سورة الحجر
सूरह हिज्र हिंदी में
पथरीली घाटी
- 15
- 99 आयतें
- मक्की
- पारा 14
- पन्ने 262–267
मिशारी राशिद अल-अफ़ासीMP3 डाउनलोड करें
सूरह हिज्र (الحجر) क़ुरआन की 15वीं सूरह है और इसमें 99 आयतें हैं। इसके नाम का मतलब "पथरीली घाटी" है। यह मक्की सूरह है और पारा 14 में है।
इस पन्ने पर आप सूरह हिज्र का पूरा अरबी पाठ मौलाना अज़ीज़ुल हक़ उमरी के हिंदी तर्जुमे और रोमन उच्चारण के साथ आयत-दर-आयत पढ़ सकते हैं और तिलावत सुन सकते हैं।
मुकम्मल सूरह हिज्र: अरबी, हिंदी तर्जुमा और रोमन उच्चारण
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
-
الٓر ۚ تِلْكَ ءَايَـٰتُ ٱلْكِتَـٰبِ وَقُرْءَانٍ مُّبِينٍ١
Aliflamra tilka ayatu alkitabi waquranin mubeenin
अलिफ़, लाम, रा। ये किताब और स्पष्ट क़ुरआन की आयतें हैं।
-
رُّبَمَا يَوَدُّ ٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ لَوْ كَانُوا۟ مُسْلِمِينَ٢
Rubama yawaddu allatheena kafaroo law kanoo muslimeena
(एक समय आएगा कि) काफ़िर चाहेंगे कि काश वे (दुनिया में) मुसलमान होते!1
टिप्पणियाँ
[1] ऐसा उस समय होगा जब फ़रिश्ते उनकी आत्मा निकालने आएँगे, और उनको उनका नरक का स्थान दिखा देंगे। और क़ियामत के दिन तो ऐसी दुर्दशा होगी कि धूल हो जाने की कामना करेंगे। (देखिए : सूरतुन-नबा, आयत : 40) -
ذَرْهُمْ يَأْكُلُوا۟ وَيَتَمَتَّعُوا۟ وَيُلْهِهِمُ ٱلْأَمَلُ ۖ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَ٣
Tharhum yakuloo wayatamattaʿoo wayulhihimu alamalu fasawfa yaʿlamoona
(ऐ नबी!) आप उन्हें छोड़ दें। वे खाएँ और लाभ उठाएँ, तथा (लंबी) आशा उन्हें ग़ाफ़िल रखे, फिर शीघ्र ही जान लेंगे।2
टिप्पणियाँ
[2] अपने दुष्परिणाम को। -
وَمَآ أَهْلَكْنَا مِن قَرْيَةٍ إِلَّا وَلَهَا كِتَابٌ مَّعْلُومٌ٤
Wama ahlakna min qaryatin illa walaha kitabun maʿloomun
और हमने जिस बस्ती को भी नष्ट किया, उसका एक निर्धारित समय था।
-
مَّا تَسْبِقُ مِنْ أُمَّةٍ أَجَلَهَا وَمَا يَسْتَـْٔخِرُونَ٥
Ma tasbiqu min ommatin ajalaha wama yastakhiroona
कोई जाति अपने नियत समय से न आगे बढ़ती है और न वे पीछे रहते हैं।
-
وَقَالُوا۟ يَـٰٓأَيُّهَا ٱلَّذِى نُزِّلَ عَلَيْهِ ٱلذِّكْرُ إِنَّكَ لَمَجْنُونٌ٦
Waqaloo ya ayyuha allathee nuzzila ʿalayhi alththikru innaka lamajnoonun
तथा उन (काफ़िरों) ने कहा : ऐ वह व्यक्ति जिसपर स्मरण (क़ुरआन) अवतरित किया गया है, निःसंदेह तू तो पागल है।
-
لَّوْ مَا تَأْتِينَا بِٱلْمَلَـٰٓئِكَةِ إِن كُنتَ مِنَ ٱلصَّـٰدِقِينَ٧
Law ma tateena bialmalaikati in kunta mina alssadiqeena
यदि तू सच्चों में से है, तो हमारे पास फ़रिश्तों को क्यों नहीं ले आता?
-
مَا نُنَزِّلُ ٱلْمَلَـٰٓئِكَةَ إِلَّا بِٱلْحَقِّ وَمَا كَانُوٓا۟ إِذًا مُّنظَرِينَ٨
Ma nunazzilu almalaikata illa bialhaqqi wama kanoo ithan munthareena
हम फ़रिश्तों को सत्य के साथ ही उतारते हैं और उस समय उन्हें कोई मोहलत नहीं दी जाती।
-
إِنَّا نَحْنُ نَزَّلْنَا ٱلذِّكْرَ وَإِنَّا لَهُۥ لَحَـٰفِظُونَ٩
Inna nahnu nazzalna alththikra wainna lahu lahafithoona
निःसंदेह हमने ही यह ज़िक्र (क़ुरआन) उतारी है और निःसंदेह हम ही इसकी अवश्य रक्षा करने वाले3 हैं।
टिप्पणियाँ
