سورة نوح
सूरह नूह हिंदी में
नूह
- 71
- 28 आयतें
- मक्की
- पारा 29
- पन्ने 570–571
मिशारी राशिद अल-अफ़ासीMP3 डाउनलोड करें
सूरह नूह (نوح) क़ुरआन की 71वीं सूरह है और इसमें 28 आयतें हैं। इसके नाम का मतलब "नूह" है। यह मक्की सूरह है और पारा 29 में है।
इस पन्ने पर आप सूरह नूह का पूरा अरबी पाठ मौलाना अज़ीज़ुल हक़ उमरी के हिंदी तर्जुमे और रोमन उच्चारण के साथ आयत-दर-आयत पढ़ सकते हैं और तिलावत सुन सकते हैं।
मुकम्मल सूरह नूह: अरबी, हिंदी तर्जुमा और रोमन उच्चारण
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
-
إِنَّآ أَرْسَلْنَا نُوحًا إِلَىٰ قَوْمِهِۦٓ أَنْ أَنذِرْ قَوْمَكَ مِن قَبْلِ أَن يَأْتِيَهُمْ عَذَابٌ أَلِيمٌ١
Inna arsalna noohan ila qawmihi an anthir qawmaka min qabli an yatiyahum ʿathabun aleemun
निःसंदेह हमने नूह़ को उनकी जाति की ओर भेजा कि अपनी जाति को सावधान कर दो, इससे पहले कि उनके पास दर्दनाक यातना आ जाए।
-
قَالَ يَـٰقَوْمِ إِنِّى لَكُمْ نَذِيرٌ مُّبِينٌ٢
Qala ya qawmi innee lakum natheerun mubeenun
उसने कहा : ऐ मेरी जाति के लोगो! निःसंदेह मैं तुम्हें स्पष्ट रूप से डराने वाला हूँ।
-
أَنِ ٱعْبُدُوا۟ ٱللَّهَ وَٱتَّقُوهُ وَأَطِيعُونِ٣
Ani oʿbudoo Allaha waittaqoohu waateeʿooni
कि अल्लाह की इबादत करो तथा उससे डरो और मेरी बात मानो।
-
يَغْفِرْ لَكُم مِّن ذُنُوبِكُمْ وَيُؤَخِّرْكُمْ إِلَىٰٓ أَجَلٍ مُّسَمًّى ۚ إِنَّ أَجَلَ ٱللَّهِ إِذَا جَآءَ لَا يُؤَخَّرُ ۖ لَوْ كُنتُمْ تَعْلَمُونَ٤
Yaghfir lakum min thunoobikum wayuakhkhirkum ila ajalin musamman inna ajala Allahi itha jaa la yuakhkharu law kuntum taʿlamoona
वह तुम्हारे लिए तुम्हारे पापों को क्षमा कर देगा तथा तुम्हें एक निर्धारित समय1 तक मोहलत देगा। निश्चय जब अल्लाह का निर्धारित समय आ जाता है, तो वह टाला नहीं जाता, काश कि तुम जानते होते।
टिप्पणियाँ
[1] अर्थात तुम्हारी निश्चित आयु तक। -
قَالَ رَبِّ إِنِّى دَعَوْتُ قَوْمِى لَيْلًا وَنَهَارًا٥
Qala rabbi innee daʿawtu qawmee laylan wanaharan
उसने कहा : ऐ मेरे रब! निःसंदेह मैंने अपनी जाति को रात-दिन बुलाया।
-
فَلَمْ يَزِدْهُمْ دُعَآءِىٓ إِلَّا فِرَارًا٦
Falam yazidhum duʿaee illa firaran
तो मेरे बुलाने से ये लोग और ज़्यादा भागने लगे।
-
