سورة الحاقة
सूरह हाक़्क़ा हिंदी में
सच होकर रहने वाली
- 69
- 52 आयतें
- मक्की
- पारा 29
- पन्ने 566–568
मिशारी राशिद अल-अफ़ासीMP3 डाउनलोड करें
सूरह हाक़्क़ा (الحاقة) क़ुरआन की 69वीं सूरह है और इसमें 52 आयतें हैं। इसके नाम का मतलब "सच होकर रहने वाली" है। यह मक्की सूरह है और पारा 29 में है।
इस पन्ने पर आप सूरह हाक़्क़ा का पूरा अरबी पाठ मौलाना अज़ीज़ुल हक़ उमरी के हिंदी तर्जुमे और रोमन उच्चारण के साथ आयत-दर-आयत पढ़ सकते हैं और तिलावत सुन सकते हैं।
मुकम्मल सूरह हाक़्क़ा: अरबी, हिंदी तर्जुमा और रोमन उच्चारण
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
-
ٱلْحَآقَّةُ١
Alhaqqatu
होकर रहने वाली।
-
مَا ٱلْحَآقَّةُ٢
Ma alhaqqatu
क्या है वह होकर रहने वाली?
-
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْحَآقَّةُ٣
Wama adraka ma alhaqqatu
और आपको किस चीज़ ने अवगत कराया कि होकर रहने वाली क्या है?
-
كَذَّبَتْ ثَمُودُ وَعَادٌۢ بِٱلْقَارِعَةِ٤
Kaththabat thamoodu waʿadun bialqariʿati
समूद तथा आद (जातियों) ने खड़खड़ाने वाली (क़ियामत) को झुठला दिया।
-
فَأَمَّا ثَمُودُ فَأُهْلِكُوا۟ بِٱلطَّاغِيَةِ٥
Faamma thamoodu faohlikoo bialttaghiyati
फिर जो समूद थे, वे हद से बढ़ी हुई (तेज़) आवाज़ से विनष्ट कर दिए गए।
-
وَأَمَّا عَادٌ فَأُهْلِكُوا۟ بِرِيحٍ صَرْصَرٍ عَاتِيَةٍ٦
Waamma ʿadun faohlikoo bireehin sarsarin ʿatiyatin
और रही बात आद की, तो वे बड़ी ठंडी और प्रचंड आँधी से नष्ट कर दिए गए।
-
سَخَّرَهَا عَلَيْهِمْ سَبْعَ لَيَالٍ وَثَمَـٰنِيَةَ أَيَّامٍ حُسُومًا فَتَرَى ٱلْقَوْمَ فِيهَا صَرْعَىٰ كَأَنَّهُمْ أَعْجَازُ نَخْلٍ خَاوِيَةٍ٧
Sakhkharaha ʿalayhim sabʿa layalin wathamaniyata ayyamin husooman fatara alqawma feeha sarʿa kaannahum aʿjazu nakhlin khawiyatun
अल्लाह ने उसे उनपर सात रातें और आठ दिन निरंतर चलाए रखा, तो आप उस जाति के लोगों को उसमें इस तरह गिरे हुए देखते, जैसे वे गिरी हुई खजूरों के खोखले तने हों।1
टिप्पणियाँ
[1] उनके भारी और लंबे होने की उपमा खजूर के तने से दी गई है। -
فَهَلْ تَرَىٰ لَهُم مِّنۢ بَاقِيَةٍ٨
Fahal tara lahum min baqiyatin
तो क्या आप उनका कोई भी बाक़ी रहने वाला देखते हैं?