[3] यह ऐतिहासिक सत्य है। इस विश्व के धर्म ग्रंथों में क़ुरआन ही एक ऐसा धर्म ग्रंथ है जिसमें उसके अवतरित होने के समय से अब तक एक अक्षर तो क्या एक मात्रा का भी परिवर्तन नहीं हुआ। और न हो सकता है। यह विशेषता इस विश्व के किसी भी धर्म ग्रंथ को प्राप्त नहीं है। तौरात हो अथवा इंजील या इस विश्व के अन्य धर्म शास्त्र हों, सब में इतने परिवर्तन किए गए हैं कि सत्य मूल धर्म की पहचान असंभव हो गई है। इसी प्रकार इस (क़ुरआन) की व्याख्या जिसे ह़दीस कहा जाता है, वह भी सुरक्षित है। और उसका पालन किए बिना किसी का जीवन इस्लामी नहीं हो सकता। क्योंकि क़ुरआन का आदेश है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) तुम्हें जो दें उसको ले लो। और जिससे रोक दें उससे रुक जाओ। (देखिए सूरतुल-ह़श्र, आयत : 7) क़ुरआन कहता है कि ऐ नबी! अल्लाह ने आप पर क़ुरआन इसलिए उतारा है कि आप लोगों के लिए उसकी व्याख्या कर दें। क़ुरआन कहता है कि ऐ नबी! (सूरतुन-नह़्ल, आयत : 44) जिस व्याख्या से नमाज़, रोज़ा आदि इस्लामी अनिवार्य कर्तव्यों की विधि का ज्ञान होता है। इसीलिए उसको सुरक्षित किया गया है। और हम ह़दीस के एक-एक रावी के जन्म और मौत का समय और उसकी पूरी दशा को जानते हैं। और यह भी जानते हैं कि वह विश्वसनीय है या नहीं? इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि इस संसार में इस्लाम के सिवा कोई धर्म ऐसा नहीं है, जिसकी मूल पुस्तकें तथा उसके नबी की सारी बातें सुरक्षित हों। -
وَلَقَدْ أَرْسَلْنَا مِن قَبْلِكَ فِى شِيَعِ ٱلْأَوَّلِينَ١٠
Walaqad arsalna min qablika fee shiyaʿi alawwaleena
और निःसंदेह हमने आपसे पहले विगत समुदायों के समूहों में रसूल भेजे हैं।
-
وَمَا يَأْتِيهِم مِّن رَّسُولٍ إِلَّا كَانُوا۟ بِهِۦ يَسْتَهْزِءُونَ١١
Wama yateehim min rasoolin illa kanoo bihi yastahzioona
और उनके पास जो भी रसूल आता, वे उसका मज़ाक उड़ाया करते थे।
-
كَذَٰلِكَ نَسْلُكُهُۥ فِى قُلُوبِ ٱلْمُجْرِمِينَ١٢
Kathalika naslukuhu fee quloobi almujrimeena
इसी तरह हम यह4 (झुठलाने की प्रवृत्ति) अपराधियों के दिलों में डाल देते हैं।
टिप्पणियाँ
[4] अर्थात रसूलों को झुठलाने और उनका मज़ाक उड़ाने को, अर्थात उन्हें इसका दंड देंगे। -
لَا يُؤْمِنُونَ بِهِۦ ۖ وَقَدْ خَلَتْ سُنَّةُ ٱلْأَوَّلِينَ١٣
La yuminoona bihi waqad khalat sunnatu alawwaleena
वे उसपर ईमान नहीं लाते। और प्रथम जातियों से यही परंपरा चली आ रही है।
-
وَلَوْ فَتَحْنَا عَلَيْهِم بَابًا مِّنَ ٱلسَّمَآءِ فَظَلُّوا۟ فِيهِ يَعْرُجُونَ١٤
Walaw fatahna ʿalayhim baban mina alssamai fathalloo feehi yaʿrujoona
और यदि हम उनपर आकाश का कोई द्वार खोल दें, फिर वे उसमें चढ़ते चले जाएँ।
-
لَقَالُوٓا۟ إِنَّمَا سُكِّرَتْ أَبْصَـٰرُنَا بَلْ نَحْنُ قَوْمٌ مَّسْحُورُونَ١٥
Laqaloo innama sukkirat absaruna bal nahnu qawmun mashooroona
तब भी निश्चय वे यही कहेंगे कि हमारी निगाहें बाँध दी गई हैं। बल्कि हमपर जादू कर दिया गया है।
-
وَلَقَدْ جَعَلْنَا فِى ٱلسَّمَآءِ بُرُوجًا وَزَيَّنَّـٰهَا لِلنَّـٰظِرِينَ١٦
Walaqad jaʿalna fee alssamai buroojan wazayyannaha lilnnathireena
निःसंदेह हमने आकाश में कई बुर्ज (बड़े सितारे) बनाए हैं और उन्हें देखने वालों के लिए सुशोभित किया है।
-
وَحَفِظْنَـٰهَا مِن كُلِّ شَيْطَـٰنٍ رَّجِيمٍ١٧
Wahafithnaha min kulli shaytanin rajeemin
और हमने उसे प्रत्येक धिक्कारे हुए शैतान से सुरक्षित किया है।
-
إِلَّا مَنِ ٱسْتَرَقَ ٱلسَّمْعَ فَأَتْبَعَهُۥ شِهَابٌ مُّبِينٌ١٨
Illa mani istaraqa alssamʿa faatbaʿahu shihabun mubeenun
परंतु जो (शैतान) चोरी-छिपे सुनना चाहे, तो एक स्पष्ट ज्वाला (उल्का) उसका पीछा5 करती है।
टिप्पणियाँ
[5] शैतान चोरी से फ़रिश्तों की बात सुनने का प्रयास करते हैं। तो ज्वलंत उल्का उन्हें मारता है। अधिक विवरण के लिए, देखिए : सूरतुल-मुल्क, आयत : 5) -
