سورة القيامة
सूरह क़ियामह हिंदी में
क़यामत
- 75
- 40 आयतें
- मक्की
- पारा 29
- पन्ने 577–578
मिशारी राशिद अल-अफ़ासीMP3 डाउनलोड करें
सूरह क़ियामह (القيامة) क़ुरआन की 75वीं सूरह है और इसमें 40 आयतें हैं। इसके नाम का मतलब "क़यामत" है। यह मक्की सूरह है और पारा 29 में है।
इस पन्ने पर आप सूरह क़ियामह का पूरा अरबी पाठ मौलाना अज़ीज़ुल हक़ उमरी के हिंदी तर्जुमे और रोमन उच्चारण के साथ आयत-दर-आयत पढ़ सकते हैं और तिलावत सुन सकते हैं।
मुकम्मल सूरह क़ियामह: अरबी, हिंदी तर्जुमा और रोमन उच्चारण
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
-
لَآ أُقْسِمُ بِيَوْمِ ٱلْقِيَـٰمَةِ١
La oqsimu biyawmi alqiyamati
मैं क़सम खाता हूँ क़ियामत के दिन1 की।
टिप्पणियाँ
[1] किसी चीज़ की क़सम खाने का अर्थ होता है, उसका निश्चित् होना। अर्थात प्रलय का होना निश्चित् है। -
وَلَآ أُقْسِمُ بِٱلنَّفْسِ ٱللَّوَّامَةِ٢
Wala oqsimu bialnnafsi allawwamati
तथा मैं क़सम खाता हूँ निंदा2 करने वाली अंतरात्मा की।
टिप्पणियाँ
[2] मनुष्य की अंतरात्मा की यह विशेषता है कि वह बुराई करने पर उसकी निंदा करती है। -
أَيَحْسَبُ ٱلْإِنسَـٰنُ أَلَّن نَّجْمَعَ عِظَامَهُۥ٣
Ayahsabu alinsanu allan najmaʿa ʿithamahu
क्या इनसान समझता है कि हम कभी उसकी हड्डियों को एकत्र नहीं करेंगे?
-
بَلَىٰ قَـٰدِرِينَ عَلَىٰٓ أَن نُّسَوِّىَ بَنَانَهُۥ٤
Bala qadireena ʿala an nusawwiya bananahu
क्यों नहीं? हम इस बता का भी सामर्थ्य रखते हैं कि उसकी उंगलियों की पोर-पोर सीधी कर दें।
-
بَلْ يُرِيدُ ٱلْإِنسَـٰنُ لِيَفْجُرَ أَمَامَهُۥ٥
Bal yureedu alinsanu liyafjura amamahu
बल्कि मनुष्य चाहता है कि अपने आगे भी3 गुनाह करता रहे।
टिप्पणियाँ
[3] अर्थात वह प्रलय तथा ह़िसाब का इनकार इसलिए करता है ताकि वह पूरी आयु कुकर्म करता रहे। -
يَسْـَٔلُ أَيَّانَ يَوْمُ ٱلْقِيَـٰمَةِ٦
Yasalu ayyana yawmu alqiyamati
वह पूछता है कि क़ियामत का दिन कब होगा?
-
فَإِذَا بَرِقَ ٱلْبَصَرُ٧
Faitha bariqa albasaru
तो जब आँख चौंधिया जाएगी।
-
وَخَسَفَ ٱلْقَمَرُ٨
Wakhasafa alqamaru
और चाँद को ग्रहण लग जाएगा।
-
وَجُمِعَ ٱلشَّمْسُ وَٱلْقَمَرُ٩
Wajumiʿa alshshamsu waalqamaru
और सूर्य और चाँद एकत्र4 कर दिए जाएँगे।
टिप्पणियाँ
[4] अर्थात दोनों पश्चिम से अँधेरे होकर निकलेंगे। -
يَقُولُ ٱلْإِنسَـٰنُ يَوْمَئِذٍ أَيْنَ ٱلْمَفَرُّ١٠
Yaqoolu alinsanu yawmaithin ayna almafarru
उस दिन मनुष्य कहेगा कि भागने का स्थान कहाँ है?