-
وَجَآءَ فِرْعَوْنُ وَمَن قَبْلَهُۥ وَٱلْمُؤْتَفِكَـٰتُ بِٱلْخَاطِئَةِ٩
Wajaa firʿawnu waman qablahu waalmutafikatu bialkhatiati
और फ़िरऔन ने तथा उससे पहले के लोगों ने एवं उलट जाने वाली बस्तियों ने पाप किया।
-
فَعَصَوْا۟ رَسُولَ رَبِّهِمْ فَأَخَذَهُمْ أَخْذَةً رَّابِيَةً١٠
Faʿasaw rasoola rabbihim faakhathahum akhthatan rabiyatan
उन्होंने अपने पालनहार के रसूल की अवज्ञा की। तो अल्लाह ने उन्हें बड़ी कठोर पकड़ में ले लिया।
-
إِنَّا لَمَّا طَغَا ٱلْمَآءُ حَمَلْنَـٰكُمْ فِى ٱلْجَارِيَةِ١١
Inna lamma tagha almao hamalnakum fee aljariyati
निःसंदेह हमने ही, जब पानी सीमा पार कर गया, तुम्हें नाव2 में सवार किया।
टिप्पणियाँ
[2] इसमें नूह़ (अलैहिस्सलाम) के तूफ़ान की ओर संकेत है। और सभी मनुष्य उनकी संतान हैं, इस लिए यह दया सब पर हुई है। -
لِنَجْعَلَهَا لَكُمْ تَذْكِرَةً وَتَعِيَهَآ أُذُنٌ وَٰعِيَةٌ١٢
Linajʿalaha lakum tathkiratan wataʿiyaha othunun waʿiyatun
ताकि हम उसे तुम्हारे लिए एक (शिक्षाप्रद) यादगार बना दें और (ताकि) याद रखने वाले कान उसे याद रखें।
-
فَإِذَا نُفِخَ فِى ٱلصُّورِ نَفْخَةٌ وَٰحِدَةٌ١٣
Faitha nufikha fee alssoori nafkhatun wahidatun
फिर जब सूर (नरसिंघा) में एक फूँक मारी जाएगी।
-
وَحُمِلَتِ ٱلْأَرْضُ وَٱلْجِبَالُ فَدُكَّتَا دَكَّةً وَٰحِدَةً١٤
Wahumilati alardu waaljibalu fadukkata dakkatan wahidatan
और धरती तथा पर्वतों को उठाया जाएगा और दोनों को एक ही बार में चूर्ण-विचूर्ण कर दिया जाएगा।3
टिप्पणियाँ
[3] दोखिए : सूरत ताहा, आयत : 20, आयत : 103, 108. -
فَيَوْمَئِذٍ وَقَعَتِ ٱلْوَاقِعَةُ١٥
Fayawmaithin waqaʿati alwaqiʿatu
तो उस दिन घटित होने वाली घटित हो जाएगी।
-
وَٱنشَقَّتِ ٱلسَّمَآءُ فَهِىَ يَوْمَئِذٍ وَاهِيَةٌ١٦
Wainshaqqati alssamao fahiya yawmaithin wahiyatun
तथा आकाश फट जाएगा, तो उस दिन वह कमज़ोर होगा।
-
وَٱلْمَلَكُ عَلَىٰٓ أَرْجَآئِهَا ۚ وَيَحْمِلُ عَرْشَ رَبِّكَ فَوْقَهُمْ يَوْمَئِذٍ ثَمَـٰنِيَةٌ١٧
Waalmalaku ʿala arjaiha wayahmilu ʿarsha rabbika fawqahum yawmaithin thamaniyatun
और फ़रिश्ते उसके किनारों पर होंगे तथा उस दिन आपके पालनहार का अर्श (सिंहासन) आठ फ़रिश्ते अपने ऊपर उठाए हुए होंगे।
-
يَوْمَئِذٍ تُعْرَضُونَ لَا تَخْفَىٰ مِنكُمْ خَافِيَةٌ١٨
Yawmaithin tuʿradoona la takhfa minkum khafiyatun
उस दिन तुम (अल्लाह के सामने) पेश किए जाओगे। तुम्हारी कोई छिपी हुई बात छिपी नहीं रहेगी।
-
فَأَمَّا مَنْ أُوتِىَ كِتَـٰبَهُۥ بِيَمِينِهِۦ فَيَقُولُ هَآؤُمُ ٱقْرَءُوا۟ كِتَـٰبِيَهْ١٩
