سورة الهمزة

सूरह हुमज़ा हिंदी में

ऐब लगाने वाला

मुसहफ़

मिशारी राशिद अल-अफ़ासीMP3 डाउनलोड करें

सूरह हुमज़ा (الهمزة) क़ुरआन की 104वीं सूरह है और इसमें 9 आयतें हैं। इसके नाम का मतलब "ऐब लगाने वाला" है। यह मक्की सूरह है और पारा 30 में है।

इस पन्ने पर आप सूरह हुमज़ा का पूरा अरबी पाठ मौलाना अज़ीज़ुल हक़ उमरी के हिंदी तर्जुमे और रोमन उच्चारण के साथ आयत-दर-आयत पढ़ सकते हैं और तिलावत सुन सकते हैं।

मुकम्मल सूरह हुमज़ा: अरबी, हिंदी तर्जुमा और रोमन उच्चारण

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. وَيْلٌ لِّكُلِّ هُمَزَةٍ لُّمَزَةٍ۝١

    Waylun likulli humazatin lumazatin

    विनाश है प्रत्येक बहुत ग़ीबत करने वाले और बहुत दोष लगाने वाले के लिए।

  2. ٱلَّذِى جَمَعَ مَالًا وَعَدَّدَهُۥ۝٢

    Allathee jamaʿa malan waʿaddadahu

    जिसने धन एकत्र किया और उसे गिन-गिन कर रखा।

  3. يَحْسَبُ أَنَّ مَالَهُۥٓ أَخْلَدَهُۥ۝٣

    Yahsabu anna malahu akhladahu

    वह समझता है कि उसके धन ने उसे हमेशा रहने वाला बना दिया?1

    टिप्पणियाँ
    [1] (1-3) इन आयतों में धन के पुजारियों के अपने धन के घमंड में दूसरों का अपमान करने और उनकी कृपणता (कंजूसी) का चित्रण किया गया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि यह आचरण विनाशकारी है, धन किसी को संसार में सदा जीवित नहीं रखेगा, एक समय आएगा कि उसे सब कुछ छोड़ कर ख़ाली हाथ जाना पड़ेगा।
  4. كَلَّا ۖ لَيُنۢبَذَنَّ فِى ٱلْحُطَمَةِ۝٤

    Kalla layunbathanna fee alhutamati

    कदापि नहीं, वह अवश्य 'ह़ुतमा' में फेंका जाएगा।

  5. وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْحُطَمَةُ۝٥

    Wama adraka ma alhutamatu

    और तुम क्या जानो कि वह 'हुतमा' क्या है?

  6. نَارُ ٱللَّهِ ٱلْمُوقَدَةُ۝٦

    Naru Allahi almooqadatu

    वह अल्लाह की भड़काई हुई आग है।

  7. ٱلَّتِى تَطَّلِعُ عَلَى ٱلْأَفْـِٔدَةِ۝٧

    Allatee tattaliʿu ʿala alafidati

    जो दिलों तक जा पहुँचेगी।

  8. إِنَّهَا عَلَيْهِم مُّؤْصَدَةٌ۝٨

    lnnaha ʿalayhim musadatun

    निःसंदेह वह उनपर बंद कर दी जाएगी।

  9. فِى عَمَدٍ مُّمَدَّدَةٍۭ۝٩

    Fee ʿamadin mumaddadatin

    लंबे-लंबे स्तंभों में।2

    टिप्पणियाँ
    [2] (4-9) इन आयतों के अंदर परलोक में धन के पुजारियों के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया है कि उनको अपमान के साथ नरक में फेंक दिया जाएगा। जो उन्हें खण्ड कर देगी और दिलों तक जो कुविचारों का केंद्र हैं पहुँच जाएगी, और उसमें इन अपराधियों को फेंककर ऊपर से बंद कर दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूरह हुमज़ा के नाम का मतलब क्या है?

हुमज़ा का मतलब "ऐब लगाने वाला" है।

सूरह हुमज़ा किस पारे में है?

सूरह हुमज़ा पारा 30 में है।

सूरह हुमज़ा में कितनी आयतें हैं?

सूरह हुमज़ा में 9 आयतें हैं।

सूरह हुमज़ा मक्की है या मदनी?

सूरह हुमज़ा मक्की सूरह है।

सूरह हुमज़ा क़ुरआन की कौन-सी सूरह है?

यह क़ुरआन की 104वीं सूरह है।

स्रोत

  • Arabic text: Tanzil Quran Text (Uthmani) (Tanzil Project, CC BY 3.0), reproduced without changes.
  • Translation: Azizul Haq Al-Omari, from QuranEnc.com, version 1.1.5, reproduced without changes.
  • Transliteration: Tanzil.net English transliteration.
  • Recitation: Mishary Rashid Alafasy, via QuranicAudio.com and EveryAyah.com.
  • Word by word: recordings and meanings from Quran.com (Quran Foundation), played when you tap a word.
  • Madinah and IndoPak fonts (Settings): the text in those scripts and their fonts come from the Quran Foundation (Quran.com); the Madinah font is the King Fahd Glorious Quran Printing Complex's Uthmanic Hafs font.

Found a mistake? Report a mistake and we will check it against the source.

पढ़ने की सेटिंग्स

क़ुरआन का फ़ॉन्ट
अरबी का साइज़
100%
तर्जुमे का साइज़
100%
थीम