेह वे एक ऐसी सेना हैं, जो डुबोए जाने वाले हैं।
-
كَمْ تَرَكُوا۟ مِن جَنَّـٰتٍ وَعُيُونٍ٢٥
Kam tarakoo min jannatin waʿuyoonin
वे कितने ही बाग़ और जल स्रोत छोड़ गए।
-
وَزُرُوعٍ وَمَقَامٍ كَرِيمٍ٢٦
Wazurooʿin wamaqamin kareemin
तथा खेतियाँ और बढ़िया स्थान।
-
وَنَعْمَةٍ كَانُوا۟ فِيهَا فَـٰكِهِينَ٢٧
Wanaʿmatin kanoo feeha fakiheena
तथा सुख-सामग्री, जिनमें वे आनंद ले रहे थे।
-
كَذَٰلِكَ ۖ وَأَوْرَثْنَـٰهَا قَوْمًا ءَاخَرِينَ٢٨
Kathalika waawrathnaha qawman akhareena
ऐसा ही हुआ और हमने उनका उत्तराधिकारी दूसरे4 लोगों को बना दिया।
टिप्पणियाँ
[4] अर्थात बनी इसराईल (याक़ूब अलैहिस्सलाम की संतान) को। -
فَمَا بَكَتْ عَلَيْهِمُ ٱلسَّمَآءُ وَٱلْأَرْضُ وَمَا كَانُوا۟ مُنظَرِينَ٢٩
Fama bakat ʿalayhimu alssamao waalardu wama kanoo munthareena
फिर न उनपर आकाश और धरती रोए और न वे मोहलत पाने वाले हुए।
-
وَلَقَدْ نَجَّيْنَا بَنِىٓ إِسْرَٰٓءِيلَ مِنَ ٱلْعَذَابِ ٱلْمُهِينِ٣٠
Walaqad najjayna banee israeela mina alʿathabi almuheeni
तथा निःसंदेह हमने इसराईल की संतान को अपमानकारी यातना से बचा लिया।
-
مِن فِرْعَوْنَ ۚ إِنَّهُۥ كَانَ عَالِيًا مِّنَ ٱلْمُسْرِفِينَ٣١
Min firʿawna innahu kana ʿaliyan mina almusrifeena
फ़िरऔन से। निःसंदेह वह हद से बढ़ने वालों में से एक सरकश व्यक्ति था।
-
وَلَقَدِ ٱخْتَرْنَـٰهُمْ عَلَىٰ عِلْمٍ عَلَى ٱلْعَـٰلَمِينَ٣٢
Walaqadi ikhtarnahum ʿala ʿilmin ʿala alʿalameena
तथा निःसंदेह हमने उन्हें ज्ञान के आधार पर संसार वासियों पर चुन लिया।
-
وَءَاتَيْنَـٰهُم مِّنَ ٱلْـَٔايَـٰتِ مَا فِيهِ بَلَـٰٓؤٌا۟ مُّبِينٌ٣٣
Waataynahum mina alayati ma feehi balaon mubeenun
तथा हमने उन्हें ऐसी निशानियाँ प्रदान कीं, जिनमें खुली परीछा थी।
-
إِنَّ هَـٰٓؤُلَآءِ لَيَقُولُونَ٣٤
Inna haolai layaqooloona
निःसंदेह ये5 लोग निश्चय कहते हैं।
टिप्पणियाँ
[5] अर्थात मक्का के मुश्रिक कहते हैं कि सांसारिक जीवन ही अंतिम जीवन है। इसके पश्चात् परलोक का जीवन नहीं है। -
إِنْ هِىَ إِلَّا مَوْتَتُنَا ٱلْأُولَىٰ وَمَا نَحْنُ بِمُنشَرِينَ٣٥
In hiya illa mawtatuna aloola wama nahnu bimunshareena
कि हमारी इस पहली मृत्यु के सिवा कोई (मृत्यु) नहीं, और न हम कभी दोबारा उठाए जाएँगे।
-
فَأْتُوا۟ بِـَٔابَآئِنَآ إِن كُنتُمْ صَـٰدِقِينَ٣٦
Fatoo biabaina in kuntum sadiqeena
तो तुम हमारे बाप-दादा को ले आओ, यदि तुम सच्चे हो?