وَإِنِّى كُلَّمَا دَعَوْتُهُمْ لِتَغْفِرَ لَهُمْ جَعَلُوٓا۟ أَصَـٰبِعَهُمْ فِىٓ ءَاذَانِهِمْ وَٱسْتَغْشَوْا۟ ثِيَابَهُمْ وَأَصَرُّوا۟ وَٱسْتَكْبَرُوا۟ ٱسْتِكْبَارًا٧
Wainnee kullama daʿawtuhum litaghfira lahum jaʿaloo asabiʿahum fee athanihim waistaghshaw thiyabahum waasarroo waistakbaroo istikbaran
और निःसंदेह मैंने जब भी उन्हें बुलाया, ताकि तू उन्हें क्षमा कर दे, तो उन्होंने अपनी उँगलियाँ अपने कानों में डाल लीं तथा अपने कपड़े ओढ़ लिए2 और हठ दिखाया और बड़ा घमंड किया।
टिप्पणियाँ
[2] ताकि मेरी बात न सुन सकें। -
ثُمَّ إِنِّى دَعَوْتُهُمْ جِهَارًا٨
Thumma innee daʿawtuhum jiharan
फिर निःसंदेह मैंने उन्हें खुल्ल-मखुल्ला बुलाया।
-
ثُمَّ إِنِّىٓ أَعْلَنتُ لَهُمْ وَأَسْرَرْتُ لَهُمْ إِسْرَارًا٩
Thumma innee aʿlantu lahum waasrartu lahum israran
फिर निःसंदेह मैंने उन्हें उच्च स्वर में आमंत्रित किया और मैंने उन्हें चुपके-चुपके (भी) समझाया।
-
فَقُلْتُ ٱسْتَغْفِرُوا۟ رَبَّكُمْ إِنَّهُۥ كَانَ غَفَّارًا١٠
Faqultu istaghfiroo rabbakum innahu kana ghaffaran
तो मैंने कहा : अपने पालनहार से क्षमा माँगो। निःसंदेह वह बहुत क्षमा करने वाला है।
-
يُرْسِلِ ٱلسَّمَآءَ عَلَيْكُم مِّدْرَارًا١١
Yursili alssamaa ʿalaykum midraran
वह तुम पर मूसलाधार बारिश बरसाएगा।
-
وَيُمْدِدْكُم بِأَمْوَٰلٍ وَبَنِينَ وَيَجْعَل لَّكُمْ جَنَّـٰتٍ وَيَجْعَل لَّكُمْ أَنْهَـٰرًا١٢
Wayumdidkum biamwalin wabaneena wayajʿal lakum jannatin wayajʿal lakum anharan
और वह तुम्हें धन और बच्चों में वृद्धि प्रदान करेगा तथा तुम्हारे लिए बाग़ बना देगा और तुम्हारे लिए नहरें निकाल देगा।
-
مَّا لَكُمْ لَا تَرْجُونَ لِلَّهِ وَقَارًا١٣
Ma lakum la tarjoona lillahi waqaran
तुम्हें क्या हो गया है कि तुम अल्लाह की महिमा से नहीं डरते?
-
وَقَدْ خَلَقَكُمْ أَطْوَارًا١٤
Waqad khalaqakum atwaran
हालाँकि उसने तुम्हें विभिन्न चरणों3 में पैदा किया है।
टिप्पणियाँ
[3] अर्थात पहले वीर्य, फिर रक्त का पिंड, फिर लोथड़ा, फिर हड्डियाँ, फिर उन पर मांस, फिर सबसे अच्छी आकृति वाला मनुष्य। -
أَلَمْ تَرَوْا۟ كَيْفَ خَلَقَ ٱللَّهُ سَبْعَ سَمَـٰوَٰتٍ طِبَاقًا١٥
Alam taraw kayfa khalaqa Allahu sabʿa samawatin tibaqan
क्या तुमने देखा नहीं कि अल्लाह ने किस तरह ऊपर-तले सात आकाश बनाए?