وَٱلْأَرْضَ مَدَدْنَـٰهَا وَأَلْقَيْنَا فِيهَا رَوَٰسِىَ وَأَنۢبَتْنَا فِيهَا مِن كُلِّ شَىْءٍ مَّوْزُونٍ١٩
Waalarda madadnaha waalqayna feeha rawasiya waanbatna feeha min kulli shayin mawzoonin
और हमने धरती को फैलाया और उसमें पर्वत डाल (गाड़) दिए और उसमें हर चीज़ निर्धारित मात्रा में उगाई।
-
وَجَعَلْنَا لَكُمْ فِيهَا مَعَـٰيِشَ وَمَن لَّسْتُمْ لَهُۥ بِرَٰزِقِينَ٢٠
Wajaʿalna lakum feeha maʿayisha waman lastum lahu biraziqeena
और हमने उसमें तुम्हारे लिए जीवन के संसाधन बना दिए। तथा उनके लिए (भी) जिन्हें तुम हरगिज़ रोज़ी देने वाले नहीं।
-
وَإِن مِّن شَىْءٍ إِلَّا عِندَنَا خَزَآئِنُهُۥ وَمَا نُنَزِّلُهُۥٓ إِلَّا بِقَدَرٍ مَّعْلُومٍ٢١
Wain min shayin illa ʿindana khazainuhu wama nunazziluhu illa biqadarin maʿloomin
और कोई चीज़ ऐसी नहीं है, जिसके ख़ज़ाने हमारे पास न हों। और हम उसे एक निश्चित मात्रा ही में उतारते हैं।
-
وَأَرْسَلْنَا ٱلرِّيَـٰحَ لَوَٰقِحَ فَأَنزَلْنَا مِنَ ٱلسَّمَآءِ مَآءً فَأَسْقَيْنَـٰكُمُوهُ وَمَآ أَنتُمْ لَهُۥ بِخَـٰزِنِينَ٢٢
Waarsalna alrriyaha lawaqiha faanzalna mina alssamai maan faasqaynakumoohu wama antum lahu bikhazineena
और हमने बादलों को पानी से गर्भित करने वाली हवाओं को भेजा, फिर हमने आकाश से पानी उतारा, और उसे तुम्हें पिलाया, तथा तुम हरगिज़ उसे संग्रह करने वाले नहीं।
-
وَإِنَّا لَنَحْنُ نُحْىِۦ وَنُمِيتُ وَنَحْنُ ٱلْوَٰرِثُونَ٢٣
Wainna lanahnu nuhyee wanumeetu wanahnu alwarithoona
तथा निःसंदेह हम ही जीवित करते और मारते हैं और हम ही (सबके) उत्तराधिकारी हैं।
-
وَلَقَدْ عَلِمْنَا ٱلْمُسْتَقْدِمِينَ مِنكُمْ وَلَقَدْ عَلِمْنَا ٱلْمُسْتَـْٔخِرِينَ٢٤
Walaqad ʿalimna almustaqdimeena minkum walaqad ʿalimna almustakhireena
तथा निःसंदेह हम तुम्हारे पहले लोगों को भी जानते हैं, और बाद में आने वालों को भी जानते हैं।
-
وَإِنَّ رَبَّكَ هُوَ يَحْشُرُهُمْ ۚ إِنَّهُۥ حَكِيمٌ عَلِيمٌ٢٥
Wainna rabbaka huwa yahshuruhum innahu hakeemun ʿaleemun
और निःसंदेह आपका पालनहार ही उन्हें इकट्ठा6 करेगा। निश्चय वह पूर्ण हिकमत वाला, सब कुछ जानने वाला है।
टिप्पणियाँ
[6] अर्थात प्रलय के दिन ह़िसाब के लिए। -
وَلَقَدْ خَلَقْنَا ٱلْإِنسَـٰنَ مِن صَلْصَـٰلٍ مِّنْ حَمَإٍ مَّسْنُونٍ٢٦
Walaqad khalaqna alinsana min salsalin min hamain masnoonin
और निःसंदेह हमने मनुष्य को सड़े हुए गारे की खनखनाती हुई मिट्टी से बनाया है।
-
وَٱلْجَآنَّ خَلَقْنَـٰهُ مِن قَبْلُ مِن نَّارِ ٱلسَّمُومِ٢٧
Waaljanna khalaqnahu min qablu min nari alssamoomi
और इससे पहले जिन्नों को हमने धुँआ रहित अति गर्म आग से पैदा किया।
-
وَإِذْ قَالَ رَبُّكَ لِلْمَلَـٰٓئِكَةِ إِنِّى خَـٰلِقٌۢ بَشَرًا مِّن صَلْصَـٰلٍ مِّنْ حَمَإٍ مَّسْنُونٍ٢٨
Waith qala rabbuka lilmalaikati innee khaliqun basharan min salsalin min hamain masnoonin
और (याद करो) जब आपके पालनहार ने फ़रिश्तों से कहा : मैं सड़े हुए गारे की खनखनाती मिट्टी से एक मनुष्य पैदा करने वाला हूँ।
-
فَإِذَا سَوَّيْتُهُۥ وَنَفَخْتُ فِيهِ مِن رُّوحِى فَقَعُوا۟ لَهُۥ سَـٰجِدِينَ٢٩
Faitha sawwaytuhu wanafakhtu feehi min roohee faqaʿoo lahu sajideena
तो जब मैं उसे पूरा बना लूँ और उसमें अपनी रूह़ फूँक दूँ, तो तुम उसके आगे सजदा करते हुए गिर जाओ।7
टिप्पणियाँ
[7] फ़रिश्तों का आदम को सजदा करना अल्लाह के आदेश से उनकी परीक्षा के लिए था, किंतु इस्लाम में मनुष्य के लिए किसी मनुष्य या वस्तु को सजदा करना शिर्क और अक्षम्य पाप है। (सूरत ह़ा-मीम-सजदा, आयत संख्या : 37) -