-
أَهُمْ خَيْرٌ أَمْ قَوْمُ تُبَّعٍ وَٱلَّذِينَ مِن قَبْلِهِمْ ۚ أَهْلَكْنَـٰهُمْ ۖ إِنَّهُمْ كَانُوا۟ مُجْرِمِينَ٣٧
Ahum khayrun am qawmu tubbaʿin waallatheena min qablihim ahlaknahum innahum kanoo mujrimeena
क्या ये लोग बेहतर हैं, अथवा तुब्बा' की जाति6 तथा वे लोग जो उनसे पूर्व थे? हमने उन्हें विनष्ट कर दिया। निःसंदेह वे अपराधी थे।
टिप्पणियाँ
[6] तुब्बा' की जाति से अभिप्राय यमन की जाति सबा है। जिसके विनाश का वर्णन सूरत सबा में किया गया है। तुब्बा' ह़िम्यर जाति के शासकों की उपाधि थी जिसे उनकी अवज्ञा के कारण ध्वस्त कर दिया गया। (देखिए : सूरत सबा की आयत : 15 से 19 तक।) -
وَمَا خَلَقْنَا ٱلسَّمَـٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَا لَـٰعِبِينَ٣٨
Wama khalaqna alssamawati waalarda wama baynahuma laʿibeena
और हमने आकाशों और धरती को और जो कुछ उनके बीच है, खेलते हुए नहीं बनाया है।
-
مَا خَلَقْنَـٰهُمَآ إِلَّا بِٱلْحَقِّ وَلَـٰكِنَّ أَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَ٣٩
Ma khalaqnahuma illa bialhaqqi walakinna aktharahum la yaʿlamoona
हमने उन दोनों को सत्य ही के साथ पैदा किया है, किंतु उनमें से अधिकतर लोग नहीं जानते।
-
إِنَّ يَوْمَ ٱلْفَصْلِ مِيقَـٰتُهُمْ أَجْمَعِينَ٤٠
Inna yawma alfasli meeqatuhum ajmaʿeena
निश्चय फ़ैसले7 का दिन उन सब का नियत समय है।
टिप्पणियाँ
[7] अर्थात आकाशों तथा धरती की रचना लोगों की परीक्षा के लिए की गई है। और परीक्षा फल के लिए प्रलय का समय निर्धारित कर दिया गया है। -
يَوْمَ لَا يُغْنِى مَوْلًى عَن مَّوْلًى شَيْـًٔا وَلَا هُمْ يُنصَرُونَ٤١
Yawma la yughnee mawlan ʿan mawlan shayan wala hum yunsaroona
जिस दिन कोई साथी किसी साथी के कुछ काम न आएगा और न उनकी सहायता की जाएगी।
-
إِلَّا مَن رَّحِمَ ٱللَّهُ ۚ إِنَّهُۥ هُوَ ٱلْعَزِيزُ ٱلرَّحِيمُ٤٢
Illa man rahima Allahu innahu huwa alʿazeezu alrraheemu
किंतु जिसपर अल्लाह ने दया की, निःसंदेह वही सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान है।
-
إِنَّ شَجَرَتَ ٱلزَّقُّومِ٤٣
Inna shajarata alzzaqqoomi
निःसंदेह ज़क़्क़ूम (थूहड़) का वृक्ष।
-
طَعَامُ ٱلْأَثِيمِ٤٤
Taʿamu alatheemi
पापी का भोजन है।
-
كَٱلْمُهْلِ يَغْلِى فِى ٱلْبُطُونِ٤٥
Kaalmuhli yaghlee fee albutooni
पिघले हुए ताँबे (या तलछट) की तरह, पेटों में खौलता है।
-
كَغَلْىِ ٱلْحَمِيمِ٤٦
Kaghalyi alhameemi
गर्म पानी के खौलने की तरह।
-
خُذُوهُ فَٱعْتِلُوهُ إِلَىٰ سَوَآءِ ٱلْجَحِيمِ٤٧
Khuthoohu faiʿtiloohu ila sawai aljaheemi
इसे पकड़ो, फिर इसे धधकती आग के बीच तक घसीटकर ले जाओ।
-
ثُمَّ صُبُّوا۟ فَوْقَ رَأْسِهِۦ مِنْ عَذَابِ ٱلْحَمِيمِ٤٨
Thumma subboo fawqa rasihi min ʿathabi alhameemi
फिर खौलते हुए पानी की कुछ यातना उसके सिर पर उँडेल दो।8
टिप्पणियाँ
[8] ह़दीस में है कि इससे जो कुछ उसके भीतर होगा पिघलकर दोनों पाँव के बीच से निकल जाएगा, फिर उसे अपनी पहली दशा पर कर दिया जाएगा। (तिर्मिज़ी : 2582, इस ह़दीस की सनद हसन है।) -
ذُقْ إِنَّكَ أَنتَ ٱلْعَزِيزُ ٱلْكَرِيمُ٤٩
Thuq innaka anta alʿazeezu alkareemu
चख, निःसंदेह तू ही वह व्यक्ति है जो बड़ा बलशाली और सम्माननीय है।
-
إِنَّ هَـٰذَا مَا كُنتُم بِهِۦ تَمْتَرُونَ٥٠
Inna hatha ma kuntum bihi tamtaroona
निःसंदे यह वही है जिसके बारे में तुम संदेह करते थे।
-
إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى مَقَامٍ أَمِينٍ٥١