-
وَجَعَلَ ٱلْقَمَرَ فِيهِنَّ نُورًا وَجَعَلَ ٱلشَّمْسَ سِرَاجًا١٦
Wajaʿala alqamara feehinna nooran wajaʿala alshshamsa sirajan
और उसने उनमें चाँद को प्रकाश बनाया और सूर्य को दीपक बनाया।
-
وَٱللَّهُ أَنۢبَتَكُم مِّنَ ٱلْأَرْضِ نَبَاتًا١٧
WaAllahu anbatakum mina alardi nabatan
और अल्लाह ही ने तुम्हें धरती4 से (विशेष ढंग से) उगाया।
टिप्पणियाँ
[4] अर्थात तुम्हारे मूल आदम (अलैहिस्सलाम) को। -
ثُمَّ يُعِيدُكُمْ فِيهَا وَيُخْرِجُكُمْ إِخْرَاجًا١٨
Thumma yuʿeedukum feeha wayukhrijukum ikhrajan
फिर वह तुम्हें उसी में वापस ले जाएगा और तुम्हें (उसी से) निकालेगा।
-
وَٱللَّهُ جَعَلَ لَكُمُ ٱلْأَرْضَ بِسَاطًا١٩
WaAllahu jaʿala lakumu alarda bisatan
और अल्लाह ने तुम्हारे लिए धरती को बिछौना बनाया।
-
لِّتَسْلُكُوا۟ مِنْهَا سُبُلًا فِجَاجًا٢٠
Litaslukoo minha subulan fijajan
ताकि तुम उसके विस्तृत मार्गों पर चलो।
-
قَالَ نُوحٌ رَّبِّ إِنَّهُمْ عَصَوْنِى وَٱتَّبَعُوا۟ مَن لَّمْ يَزِدْهُ مَالُهُۥ وَوَلَدُهُۥٓ إِلَّا خَسَارًا٢١
Qala noohun rabbi innahum ʿasawnee waittabaʿoo man lam yazidhu maluhu wawaladuhu illa khasaran
नूह ने कहा : ऐ मेरे रब! निःसंदेह उन्होंने मेरी अवज्ञा की और उसका5 अनुसरण किया, जिसके धन और संतान ने उसकी क्षति ही को बढ़ाया।
टिप्पणियाँ
[5] अर्थात अपने प्रमुखों का। -
وَمَكَرُوا۟ مَكْرًا كُبَّارًا٢٢
Wamakaroo makran kubbaran
और उन्होंने बहुत बड़ी चाल चली।
-
وَقَالُوا۟ لَا تَذَرُنَّ ءَالِهَتَكُمْ وَلَا تَذَرُنَّ وَدًّا وَلَا سُوَاعًا وَلَا يَغُوثَ وَيَعُوقَ وَنَسْرًا٢٣
Waqaloo la tatharunna alihatakum wala tatharunna waddan wala suwaʿan wala yaghootha wayaʿooqa wanasran
और उन्होंने कहा : तुम अपने पूज्यों को कदापि न छोड़ना, और न कभी वद्द को छोड़ना, और न सुवाअ को और न यग़ूस और यऊक़ तथा नस्र6 को।
टिप्पणियाँ
[6] ये सभी नूह़ (अलैहिस्सलाम) की जाति के बुतों के नाम हैं। ये पाँच सदाचारी व्यक्ति थे जिनके मरने के पश्चात् शैतान ने उन्हें समझाया कि इनकी मूर्तियाँ बना लो। जिससे तुम्हें इबादत की प्रेरणा मिलेगी। जब इन मूर्तियों को बनाने वाले लोगों की मृत्यु हो गई, तो शैतान ने उनके वंशजों को यह कहकर शिर्क में लिप्त कर दिया कि तुम्हारे पूर्वज उनकी पूजा करते थे, जिनकी मूर्तियाँ तुम्हारे घरों में लटकी हुई हैं। इसलिए वे उनकी पूजा करने लगे। फिर उनकी पूजा अरब तक फैल गई। -
وَقَدْ أَضَلُّوا۟ كَثِيرًا ۖ وَلَا تَزِدِ ٱلظَّـٰلِمِينَ إِلَّا ضَلَـٰلًا٢٤
Waqad adalloo katheeran wala tazidi alththalimeena illa dalalan
और निश्चय उन्होंने बहुत-से लोगों को पथभ्रष्ट कर दिया। तथा तू अत्याचारियों की पथभ्रष्टता7 ही में वृद्धि कर।
टिप्पणियाँ
[7] नूह़ (अलैहिस्सलाम) ने 950 वर्ष तक उन्हें समझाया। (देखिए : सूरतुल अनकबूत, आयत : 14) और जब नहीं माने, तो यह निवेदन किया। -