فَسَجَدَ ٱلْمَلَـٰٓئِكَةُ كُلُّهُمْ أَجْمَعُونَ٣٠
Fasajada almalaikatu kulluhum ajmaʿoona
तो सब के सब फ़रिश्तों ने सजदा किया।
-
إِلَّآ إِبْلِيسَ أَبَىٰٓ أَن يَكُونَ مَعَ ٱلسَّـٰجِدِينَ٣١
Illa ibleesa aba an yakoona maʿa alssajideena
सिवाय इबलीस के। उसने सजदा करने वालों के साथ शामिल होने से इनकार कर दिया।
-
قَالَ يَـٰٓإِبْلِيسُ مَا لَكَ أَلَّا تَكُونَ مَعَ ٱلسَّـٰجِدِينَ٣٢
Qala ya ibleesu ma laka alla takoona maʿa alssajideena
अल्लाह ने पूछा : ऐ इबलीस! तुझे क्या हुआ कि तू सजदा करने वालों में शामिल नहीं हुआॽ
-
قَالَ لَمْ أَكُن لِّأَسْجُدَ لِبَشَرٍ خَلَقْتَهُۥ مِن صَلْصَـٰلٍ مِّنْ حَمَإٍ مَّسْنُونٍ٣٣
Qala lam akun liasjuda libasharin khalaqtahu min salsalin min hamain masnoonin
उसने कहा : मैं ऐसा नहीं कि एक मनुष्य को सजदा करूँ, जिसे तूने सड़े हुए गारे की खनखनाती मिट्टी से पैदा किया है।
-
قَالَ فَٱخْرُجْ مِنْهَا فَإِنَّكَ رَجِيمٌ٣٤
Qala faokhruj minha fainnaka rajeemun
अल्लाह ने कहा : फिर तू यहाँ से निकल जा। क्योंकि निश्चय तू धिक्कारा हुआ है।
-
وَإِنَّ عَلَيْكَ ٱللَّعْنَةَ إِلَىٰ يَوْمِ ٱلدِّينِ٣٥
Wainna ʿalayka allaʿnata ila yawmi alddeeni
और निःसंदेह तुझपर बदले (क़ियामत) के दिन तक धिक्कार है।
-
قَالَ رَبِّ فَأَنظِرْنِىٓ إِلَىٰ يَوْمِ يُبْعَثُونَ٣٦
Qala rabbi faanthirnee ila yawmi yubʿathoona
उस (इबलीस) ने कहा8 : ऐ मेरे पालनहार! तो फिर मुझे उस दिन तक मोहलत दे, जब वे (पुनः जीवित कर) उठाए जाएँगे।
टिप्पणियाँ
[8] अर्थात फ़रिश्ते परीक्षा में सफल हुए और इबलीस असफल रहा। क्योंकि उसने आदेश का पालन न करके अपनी मनमानी की। इसी प्रकार वे भी हैं, जो अल्लाह की बात न मानकर मनमानी करते हैं। -
قَالَ فَإِنَّكَ مِنَ ٱلْمُنظَرِينَ٣٧
Qala fainnaka mina almunthareena
(अल्लाह ने) कहा : तू निःसंदेह मोहलत दिए गए लोगों में से है।
-
إِلَىٰ يَوْمِ ٱلْوَقْتِ ٱلْمَعْلُومِ٣٨
Ila yawmi alwaqti almaʿloomi
ज्ञात समय के दिन तक।
-
قَالَ رَبِّ بِمَآ أَغْوَيْتَنِى لَأُزَيِّنَنَّ لَهُمْ فِى ٱلْأَرْضِ وَلَأُغْوِيَنَّهُمْ أَجْمَعِينَ٣٩
Qala rabbi bima aghwaytanee laozayyinanna lahum fee alardi walaoghwiyannahum ajmaʿeena
वह बोला : ऐ मेरे पालनहार! चूँकि तूने मुझे पथभ्रष्ट किया है, मैं अवश्य ही उनके लिए धरती में (पाप को) सुशोभित करूँगा और उन सभी को पथभ्रष्ट कर दूँगा।
-
إِلَّا عِبَادَكَ مِنْهُمُ ٱلْمُخْلَصِينَ٤٠
Illa ʿibadaka minhumu almukhlaseena
सिवाय तेरे उनमें से चुने हुए बंदों के।
-
قَالَ هَـٰذَا صِرَٰطٌ عَلَىَّ مُسْتَقِيمٌ٤١
Qala hatha siratun ʿalayya mustaqeemun
(अल्लाह ने) कहा : यह रास्ता है जो मुझ तक सीधा है।
-
إِنَّ عِبَادِى لَيْسَ لَكَ عَلَيْهِمْ سُلْطَـٰنٌ إِلَّا مَنِ ٱتَّبَعَكَ مِنَ ٱلْغَاوِينَ٤٢
Inna ʿibadee laysa laka ʿalayhim sultanun illa mani ittabaʿaka mina alghaweena
निःसंदेह मेरे बंदों पर तेरा कोई वश नहीं9, परंतु जो बहके हुए लोगों में से तेरे पीछे चले।
टिप्पणियाँ
[9] अर्थात जो बंदे क़ुरआन तथा ह़दीस (नबी का तरीक़ा) का ज्ञान रखेंगे, उनपर शैतान का प्रभाव नहीं होगा। और जो इन दोनों के ज्ञान से जाहिल होंगे, वही उसके झाँसे में आएँगे। किंतु जो तौबा कर लें, तो उनको क्षमा कर दिया जाएगा। -
وَإِنَّ جَهَنَّمَ لَمَوْعِدُهُمْ أَجْمَعِينَ٤٣
Wainna jahannama lamawʿiduhum ajmaʿeena
और निश्चय ही उन सब के वादा की जगह जहन्नम है।
-
لَهَا سَبْعَةُ أَبْوَٰبٍ لِّكُلِّ بَابٍ مِّنْهُمْ جُزْءٌ مَّقْسُومٌ٤٤
Laha sabʿatu abwabin likulli babin minhum juzon maqsoomun