-
كَلَّا لَا وَزَرَ١١
Kalla la wazara
कदापि नहीं, शरण लेने का स्थान कोई नहीं।
-
إِلَىٰ رَبِّكَ يَوْمَئِذٍ ٱلْمُسْتَقَرُّ١٢
Ila rabbika yawmaithin almustaqarru
उस दिन तेरे पालनहार ही की ओर लौटकर जाना है।
-
يُنَبَّؤُا۟ ٱلْإِنسَـٰنُ يَوْمَئِذٍۭ بِمَا قَدَّمَ وَأَخَّرَ١٣
Yunabbao alinsanu yawmaithin bima qaddama waakhkhara
उस दिन इनसान को बताया जाएगा जो उसने आगे भेजा और जो पीछे छोड़ा।5
टिप्पणियाँ
[5] अर्थात संसार में जो कर्म किया और जो करना चाहिए था, फिर भी नहीं किया। -
بَلِ ٱلْإِنسَـٰنُ عَلَىٰ نَفْسِهِۦ بَصِيرَةٌ١٤
Bali alinsanu ʿala nafsihi baseeratun
बल्कि इनसान स्वयं अपने विरुद्ध गवाह6 है।
टिप्पणियाँ
[6] अर्थात वह अपने अपराधों को स्वयं भी जानता है क्योंकि पापी का मन स्वयं अपने पाप की गवाही देता है। -
وَلَوْ أَلْقَىٰ مَعَاذِيرَهُۥ١٥
Walaw alqa maʿatheerahu
अगरचे वह अपने बहाने पेश करे।
-
لَا تُحَرِّكْ بِهِۦ لِسَانَكَ لِتَعْجَلَ بِهِۦٓ١٦
La tuharrik bihi lisanaka litaʿjala bihi
(ऐ नबी!) आप इसके साथ अपनी ज़ुबान न हिलाएँ7, ताकि इसे शीघ्र याद कर लें।
टिप्पणियाँ
[7] ह़दीस में है कि आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) फ़रिश्ते जिब्रील से वह़्य पूरी होने से पहले इस भय से उसे दुहराने लगते कि कुछ भूल न जाएँ। उसी पर यह आयत उतरी। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4928, 4929) इसी विषय को सूरत ताहा तथा सूरतुल-आला में भी दुहराया गया है। -
إِنَّ عَلَيْنَا جَمْعَهُۥ وَقُرْءَانَهُۥ١٧
Inna ʿalayna jamʿahu waquranahu
निःसंदेह उसको एकत्र करना और (आपका) उसे पढ़ना हमारे ज़िम्मे है।
-
فَإِذَا قَرَأْنَـٰهُ فَٱتَّبِعْ قُرْءَانَهُۥ١٨
Faitha qaranahu faittabiʿ quranahu
अतः जब हम उसे पढ़ लें, तो आप उसके पठन का अनुसरण करें।
-
ثُمَّ إِنَّ عَلَيْنَا بَيَانَهُۥ١٩
Thumma inna ʿalayna bayanahu
फिर निःसंदेह उसे स्पषट करना हमारे ही ज़िम्मे है।
-
كَلَّا بَلْ تُحِبُّونَ ٱلْعَاجِلَةَ٢٠
Kalla bal tuhibboona alʿajilata
कदापि नहीं8, बल्कि तुम शीघ्र प्राप्त होने वाली चीज़ (संसार) से प्रेम करते हो।
टिप्पणियाँ
[8] यहाँ से बात फिर काफ़िरों की ओर फिर रही है। -
وَتَذَرُونَ ٱلْـَٔاخِرَةَ٢١
Watatharoona alakhirata
और बाद में आने वाली (आख़िरत) को छोड़ देते हो।
-
وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَّاضِرَةٌ٢٢
Wujoohun yawmaithin nadiratun
उस दिन कई चेहरे तरो-ताज़ा होंगे।
-
إِلَىٰ رَبِّهَا نَاظِرَةٌ٢٣
Ila rabbiha nathiratun
अपने पालनहार की ओर देख रहे होंगे।
-
وَوُجُوهٌ يَوْمَئِذٍۭ بَاسِرَةٌ٢٤
Wawujoohun yawmaithin basiratun
और कई चेहरे उस दिन बिगड़े हुए होंगे।
-
تَظُنُّ أَن يُفْعَلَ بِهَا فَاقِرَةٌ٢٥
Tathunnu an yufʿala biha faqiratun
उन्हें विश्वास होगा कि उनके साथ कमड़ तोड़ देने वाली सख्ती की जाएगी।
-
كَلَّآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلتَّرَاقِىَ٢٦
Kalla itha balaghati alttaraqiya
कदापि नहीं9, जब प्राण हँसलियों तक पहुँच जाएगा।
टिप्पणियाँ
[9] अर्थात यह विचार सह़ीह़ नहीं कि मौत के पश्चात् सड़-गल जाएँगे और दोबारा जीवित नहीं किए जाएँगे। क्योंकि आत्मा रह जाती है, जो मौत के साथ ही अपने पालनहार की ओर चली जाती है। -
وَقِيلَ مَنْ ۜ رَاقٍ٢٧
Waqeela man raqin
और कहा जाएगा : कौन है झाड़-फूँक करने वाला?