Faamma man ootiya kitabahu biyameenihi fayaqoolu haomu iqraoo kitabiyah
फिर जिसे उसका कर्म-पत्र उसके दाएँ हाथ में दिया गिया, तो वह कहेगा : यह लो, मेरा कर्म-पत्र पढ़ो।
-
إِنِّى ظَنَنتُ أَنِّى مُلَـٰقٍ حِسَابِيَهْ٢٠
Innee thanantu annee mulaqin hisabiyah
मुझे विश्वास था कि मैं अपने हिसाब से मिलने वाला हूँ।
-
فَهُوَ فِى عِيشَةٍ رَّاضِيَةٍ٢١
Fahuwa fee ʿeeshatin radiyatin
चुनाँचे वह आनंदपूर्ण जीवन में होगा।
-
فِى جَنَّةٍ عَالِيَةٍ٢٢
Fee jannatin ʿaliyatin
एक ऊँची जन्नत में।
-
قُطُوفُهَا دَانِيَةٌ٢٣
Qutoofuha daniyatun
जिसके फल निकट होंगे।
-
كُلُوا۟ وَٱشْرَبُوا۟ هَنِيٓـًٔۢا بِمَآ أَسْلَفْتُمْ فِى ٱلْأَيَّامِ ٱلْخَالِيَةِ٢٤
Kuloo waishraboo haneean bima aslaftum fee alayyami alkhaliyati
(उनसे कहा जायेगा :) आनंदपूर्वक खाओ और पियो, उसके बदले जो तुमने बीते दिनों में आगे भेजे।
-
وَأَمَّا مَنْ أُوتِىَ كِتَـٰبَهُۥ بِشِمَالِهِۦ فَيَقُولُ يَـٰلَيْتَنِى لَمْ أُوتَ كِتَـٰبِيَهْ٢٥
Waamma man ootiya kitabahu bishimalihi fayaqoolu ya laytanee lam oota kitabiyah
और लेकिन जिसे उसका कर्म-पत्र उसके बाएँ हाथ में दिया गया, तो वह कहेगा : ऐ काश! मुझे मेरा कर्म-पत्र न दिया जाता।
-
وَلَمْ أَدْرِ مَا حِسَابِيَهْ٢٦
Walam adri ma hisabiyah
तथा मैं न जानता कि मेरा हिसाब क्या है!
-
يَـٰلَيْتَهَا كَانَتِ ٱلْقَاضِيَةَ٢٧
Ya laytaha kanati alqadiyatu
ऐ काश! वह (मृत्यु) काम तमाम कर देने वाली4 होती।
टिप्पणियाँ
[4] अर्थात उसके पश्चात् मैं फिर जीवित न किया जाता। -
مَآ أَغْنَىٰ عَنِّى مَالِيَهْ ۜ٢٨
Ma aghna ʿannee maliyah
मेरा धन मेरे किसी काम न आया।
-
هَلَكَ عَنِّى سُلْطَـٰنِيَهْ٢٩
Halaka ʿannee sultaniyah
मेरी सत्ता5 मुझसे जाती रही।
टिप्पणियाँ
[5] इसका दूसरा अर्थ यह भी हो सकता है कि परलोक के इनकार पर जितने तर्क दिया करता था आज सब निष्फल हो गए। -
خُذُوهُ فَغُلُّوهُ٣٠
Khuthoohu faghulloohu
(आदेश होगा :) उसे पकड़ो और उसके गले में तौक़ डाल दो।
-
ثُمَّ ٱلْجَحِيمَ صَلُّوهُ٣١
Thumma aljaheema salloohu
फिर उसे भड़कती हुई आग में झोंक दो।
-
ثُمَّ فِى سِلْسِلَةٍ ذَرْعُهَا سَبْعُونَ ذِرَاعًا فَٱسْلُكُوهُ٣٢
Thumma fee silsilatin tharʿuha sabʿoona thiraʿan faoslukoohu
फिर एक ज़ंजीर में, जिसकी लंबाई सत्तर गज़ है, उसे जकड़ दो।
-
إِنَّهُۥ كَانَ لَا يُؤْمِنُ بِٱللَّهِ ٱلْعَظِيمِ٣٣
Innahu kana la yuminu biAllahi alʿatheemi
निःसंदेह वह सबसे महान अल्लाह पर ईमान नहीं रखता था।