उस (जहन्नम) के सात द्वार हैं। और प्रत्येक द्वार के लिए उन (इबलीस के अनुयायियों) का एक विभाजित भाग10 है।
टिप्पणियाँ
[10] अर्थात इबलीस के अनुयायी अपने कुकर्मों के अनुसार नरक के द्वार में प्रवेश करेंगे। -
إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى جَنَّـٰتٍ وَعُيُونٍ٤٥
Inna almuttaqeena fee jannatin waʿuyoonin
निःसंदेह आज्ञाकारी लोग जन्नतों तथा स्रोतों में होंगे।
-
ٱدْخُلُوهَا بِسَلَـٰمٍ ءَامِنِينَ٤٦
Odkhulooha bisalamin amineena
(उनसे कहा जाएगा :) इसमें सलामती के साथ निर्भय होकर प्रवेश कर जाओ।
-
وَنَزَعْنَا مَا فِى صُدُورِهِم مِّنْ غِلٍّ إِخْوَٰنًا عَلَىٰ سُرُرٍ مُّتَقَـٰبِلِينَ٤٧
Wanazaʿna ma fee sudoorihim min ghillin ikhwanan ʿala sururin mutaqabileena
और हम निकाल देंगे उनके दिलों में जो कुछ द्वेष होगा। वे भाई-भाई होकर एक-दूसरे के आमने-सामने तख़्तों पर (बैठे) होंगे।
-
لَا يَمَسُّهُمْ فِيهَا نَصَبٌ وَمَا هُم مِّنْهَا بِمُخْرَجِينَ٤٨
La yamassuhum feeha nasabun wama hum minha bimukhrajeena
न उसमें उन्हें कोई थकान होगी और न वे वहाँ से निकाले जाएँगे।
-
۞ نَبِّئْ عِبَادِىٓ أَنِّىٓ أَنَا ٱلْغَفُورُ ٱلرَّحِيمُ٤٩
Nabbi ʿibadee annee ana alghafooru alrraheemu
(ऐ नबी!) आप मेरे बंदों को सूचित कर दें कि निःसंदेह मैं ही बड़ा क्षमाशील, अत्यंत दयावान्11 हूँ।
टिप्पणियाँ
[11] ह़दीस में है कि अल्लाह ने सौ दया पैदा की, निन्नानवे अपने पास रख लीं। और एक को पूरे संसार के लिए भेज दिया। अतः यदि काफ़िर उसकी पूरी दया जान जाए, तो स्वर्ग से निराश नहीं होगा। और ईमान वाला उसकी पूरी यातना जान जाए, तो नरक से निर्भय नहीं होगा। (सह़ीह़ बुख़ारी : 6469) -
وَأَنَّ عَذَابِى هُوَ ٱلْعَذَابُ ٱلْأَلِيمُ٥٠
Wa anna ʿathabee huwa alʿathabu alaleemu
और यह भी कि निःसंदेह मेरी यातना ही कष्टदायक यातना है।
-
وَنَبِّئْهُمْ عَن ضَيْفِ إِبْرَٰهِيمَ٥١
Wanabbihum ʿan dayfi ibraheema
और आप उन्हें इबराहीम (अलैहिस्सलाम) के अतिथियों के बारे में सूचित कर दें।
-
إِذْ دَخَلُوا۟ عَلَيْهِ فَقَالُوا۟ سَلَـٰمًا قَالَ إِنَّا مِنكُمْ وَجِلُونَ٥٢
Ith dakhaloo ʿalayhi faqaloo salaman qala inna minkum wajiloona
जब वे इबराहीम के पास आए, तो उन्होंने सलाम किया। उसने कहा : हमें तो तुमसे डर लग रहा है।
-
قَالُوا۟ لَا تَوْجَلْ إِنَّا نُبَشِّرُكَ بِغُلَـٰمٍ عَلِيمٍ٥٣
Qaloo la tawjal inna nubashshiruka bighulamin ʿaleemin
उन्होंने कहा : डरिए नहीं, निःसंदेह हम आपको एक ज्ञानी बालक की शुभ सूचना देते हैं।
-
قَالَ أَبَشَّرْتُمُونِى عَلَىٰٓ أَن مَّسَّنِىَ ٱلْكِبَرُ فَبِمَ تُبَشِّرُونَ٥٤
Qala abashshartumoonee ʿala an massaniya alkibaru fabima tubashshirooni
उसने कहा : क्या तुम मुझे इस बुढ़ापे के आ जाने के उपरांत शुभ सूचना दे रहे हो? तो तुम किस आधार पर यह शुभ सूचना दे रहे होॽ
-
قَالُوا۟ بَشَّرْنَـٰكَ بِٱلْحَقِّ فَلَا تَكُن مِّنَ ٱلْقَـٰنِطِينَ٥٥
Qaloo bashsharnaka bialhaqqi fala takun mina alqaniteena
उन्होंने कहा : हमने आपको सच्ची शुभ सूचना दी है। अतः आप निराश होने वालों में से न हों।
-
قَالَ وَمَن يَقْنَطُ مِن رَّحْمَةِ رَبِّهِۦٓ إِلَّا ٱلضَّآلُّونَ٥٦
Qala waman yaqnatu min rahmati rabbihi illa alddalloona
(इबराहीम अलैहिस्सलाम ने) कहा : और पथभ्रष्टों के सिवा अपने पालनहार की दया से कौन निराश होता है।
-
قَالَ فَمَا خَطْبُكُمْ أَيُّهَا ٱلْمُرْسَلُونَ٥٧
Qala fama khatbukum ayyuha almursaloona
उसने कहा : ऐ भेजे हुए फ़रिश्तो! तुम्हारा अभियान क्या है?