-
وَظَنَّ أَنَّهُ ٱلْفِرَاقُ٢٨
Wathanna annahu alfiraqu
और उसे विश्वास हो जाएगा कि यह (संसार से) जुदाई का समय है।
-
وَٱلْتَفَّتِ ٱلسَّاقُ بِٱلسَّاقِ٢٩
Wailtaffati alssaqu bialssaqi
और पिंडली, पिंडली10 के साथ लिपट जाएगी।
टिप्पणियाँ
[10] अर्थात मौत का समय आ जाएगा जो निरंतर दुःख का समय होगा। (इब्ने कसीर) -
إِلَىٰ رَبِّكَ يَوْمَئِذٍ ٱلْمَسَاقُ٣٠
Ila rabbika yawmaithin almasaqu
उस दिन तेरे पालनहार ही की ओर जाना है।
-
فَلَا صَدَّقَ وَلَا صَلَّىٰ٣١
Fala saddaqa wala salla
तो न उसने (सत्य को) माना और न नमाज़ पढ़ी।
-
وَلَـٰكِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ٣٢
Walakin kaththaba watawalla
लेकिन उसने झुठलाया तथा मुँह फेरा।
-
ثُمَّ ذَهَبَ إِلَىٰٓ أَهْلِهِۦ يَتَمَطَّىٰٓ٣٣
Thumma thahaba ila ahlihi yatamatta
फिर अकड़ता हुआ अपने परिजनों की ओर गया।
-
أَوْلَىٰ لَكَ فَأَوْلَىٰ٣٤
Awla laka faawla
तेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।
-
ثُمَّ أَوْلَىٰ لَكَ فَأَوْلَىٰٓ٣٥
Thumma awla laka faawla
फिर तेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।
-
أَيَحْسَبُ ٱلْإِنسَـٰنُ أَن يُتْرَكَ سُدًى٣٦
Ayahsabu alinsanu an yutraka sudan
क्या इनसान समझता है कि उसे यूँ ही बेकार छोड़ दिया जायेगा?11
टिप्पणियाँ
[11] अर्थात न उसे किसी बात का आदेश दिया जाएगा और न रोका जाएगा और न उससे कर्मों का ह़िसाब लिया जाएगा। -
أَلَمْ يَكُ نُطْفَةً مِّن مَّنِىٍّ يُمْنَىٰ٣٧
Alam yaku nutfatan min manayyin yumna
क्या वह वीर्य की एक बूंद नहीं था, जो (गर्भाशय में) गिराई जाती है?
-
ثُمَّ كَانَ عَلَقَةً فَخَلَقَ فَسَوَّىٰ٣٨
Thumma kana ʿalaqatan fakhalaqa fasawwa
फिर वह जमे हुए रक्त का टुकड़ा हुआ, फिर अल्लाह ने पैदा किया और दुरुस्त बनाया।
-
فَجَعَلَ مِنْهُ ٱلزَّوْجَيْنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلْأُنثَىٰٓ٣٩
Fajaʿala minhu alzzawjayni alththakara waalontha
फिर उसने उससे दो प्रकार : नर और मादा बनाए।
-
أَلَيْسَ ذَٰلِكَ بِقَـٰدِرٍ عَلَىٰٓ أَن يُحْـِۧىَ ٱلْمَوْتَىٰ٤٠
Alaysa thalika biqadirin ʿala an yuhyiya almawta
क्या वह इसमें समर्थ नहीं कि मुर्दों को जीवित कर दे?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूरह क़ियामह के नाम का मतलब क्या है?
क़ियामह का मतलब "क़यामत" है।
सूरह क़ियामह किस पारे में है?
सूरह क़ियामह पारा 29 में है।
सूरह क़ियामह में कितनी आयतें हैं?
सूरह क़ियामह में 40 आयतें हैं।
सूरह क़ियामह मक्की है या मदनी?
सूरह क़ियामह मक्की सूरह है।
सूरह क़ियामह क़ुरआन की कौन-सी सूरह है?
यह क़ुरआन की 75वीं सूरह है।
स्रोत
- Arabic text: Tanzil Quran Text (Uthmani) (Tanzil Project, CC BY 3.0), reproduced without changes.
- Translation: Azizul Haq Al-Omari, from QuranEnc.com, version 1.1.5, reproduced without changes.
- Transliteration: Tanzil.net English transliteration.
- Recitation: Mishary Rashid Alafasy, via QuranicAudio.com and EveryAyah.com.
- Word by word: recordings and meanings from Quran.com (Quran Foundation), played when you tap a word.
- Madinah and IndoPak fonts (Settings): the text in those scripts and their fonts come from the Quran Foundation (Quran.com); the Madinah font is the King Fahd Glorious Quran Printing Complex's Uthmanic Hafs font.
Found a mistake? Report a mistake and we will check it against the source.