-
وَلَا يَحُضُّ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلْمِسْكِينِ٣٤
Wala yahuddu ʿala taʿami almiskeeni
तथा ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता था।
-
فَلَيْسَ لَهُ ٱلْيَوْمَ هَـٰهُنَا حَمِيمٌ٣٥
Falaysa lahu alyawma hahuna hameemun
अतः आज यहाँ उसका कोई मित्र नहीं है।
-
وَلَا طَعَامٌ إِلَّا مِنْ غِسْلِينٍ٣٦
Wala taʿamun illa min ghisleenin
और न पीप के सिवा कोई भोजन है।
-
لَّا يَأْكُلُهُۥٓ إِلَّا ٱلْخَـٰطِـُٔونَ٣٧
La yakuluhu illa alkhatioona
जिसे पापियों के अलावा कोई नहीं खाता।
-
فَلَآ أُقْسِمُ بِمَا تُبْصِرُونَ٣٨
Fala oqsimu bima tubsiroona
मैं उन चीज़ों की क़सम खता हूँ, जिन्हें तुम देखते हो।
-
وَمَا لَا تُبْصِرُونَ٣٩
Wama la tubsiroona
तथा उनकी जिन्हें तुम नहीं देखते हो।
-
إِنَّهُۥ لَقَوْلُ رَسُولٍ كَرِيمٍ٤٠
Innahu laqawlu rasoolin kareemin
निःसंदेह यह (क़ुरआन) एक सम्मानित रसूल6 का कथन है।
टिप्पणियाँ
[6] यहाँ सम्मानित रसूल से अभिप्राय मुह़म्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) हैं। तथा सूरत अत्-तक्वीर आयत : 19 में फ़रिश्ते जिबरील (अलैहिस्सलाम) जो वह़्यी लाते थे वह अभिप्राय हैं। यहाँ क़ुरआन को आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) का कथन इस अर्थ में कहा गया है कि लोग उसे आपसे सुन रहे थे। और इसी प्रकार आप जिबरील (अलैहिस्सलाम) से सुन रहे थे। अन्यथा, वास्तव में, क़ुरआन अल्लाह का कथन है, जैसा कि आगामी आयत : 43 में आ रहा है। -
وَمَا هُوَ بِقَوْلِ شَاعِرٍ ۚ قَلِيلًا مَّا تُؤْمِنُونَ٤١
Wama huwa biqawli shaʿirin qaleelan ma tuminoona
और यह किसी कवि की वाणी नहीं है। तुम बहुत कम ईमान लाते हो।
-
وَلَا بِقَوْلِ كَاهِنٍ ۚ قَلِيلًا مَّا تَذَكَّرُونَ٤٢
Wala biqawli kahinin qaleelan ma tathakkaroona
और न किसी काहिन की वाणी है, तुम बहुत कम शिक्षा ग्रहण करते हो।
-
تَنزِيلٌ مِّن رَّبِّ ٱلْعَـٰلَمِينَ٤٣
Tanzeelun min rabbi alʿalameena
(यह) सर्व संसार के पालनहार की ओर से उतारा हुआ है।
-
وَلَوْ تَقَوَّلَ عَلَيْنَا بَعْضَ ٱلْأَقَاوِيلِ٤٤
Walaw taqawwala ʿalayna baʿda alaqaweeli
और यदि वह (नबी) हमपर कोई बात बनाकर7 लगाता।
टिप्पणियाँ
[7] इस आयत का भावार्थ यह कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को अपनी ओर से वह़्य (प्रकाशना) में कुछ अधिक या कम करने का अधिकार नहीं है। यदि वह ऐसा करेंगे, तो उन्हें कड़ी यातना दी जाएगी। -
لَأَخَذْنَا مِنْهُ بِٱلْيَمِينِ٤٥