-
قَالُوٓا۟ إِنَّآ أُرْسِلْنَآ إِلَىٰ قَوْمٍ مُّجْرِمِينَ٥٨
Qaloo inna orsilna ila qawmin mujrimeena
उन्होंने उत्तर दिया : निःसंदेह हम एक अपराधी जाति की ओर भेजे गए हैं।
-
إِلَّآ ءَالَ لُوطٍ إِنَّا لَمُنَجُّوهُمْ أَجْمَعِينَ٥٩
Illa ala lootin inna lamunajjoohum ajmaʿeena
लूत के घर वालों के सिवा। निश्चय हम उन सभी को अवश्य बचा लेने वाले हैं।
-
إِلَّا ٱمْرَأَتَهُۥ قَدَّرْنَآ ۙ إِنَّهَا لَمِنَ ٱلْغَـٰبِرِينَ٦٠
Illa imraatahu qaddarna innaha lamina alghabireena
परंतु लूत की पत्नी, हमने नियत कर दिया है कि निःसंदेह वह निश्चय ही पीछे रह जाने वालों में से है।
-
فَلَمَّا جَآءَ ءَالَ لُوطٍ ٱلْمُرْسَلُونَ٦١
Falamma jaa ala lootin almursaloona
फिर जब लूत के घर वालों के पास भेजे हुए (फ़रिश्ते) आए।
-
قَالَ إِنَّكُمْ قَوْمٌ مُّنكَرُونَ٦٢
Qala innakum qawmun munkaroona
तो उस (लूत अलैहिस्सलाम) ने कहा : तुम तो अपरिचित लोग हो।
-
قَالُوا۟ بَلْ جِئْنَـٰكَ بِمَا كَانُوا۟ فِيهِ يَمْتَرُونَ٦٣
Qaloo bal jinaka bima kanoo feehi yamtaroona
उन्होंने कहा : (डरो नहीं) बल्कि हम तुम्हारे पास वह चीज़ लेकर आए हैं, जिसमें वे संदेह किया करते थे।
-
وَأَتَيْنَـٰكَ بِٱلْحَقِّ وَإِنَّا لَصَـٰدِقُونَ٦٤
Waataynaka bialhaqqi wainna lasadiqoona
और हम तुम्हारे पास सत्य लेकर आए हैं और निःसंदेह हम निश्चय सच्चे हैं।
-
فَأَسْرِ بِأَهْلِكَ بِقِطْعٍ مِّنَ ٱلَّيْلِ وَٱتَّبِعْ أَدْبَـٰرَهُمْ وَلَا يَلْتَفِتْ مِنكُمْ أَحَدٌ وَٱمْضُوا۟ حَيْثُ تُؤْمَرُونَ٦٥
Faasri biahlika biqitʿin mina allayli waittabiʿ adbarahum wala yaltafit minkum ahadun waimdoo haythu tumaroona
अतः तुम अपने घर वालों को लेकर रात के किसी हिस्से में निकल जाओ और खुद उनके पीछे-पीछे चलो। और तुममें से कोई मुड़कर न देखे। तथा चले जाओ, जहाँ तुम्हें आदेश दिया जाता है।
-
وَقَضَيْنَآ إِلَيْهِ ذَٰلِكَ ٱلْأَمْرَ أَنَّ دَابِرَ هَـٰٓؤُلَآءِ مَقْطُوعٌ مُّصْبِحِينَ٦٦
Waqadayna ilayhi thalika alamra anna dabira haolai maqtooʿun musbiheena
और हमने उसकी ओर इस बात की वह़्य कर दी कि इन लोगों की जड़ सुबह होते ही काट दी जाने वाली है।
-
وَجَآءَ أَهْلُ ٱلْمَدِينَةِ يَسْتَبْشِرُونَ٦٧
Wajaa ahlu almadeenati yastabshiroona
और उस नगर वाले इस हाल में आए कि बहुत खुश हो रहे थे।12
टिप्पणियाँ
[12] अर्थात जब फ़रिश्तों को नवयुवकों के रूप में देखा, तो लूत अलैहिस्सलाम के यहाँ आ गए ताकि उनके साथ कुकर्म करें। -
قَالَ إِنَّ هَـٰٓؤُلَآءِ ضَيْفِى فَلَا تَفْضَحُونِ٦٨
Qala inna haolai dayfee fala tafdahooni
उस (लूत अलैहिस्सलाम) ने कहा : ये लोग तो मेरे अतिथि हैं। अतः मुझे अपमानित न करो।
-
وَٱتَّقُوا۟ ٱللَّهَ وَلَا تُخْزُونِ٦٩
Waittaqoo Allaha wala tukhzooni
तथा अल्लाह से डरो और मुझे अपमानित न करो।
-
قَالُوٓا۟ أَوَلَمْ نَنْهَكَ عَنِ ٱلْعَـٰلَمِينَ٧٠
Qaloo awalam nanhaka ʿani alʿalameena
उन्होंने कहा : क्या हमने तुम्हें विश्व वासियों (को अतिथि बनाने) से मना13 नहीं किया?
टिप्पणियाँ
[13] कि सबके समर्थक न बनो। -
قَالَ هَـٰٓؤُلَآءِ بَنَاتِىٓ إِن كُنتُمْ فَـٰعِلِينَ٧١
Qala haolai banatee in kuntum faʿileena
उस (लूत अलैहिस्सलाम) ने कहा : ये मेरी बेटियाँ हैं, यदि तुम कुछ करने वाले14 हो।
टिप्पणियाँ
[14] अर्थात् इनसे विवाह कर लो, और अपनी कामवासना पूरी करो, और कुकर्म न करो। -
لَعَمْرُكَ إِنَّهُمْ لَفِى سَكْرَتِهِمْ يَعْمَهُونَ٧٢
Laʿamruka innahum lafee sakratihim yaʿmahoona
ऐ नबी! आपकी आयु की क़सम!15 निःसंदेह वे निश्चय अपनी मस्ती में भटके फिरते थे।
टिप्पणियाँ
[15] अल्लाह के सिवा किसी मनुष्य के लिए उचित नहीं है कि वह अल्लाह के सिवा किसी और चीज़ की क़सम खाए। -
فَأَخَذَتْهُمُ ٱلصَّيْحَةُ مُشْرِقِينَ٧٣
Faakhathathumu alssayhatu mushriqeena
अंततः सूर्योदय के समय ही चिंघाड़ ने उन्हें पकड़ लिया।
-
فَجَعَلْنَا عَـٰلِيَهَا سَافِلَهَا وَأَمْطَرْنَا عَلَيْهِمْ حِجَارَةً مِّن سِجِّيلٍ٧٤
Fajaʿalna ʿaliyaha safilaha waamtarna ʿalayhim hijaratan min sijjeelin
फिर हमने उस बस्ती के ऊपरी भाग को नीचे कर दिया और उनपर कंकड़ के पत्थर बरसाए।
-
إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَـٰتٍ لِّلْمُتَوَسِّمِينَ٧٥
Inna fee thalika laayatin lilmutawassimeena
निःसंदेह इसमें सोच-विचार करने वालों16 के लिए बहुत-सी निशानियाँ हैं।