مِّمَّا خَطِيٓـَٔـٰتِهِمْ أُغْرِقُوا۟ فَأُدْخِلُوا۟ نَارًا فَلَمْ يَجِدُوا۟ لَهُم مِّن دُونِ ٱللَّهِ أَنصَارًا٢٥
Mimma khateeatihim oghriqoo faodkhiloo naran falam yajidoo lahum min dooni Allahi ansaran
वे अपने पापों के कारण डुबो8 दिए गए, फिर जहन्नम में डाल दिए गए, तो उन्होंने अल्लाह के सिवा अपने लिए कोई मदद करने वाले नहीं पाए।
टिप्पणियाँ
[8] इसका संकेत नूह़ के तूफ़ान की ओर है। (देखिए : सूरह हूद, आयत : 40, 44) -
وَقَالَ نُوحٌ رَّبِّ لَا تَذَرْ عَلَى ٱلْأَرْضِ مِنَ ٱلْكَـٰفِرِينَ دَيَّارًا٢٦
Waqala noohun rabbi la tathar ʿala alardi mina alkafireena dayyaran
तथा नूह़ ने कहा : ऐ मेरे रब! धरती पर (इन) काफ़िरों में से कोई रहने वाला न छोड़।
-
إِنَّكَ إِن تَذَرْهُمْ يُضِلُّوا۟ عِبَادَكَ وَلَا يَلِدُوٓا۟ إِلَّا فَاجِرًا كَفَّارًا٢٧
Innaka in tatharhum yudilloo ʿibadaka wala yalidoo illa fajiran kaffaran
निःसंदेह यदि तू उन्हें छोड़े रखेगा, तो वे तेरे बंदों को पथभ्रष्ट करेंगे और दुराचारी एवं सख़्त काफ़िर ही को जन्म देंगे।
-
رَّبِّ ٱغْفِرْ لِى وَلِوَٰلِدَىَّ وَلِمَن دَخَلَ بَيْتِىَ مُؤْمِنًا وَلِلْمُؤْمِنِينَ وَٱلْمُؤْمِنَـٰتِ وَلَا تَزِدِ ٱلظَّـٰلِمِينَ إِلَّا تَبَارًۢا٢٨
Rabbi ighfir lee waliwalidayya waliman dakhala baytiya muminan walilmumineena waalmuminati wala tazidi alththalimeena illa tabaran
ऐ मेरे पालनहार! मुझे क्षमा करे दे, तथा मेरे माता-पिता को, और (हर) उस व्यक्ति को जो मेरे घर में मोमिन बन कर प्रवेश करे, तथा ईमान वाले पुरुषों और ईमान वाली स्त्रियों को। और अत्याचारियों को विनाश के सिवाय किसी चीज़ में न बढ़ा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह नूह के नाम का मतलब क्या है?
नूह का मतलब "नूह" है।
सूरह नूह किस पारे में है?
सूरह नूह पारा 29 में है।
सूरह नूह में कितनी आयतें हैं?
सूरह नूह में 28 आयतें हैं।
सूरह नूह मक्की है या मदनी?
सूरह नूह मक्की सूरह है।
सूरह नूह क़ुरआन की कौन-सी सूरह है?
यह क़ुरआन की 71वीं सूरह है।
स्रोत
- Arabic text: Tanzil Quran Text (Uthmani) (Tanzil Project, CC BY 3.0), reproduced without changes.
- Translation: Azizul Haq Al-Omari, from QuranEnc.com, version 1.1.5, reproduced without changes.
- Transliteration: Tanzil.net English transliteration.
- Recitation: Mishary Rashid Alafasy, via QuranicAudio.com and EveryAyah.com.
- Word by word: recordings and meanings from Quran.com (Quran Foundation), played when you tap a word.
- Madinah and IndoPak fonts (Settings): the text in those scripts and their fonts come from the Quran Foundation (Quran.com); the Madinah font is the King Fahd Glorious Quran Printing Complex's Uthmanic Hafs font.
Found a mistake? Report a mistake and we will check it against the source.