Inna almuttaqeena fee maqamin ameenin
निःसंदेह परहेज़गार लोग शांति एवं सुरक्षा वाली जगह में होंगे।
-
فِى جَنَّـٰتٍ وَعُيُونٍ٥٢
Fee jannatin waʿuyoonin
बाग़ों तथा जल स्रोतों में।
-
يَلْبَسُونَ مِن سُندُسٍ وَإِسْتَبْرَقٍ مُّتَقَـٰبِلِينَ٥٣
Yalbasoona min sundusin waistabraqin mutaqabileena
वे बारीक और गाढ़े रेशम के वस्त्र पहनेंगे, आमने-सामने बैठे होंगे।
-
كَذَٰلِكَ وَزَوَّجْنَـٰهُم بِحُورٍ عِينٍ٥٤
Kathalika wazawwajnahum bihoorin ʿeenin
ऐसा ही होगा और हम उनका विवाह गोरे बदन, काली आँखों वाली औरतों से कर देंगे, जो बड़ी-बड़ी आँखों वाली होंगी।
-
يَدْعُونَ فِيهَا بِكُلِّ فَـٰكِهَةٍ ءَامِنِينَ٥٥
Yadʿoona feeha bikulli fakihatin amineena
वे उसमें निश्चिंत होकर हर प्रकार के फल मंगवाएँगे।
-
لَا يَذُوقُونَ فِيهَا ٱلْمَوْتَ إِلَّا ٱلْمَوْتَةَ ٱلْأُولَىٰ ۖ وَوَقَىٰهُمْ عَذَابَ ٱلْجَحِيمِ٥٦
La yathooqoona feeha almawta illa almawtata aloola wawaqahum ʿathaba aljaheemi
वे उसमें मृत्यु9 का स्वाद नहीं चखेंगे, परंतु वह मृत्यु जो पहली थी, और वह (अल्लाह) उन्हें दहकती हुई आग के अज़ाब से बचा लेगा।
टिप्पणियाँ
[9] ह़दीस में है कि जब स्वर्गी स्वर्ग में और नारकी नरक में चले जाएँगे, तो मौत को स्वर्ग और नरक के बीच लाकर वध कर दिया जाएगा। और एलान कर दिया जाएगा कि अब मौत नहीं होगी। जिससे स्वर्गी प्रसन्न हो जाएँगे और नारकियों को शोक पर शोक हो जाएगा। (सह़ीह़ बुख़ारी : 6548, सह़ीह़ मुस्लिम : 2850) -
فَضْلًا مِّن رَّبِّكَ ۚ ذَٰلِكَ هُوَ ٱلْفَوْزُ ٱلْعَظِيمُ٥٧
Fadlan min rabbika thalika huwa alfawzu alʿatheemu
आपके पालनहार की ओर से अनुग्रह के कारण। यही बहुत बड़ी सफलता है।
-
فَإِنَّمَا يَسَّرْنَـٰهُ بِلِسَانِكَ لَعَلَّهُمْ يَتَذَكَّرُونَ٥٨
Fainnama yassarnahu bilisanika laʿallahum yatathakkaroona
सो तथ्य यही है कि हमने इसे आपकी भाषा में आसान कर दिया है, ताकि वे नसीहत ग्रहण करें।
-
فَٱرْتَقِبْ إِنَّهُم مُّرْتَقِبُونَ٥٩
Fairtaqib innahum murtaqiboona
अतः आप प्रतीक्षा करें,10 निःसंदेह वे भी प्रतीक्षा करने वाले हैं।
टिप्पणियाँ
[10] अर्थात परिणाम की।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह दुख़ान के नाम का मतलब क्या है?
दुख़ान का मतलब "धुआँ" है।
सूरह दुख़ान किस पारे में है?
सूरह दुख़ान पारा 25 में है।
सूरह दुख़ान में कितनी आयतें हैं?
सूरह दुख़ान में 59 आयतें हैं।
सूरह दुख़ान मक्की है या मदनी?
सूरह दुख़ान मक्की सूरह है।
सूरह दुख़ान क़ुरआन की कौन-सी सूरह है?
यह क़ुरआन की 44वीं सूरह है।
स्रोत
- Arabic text: Tanzil Quran Text (Uthmani) (Tanzil Project, CC BY 3.0), reproduced without changes.
- Translation: Azizul Haq Al-Omari, from QuranEnc.com, version 1.1.5, reproduced without changes.
- Transliteration: Tanzil.net English transliteration.
- Recitation: Mishary Rashid Alafasy, via QuranicAudio.com and EveryAyah.com.
- Word by word: recordings and meanings from Quran.com (Quran Foundation), played when you tap a word.
- Madinah and IndoPak fonts (Settings): the text in those scripts and their fonts come from the Quran Foundation (Quran.com); the Madinah font is the King Fahd Glorious Quran Printing Complex's Uthmanic Hafs font.
Found a mistake? Report a mistake and we will check it against the source.