टिप्पणियाँ
[16] अर्थात जो लक्षणों से तथ्य को समझ जाते हैं। -
وَإِنَّهَا لَبِسَبِيلٍ مُّقِيمٍ٧٦
Wainnaha labisabeelin muqeemin
और निःसंदेह वह (बस्ती) एक सार्वजनिक17 मार्ग पर स्थित है।
टिप्पणियाँ
[17] अर्थात जो सार्वजनिक मार्ग ह़िजाज़ (मक्का) से शाम को जाता है। यह शिक्षाप्रद बस्ती उसी मार्ग में आती है, जिससे तुम गुज़रते हुए शाम जाते हो। -
إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَةً لِّلْمُؤْمِنِينَ٧٧
Inna fee thalika laayatan lilmumineena
निःसंदेह इसमें ईमान वलों के लिए निश्चय बड़ी निशानी है।
-
وَإِن كَانَ أَصْحَـٰبُ ٱلْأَيْكَةِ لَظَـٰلِمِينَ٧٨
Wain kana ashabu alaykati lathalimeena
और निःसंदेह 'ऐका'18 वाले निश्चित रूप से अत्याचारी थे।
टिप्पणियाँ
[18] इससे अभिप्रेत शुऐब अलैहिस्सलाम की जाति है, ऐका का अर्थ वन तथा झाड़ी है। -
فَٱنتَقَمْنَا مِنْهُمْ وَإِنَّهُمَا لَبِإِمَامٍ مُّبِينٍ٧٩
Faintaqamna minhum wainnahuma labiimamin mubeenin
तो हमने उनसे बदला लिया। और निःसंदेह वे दोनों19 (बस्तियाँ) स्पष्ट मार्ग पर हैं।
टिप्पणियाँ
[19] अर्थात मदयन और ऐका का क्षेत्र भी ह़िजाज़ से फ़िलस्तीन और सीरिया जाते हुए, राह में पड़ता है। -
وَلَقَدْ كَذَّبَ أَصْحَـٰبُ ٱلْحِجْرِ ٱلْمُرْسَلِينَ٨٠
Walaqad kaththaba ashabu alhijri almursaleena
तथा निःसंदेह ह़िज्र20 के रहने वालों ने (भी) रसूलों को झुठलाया।
टिप्पणियाँ
[20] ह़िज्र समूद जाति की बस्ती थी, जो सालेह (अलैहिस्सलाम) की जाति थी, यह बस्ती मदीना और तबूक के बीच में स्थित थी। -
وَءَاتَيْنَـٰهُمْ ءَايَـٰتِنَا فَكَانُوا۟ عَنْهَا مُعْرِضِينَ٨١
Waataynahum ayatina fakanoo ʿanha muʿrideena
और हमने उन्हें अपनी निशानियाँ दीं, तो वे उनसे मुँह फेरने वाले थे।
-
وَكَانُوا۟ يَنْحِتُونَ مِنَ ٱلْجِبَالِ بُيُوتًا ءَامِنِينَ٨٢
Wakanoo yanhitoona mina aljibali buyootan amineena
और वे निर्भय होकर पर्वतों को काटकर घर बनाते थे।
-
فَأَخَذَتْهُمُ ٱلصَّيْحَةُ مُصْبِحِينَ٨٣
Faakhathathumu alssayhatu musbiheena
अंततः सुबह होते ही उन्हें चिंघाड़ ने पकड़ लिया।
-
فَمَآ أَغْنَىٰ عَنْهُم مَّا كَانُوا۟ يَكْسِبُونَ٨٤
Fama aghna ʿanhum ma kanoo yaksiboona
फिर उनके किसी काम न आया, जो वे कमाया करते थे।
-
وَمَا خَلَقْنَا ٱلسَّمَـٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَآ إِلَّا بِٱلْحَقِّ ۗ وَإِنَّ ٱلسَّاعَةَ لَـَٔاتِيَةٌ ۖ فَٱصْفَحِ ٱلصَّفْحَ ٱلْجَمِيلَ٨٥
Wama khalaqna alssamawati waalarda wama baynahuma illa bialhaqqi wainna alssaʿata laatiyatun faisfahi alssafha aljameela
और हमने आकाशों तथा धरती और उन दोनों के बीच मौजूद सारी चीज़ों को सत्य के साथ पैदा किया है। और निःसंदेह क़ियामत अवश्य आने वाली है। अतः (ऐ नबी!) आप (उन्हें) भले तौर पर क्षमा कर दें।
-
إِنَّ رَبَّكَ هُوَ ٱلْخَلَّـٰقُ ٱلْعَلِيمُ٨٦
Inna rabbaka huwa alkhallaqu alʿaleemu
निःसंदेह आपका पालनहार ही हर चीज़ को पैदा करने वाला, सब कुछ जानने वाला है।
-
وَلَقَدْ ءَاتَيْنَـٰكَ سَبْعًا مِّنَ ٱلْمَثَانِى وَٱلْقُرْءَانَ ٱلْعَظِيمَ٨٧
Walaqad ataynaka sabʿan mina almathanee waalqurana alʿatheema
तथा (ऐ नबी!) हमने आपको बार-बार दोहराई जाने वाली सात आयतें और महान क़ुरआन21 प्रदान किया है।
टिप्पणियाँ
[21] अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु ने कहा कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का कथन है कि उम्मुल क़ुरआन (सूरतुल-फ़ातिह़ा) ही वे सात आयतें हैं जो दुहराई जाती हैं, तथा महा क़ुरआन हैं। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4704) एक दूसरी ह़दीस में है कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया : "अल्ह़म्दु लिल्लाहि रब्बिल आलमीन" ही वह सात आयतें हैं जो बार-बार दुहराई जाती हैं, और महा क़ुरआन हैं, जो मुझे प्रदान किया गया है। (संक्षिप्त अनुवाद, सह़ीह़ बुख़ारी : 4702) यही कारण है कि इसके पढ़े बिना नमाज़ नहीं होती। ( सह़ीह़ बुख़ारी : 756, मुस्लिम : 394) -
لَا تَمُدَّنَّ عَيْنَيْكَ إِلَىٰ مَا مَتَّعْنَا بِهِۦٓ أَزْوَٰجًا مِّنْهُمْ وَلَا تَحْزَنْ عَلَيْهِمْ وَٱخْفِضْ جَنَاحَكَ لِلْمُؤْمِنِينَ٨٨
La tamuddanna ʿaynayka ila ma mattaʿna bihi azwajan minhum wala tahzan ʿalayhim waikhfid janahaka lilmumineena