Laakhathna minhu bialyameeni
तो निश्चय हम उसे दाएँ हाथ से पकते।
-
ثُمَّ لَقَطَعْنَا مِنْهُ ٱلْوَتِينَ٤٦
Thumma laqataʿna minhu alwateena
फिर अवश्य हम उसके जीवन की धमनी काट देते।
-
فَمَا مِنكُم مِّنْ أَحَدٍ عَنْهُ حَـٰجِزِينَ٤٧
Fama minkum min ahadin ʿanhu hajizeena
फिर तुममें से कोई भी हमें उससे रोकने वाला न होता।
-
وَإِنَّهُۥ لَتَذْكِرَةٌ لِّلْمُتَّقِينَ٤٨
Wainnahu latathkiratun lilmuttaqeena
निःसंदेह यह (क़ुरआन) डरने वालों के लिए एक उपदेश है।
-
وَإِنَّا لَنَعْلَمُ أَنَّ مِنكُم مُّكَذِّبِينَ٤٩
Wainna lanaʿlamu anna minkum mukaththibeena
तथा निःसंदेह हम निश्चित रूप से जानते हैं कि बेशक तुममें से कुछ झुठलाने वाले हैं।
-
وَإِنَّهُۥ لَحَسْرَةٌ عَلَى ٱلْكَـٰفِرِينَ٥٠
Wainnahu lahasratun ʿala alkafireena
और निःसंदेह वह निश्चित रूप से काफ़िरों8 के लिए पछतावे का कारण है।
टिप्पणियाँ
[8] अर्थात जो क़ुरआन को नहीं मानते, वे अंततः पछताएँगे। -
وَإِنَّهُۥ لَحَقُّ ٱلْيَقِينِ٥١
Wainnahu lahaqqu alyaqeeni
और निःसंदेह वह निश्चय विश्वसनीय सत्य है।
-
فَسَبِّحْ بِٱسْمِ رَبِّكَ ٱلْعَظِيمِ٥٢
Fasabbih biismi rabbika alʿatheemi
अतः आप अपने महान पालनहार के नाम की पवित्रता का वर्णन करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह हाक़्क़ा के नाम का मतलब क्या है?
हाक़्क़ा का मतलब "सच होकर रहने वाली" है।
सूरह हाक़्क़ा किस पारे में है?
सूरह हाक़्क़ा पारा 29 में है।
सूरह हाक़्क़ा में कितनी आयतें हैं?
सूरह हाक़्क़ा में 52 आयतें हैं।
सूरह हाक़्क़ा मक्की है या मदनी?
सूरह हाक़्क़ा मक्की सूरह है।
सूरह हाक़्क़ा क़ुरआन की कौन-सी सूरह है?
यह क़ुरआन की 69वीं सूरह है।
स्रोत
- Arabic text: Tanzil Quran Text (Uthmani) (Tanzil Project, CC BY 3.0), reproduced without changes.
- Translation: Azizul Haq Al-Omari, from QuranEnc.com, version 1.1.5, reproduced without changes.
- Transliteration: Tanzil.net English transliteration.
- Recitation: Mishary Rashid Alafasy, via QuranicAudio.com and EveryAyah.com.
- Word by word: recordings and meanings from Quran.com (Quran Foundation), played when you tap a word.
- Madinah and IndoPak fonts (Settings): the text in those scripts and their fonts come from the Quran Foundation (Quran.com); the Madinah font is the King Fahd Glorious Quran Printing Complex's Uthmanic Hafs font.
Found a mistake? Report a mistake and we will check it against the source.