आप उसकी ओर हरगिज़ न देखें, जो सुख-सामग्री हमने उनमें से विभिन्न प्रकार के लोगों को दे रखी है और न उनपर दुखी हों और ईमान वालों के लिए अपने बाज़ू झुका दें (यानी उनके लिए विनम्र रहें)।
-
وَقُلْ إِنِّىٓ أَنَا ٱلنَّذِيرُ ٱلْمُبِينُ٨٩
Waqul innee ana alnnatheeru almubeenu
और कह दें कि निःसंदेह मैं तो खुल्लम-खुल्ला डराने22 वाला हूँ।
टिप्पणियाँ
[22] अर्थात अवज्ञा पर यातना से। -
كَمَآ أَنزَلْنَا عَلَى ٱلْمُقْتَسِمِينَ٩٠
Kama anzalna ʿala almuqtasimeena
जैसे कि हमने (अल्लाह की किताब को) विभाजित करने वालों23 पर (यातना) उतारी थी।
टिप्पणियाँ
[23] विभाजन कारियों से अभिप्राय : यहूदी और ईसाई हैं। जिन्होंने अपनी पुस्तकों तौरात तथा इंजील को खंड-खंड कर दिए। अर्थात उनके कुछ भाग पर ईमान लाए और कुछ को नकार दिया। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4705-4706) -
ٱلَّذِينَ جَعَلُوا۟ ٱلْقُرْءَانَ عِضِينَ٩١
Allatheena jaʿaloo alqurana ʿideena
जिन्होंने क़ुरआन को खंड-खंड कर दिया।24
टिप्पणियाँ
[24] इसी प्रकार इन्होंने भी क़ुरआन के कुछ भाग को मान लिया और कुछ का अगलों की कहानियाँ बता कर इनकार कर दिया। तो ऐसे सभी लोगों से प्रलय के दिन पूछ होगी कि मेरी पुस्तकों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया? -
فَوَرَبِّكَ لَنَسْـَٔلَنَّهُمْ أَجْمَعِينَ٩٢
Fawarabbika lanasalannahum ajmaʿeena
अतः आपके पालनहार की क़सम! हम उन सबसे अवश्य पूछेंगे।
-
عَمَّا كَانُوا۟ يَعْمَلُونَ٩٣
ʿAmma kanoo yaʿmaloona
उसके बारे में जो वे किया करते थे।
-
فَٱصْدَعْ بِمَا تُؤْمَرُ وَأَعْرِضْ عَنِ ٱلْمُشْرِكِينَ٩٤
Faisdaʿ bima tumaru waaʿrid ʿani almushrikeena
अतः आपको जो आदेश दिया जा रहा है, उसका ऐलान कर दें और मुश्रिकों (अनेकेश्वरवादियो) से मुँह फेर लें।
-
إِنَّا كَفَيْنَـٰكَ ٱلْمُسْتَهْزِءِينَ٩٥
Inna kafaynaka almustahzieena
निःसंदेह हम आपकी ओर से मज़ाक उड़ाने वालों के विरुद्ध काफ़ी हैं।
-
ٱلَّذِينَ يَجْعَلُونَ مَعَ ٱللَّهِ إِلَـٰهًا ءَاخَرَ ۚ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَ٩٦
Allatheena yajʿaloona maʿa Allahi ilahan akhara fasawfa yaʿlamoona
जो अल्लाह के साथ दूसरा पूज्य बनाते हैं। तो उन्हें जल्द पता चल जाएगा।
-
وَلَقَدْ نَعْلَمُ أَنَّكَ يَضِيقُ صَدْرُكَ بِمَا يَقُولُونَ٩٧
Walaqad naʿlamu annaka yadeequ sadruka bima yaqooloona
और निश्चय हम जानते हैं कि उनकी बातों से आपका सीना तंग होता है।
-
فَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ وَكُن مِّنَ ٱلسَّـٰجِدِينَ٩٨
Fasabbih bihamdi rabbika wakun mina alssajideena
अतः आप अपने रब की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता का गान करें और सजदा करने वालों में शामिल हो जाएँ।
-
وَٱعْبُدْ رَبَّكَ حَتَّىٰ يَأْتِيَكَ ٱلْيَقِينُ٩٩
Waoʿbud rabbaka hatta yatiyaka alyaqeenu
और अपने रब की इबादत करते रहें, यहाँ तक कि आपके पास यक़ीन (मौत) आ जाए।25
टिप्पणियाँ
[25] अर्थात मरण का समय आ जाए, जिसका आना यक़ीनी (निश्चित) है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह हिज्र के नाम का मतलब क्या है?
हिज्र का मतलब "पथरीली घाटी" है।
सूरह हिज्र किस पारे में है?
सूरह हिज्र पारा 14 में है।
सूरह हिज्र में कितनी आयतें हैं?
सूरह हिज्र में 99 आयतें हैं।
सूरह हिज्र मक्की है या मदनी?
सूरह हिज्र मक्की सूरह है।
सूरह हिज्र क़ुरआन की कौन-सी सूरह है?
यह क़ुरआन की 15वीं सूरह है।
स्रोत
- Arabic text: Tanzil Quran Text (Uthmani) (Tanzil Project, CC BY 3.0), reproduced without changes.
- Translation: Azizul Haq Al-Omari, from QuranEnc.com, version 1.1.5, reproduced without changes.
- Transliteration: Tanzil.net English transliteration.
- Recitation: Mishary Rashid Alafasy, via QuranicAudio.com and EveryAyah.com.
- Word by word: recordings and meanings from Quran.com (Quran Foundation), played when you tap a word.
- Madinah and IndoPak fonts (Settings): the text in those scripts and their fonts come from the Quran Foundation (Quran.com); the Madinah font is the King Fahd Glorious Quran Printing Complex's Uthmanic Hafs font.
Found a mistake? Report a mistake and we will check it against the source.